देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आर्थराइटिस: रोग, भ्रम और वास्तविकता

आर्थराइटिस अथवा गठिया रोग सभी उम्र के लोगों में पाए जाने वाला एक रोग है। सहारा हॉस्पिटल की रयूमैटोलजिस्ट अथवा गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ धनिता खन्ना ने बताया कि इस रोग की समस्याएओं, उपचार और परिणाम के विषय में लोगों में बहुत भ्रांतियां हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 12 2022 Updated: October 12 2022 03:02
0 55219
आर्थराइटिस: रोग,  भ्रम और वास्तविकता प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। जब आप जमीन पर बैठक उठते है या तो पैरों में तेज दर्द होना, सीढ़ी चडऩे में घुटने में दर्द होना और सो कर उठने के बाद हडिडयों में जकड़ और दर्द होना गठिया रोग के शुरुआती लक्षण है। आर्थराइटिस अथवा गठिया रोग (rheumatism) सभी उम्र के लोगों में पाए जाने वाला एक रोग है। सहारा हॉस्पिटल (Sahara Hospital) की रयूमैटोलजिस्ट अथवा गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ धनिता खन्ना ने बताया कि इस रोग की समस्याएओं, उपचार और परिणाम के विषय में लोगों में बहुत भ्रांतियां हैं। यह हडिडयों की परेशानी से उत्पन्न होने वाली परेशानी है-आप अपनी दिनचर्या और खान-पान सही कर इस पर काबू पा सकते है। इस परेशानी को कम कर सामान्य जीवन जी सकते है।

प्रश्न - जोड़ क्या है?

उत्तर - जोड़ गठिया रोग दो हडिडयों के बीच का भाग होता है जो अंग संचालन में सहायता करता है इसके अंतर्गत चिकनाहट से भरी एक पतली झ्ल्लिी आती है जो अंग संचालन को आसान बनाती है।

 

प्रश्न - आर्थराइटिस (Arthritis) गठिया रोग क्या है?

उत्तर - जोड़ों का दर्द और सूजन आर्थराइटिस कहलाता है, जोड़ों की समस्याओं (Arthritis Specialist) का इलाज करने वाले विशेषज्ञ को रयूमैटोलजिस्ट या गठिया रोग विशेषज्ञ कहते हैं। यह रोग पहले जोड़ो में हल्क दर्द से शुरु होता है, फिर धीरे-धीरे गंभीर रुप ले लेता है, बैठने उठने और लेटने में परेशानी होने के साथ तेज और असहयनीय दर्द जोड़ो में होता है। यह दर्द सोकर उठने के बाद ज्यादा देर खड़े रहने के बाद अधिक होता है, यह बीमारी ठण्ड में अधिक परेशानी का कारण बनती है।

 

प्रश्न - जोड़ों के सामान्य रोग क्या है?

उत्तर - रयूमैटायड अर्थराइटिस ओस्टियोआर्थराइटिस स्पॉन्डिलाइटिस (Rheumatoid Arthritis Osteoarthritis Spondylitis) जोड़ों के सामान्य रोग हैं।

 

प्रश्न - हमें अर्थराइटिस या गठिया रोग (Gout disease) क्यों होता है?

उत्तर - आर्थराइटिस गठिया रोग का निश्चित कारण अभी तक अज्ञात है। कुछ जोड़ों के दर्द इन्फेक्शन के कारण होते हैं। कुछ जेनेटिक आधारित होते हैं। और कुछ हमारे गलत खान-पान के कारण होते है कुछ ओस्टियोआर्थराइटिस का संबंध वृद्धावस्था से है।

 

प्रश्न - आर्थराइटिस गठिया रोग किस अवस्था को प्रभावित करता है?            

उत्तर - अर्थराइटिस या गठिया रोग किसी भी अवस्था में और किसी को भी चाहे वह स्त्री हो या पुरुष हो सकता है। बाल्यावस्था का अर्थराइटिस असामान्य नहीं होता है और इलाज न किया जाए तो जोर स्थाई रूप से विकृत हो सकते हैं। कमर के जोड़ों की बीमारी युवा पुरुषों में सामान्य है। ओस्टियोआर्थराइटिस वृद्धावस्था में होता है।

 

प्रश्न - क्या अर्थराइटिस का कोई स्थाई इलाज है?

उत्तर -  हां आर्थराइटिस या गठिया रोग का इलाज है। विकसित इलाज पद्धति के आ जाने से आर्थराइटिस गठिया रोग के इलाज की स्थिति बदल गई है। कोई विशेष भोजन की आदतें या कोई विशेष जीवन शैली का संबंध आर्थराइटिस या गठिया रोग से नहीं है। कुछ गठिया रोग जैसे गाउट कुछ खाने पीने के पदार्थों से बढ़ सकते हैं। मोटापे से ओस्टियोआर्थराइटिस की शुरुआत कम अवस्था में हो सकती है।

 

प्रश्न - अर्थराइटिस गठिया रोग के लिए किस चिकित्सक से परामर्श करें?

उत्तर -  गठिया रोग विशेषज्ञ रयूमैटोलजिस्ट (Rheumatologist) आर्थराइटिस संबंधी रोगों के इलाज में सक्षम हैं। अधिकांश गठिया रोग दवा के प्रयोग से ठीक हो जाते हैं। गंभीर दशा में जोड़ों को बदलने या विरूपता को ठीक करने को ऑर्थोपेडिक सर्जन (orthopedic surgeon) की आवश्यकता पड़ सकती है।

 

डॉ धनिता खन्ना (Dr. Dhanita Khanna) ने विश्व गठिया रोग दिवस (World Arthritis Day) पर सभी से अपील करते हुए कहा कि गठिया रोग से संबंधित इलाज हेतु किसी भी भ्रम में न पड़ें और इस रोग की गम्भीरता की वास्तविकता को समझकर सही समय पर सही चिकित्सक से परामर्ष लेकर रोग को गंभीर होने से बचाएं। शुरुआत में इसे दवा और दिनचर्या में सुधार के साथ काबू किया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जिला मेमोरियल चिकित्सालय में आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ

जिला मेमोरियल चिकित्सालय में आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार November 06 2026 385

डीएम ने कहा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर सुदृढ़ीकरण प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति आगाह किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति आगाह किया।

हे.जा.स. June 11 2021 32847

बाइडन ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मित्रों, कोविड-19 का अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा’ ब्रिटेन में

आईएमए लखनऊ एवं एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

आईएमए लखनऊ एवं एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2026 1512

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और इस प्रकार के सामूहिक प्रयास जरूरतमंद मरीजों के लि

बलरामपुर अस्पताल में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया

बलरामपुर अस्पताल में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया

रंजीव ठाकुर July 13 2022 32177

राजधानी के बलरामपुर चिकित्सालय में मंगलवार को रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे

Covid-19: कनाडा ने भारत के लिए डायरेक्ट फ्लाइट पर 21 अगस्त तक लगाई रोक। 

Covid-19: कनाडा ने भारत के लिए डायरेक्ट फ्लाइट पर 21 अगस्त तक लगाई रोक। 

हे.जा.स. July 20 2021 27743

कनाडा ने 22 अप्रैल 2021 को पहली बार भारत के लिए विमान यात्रा पर प्रतिबंध लगाया था, तब से ये चौथी बार

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

रंजीव ठाकुर August 20 2022 32009

जिले में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। सीएमओ से लेकर

लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग ने मनाया स्थापना दिवस,  विभागीय एंथम का लोकार्पण

लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग ने मनाया स्थापना दिवस,  विभागीय एंथम का लोकार्पण

हुज़ैफ़ा अबरार November 13 2026 147

विभाग ने मरीजों के उपचार आधुनिक तकनीक चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन

विशेष संवाददाता July 09 2023 40221

मारवाड़ी युवा मंच बेतिया शाखा और विश्वनाथ प्रसाद झुनझुनवाला की ओऱ से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आय

बंगाल में डेंगू से हाल हुए बेहाल, मरीजों के आंकड़े पहुंचे 55 हजार पार

बंगाल में डेंगू से हाल हुए बेहाल, मरीजों के आंकड़े पहुंचे 55 हजार पार

विशेष संवाददाता November 19 2022 26830

इधर प्रशासन की ओर से लगातार डेंगू नियंत्रण का काम चल रहा है, फिर भी मामलों में कमी नहीं देखी जा रही

चीन में फ्लू से मचा हाहाकार, लॉकडाउन की तैयारी!

चीन में फ्लू से मचा हाहाकार, लॉकडाउन की तैयारी!

हे.जा.स. March 12 2023 27827

चीन एक बार फिर कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाने की तैयारी में है। चीन में कोरोना के मामलों में तो कमी आ र

Login Panel