देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आयुर्वेद में स्टार्ट-अप के काफी अवसर: अनुराग शर्मा

वैद्यनाथ आयुर्वेद के एमडी ने कहा, आधुनिक पद्धतियों को भी जानें आयुर्वेद के छात्र, गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में दीक्षा पाठ्यचर्या समारोह का समापन।

आनंद सिंह
April 14 2022 Updated: April 14 2022 10:39
0 31423
आयुर्वेद में स्टार्ट-अप के काफी अवसर: अनुराग शर्मा वैद्यनाथ आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक एवं झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा आयुर्वेद के छात्रों को संबोधित करते हुए।

गोरखपुर। वैद्यनाथ आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक एवं झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद के छात्रों को इस बात का गर्व होना चाहिए कि वे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति से जुड़े हैं। आज एक बार फिर दुनिया ने आयुर्वेद की महत्ता को स्वीकार करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अब आयुर्वेद सिर्फ एक विधा से डॉक्टरी की पढ़ाई तक सीमित नहीं है बल्कि इस क्षेत्र में स्टार्ट-अप के भी काफी अवसर हैं। जरूरत सिर्फ लीक से हटकर सोचने और नवोन्मेषी बनने की है।

शर्मा बुधवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम की संस्था गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में 28 मार्च से चल रहे बीएएमएस प्रथम वर्ष के दीक्षा पाठ्यचर्या (ट्रांजिशनल करिकुलम) समारोह के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद एक वैज्ञानिक ज्ञान है और ज्ञान जितना बाटेंगे, उतना ही बढ़ेगा। चिकित्सा जगत में हम किसी से भी कमतर न रहें, इसके लिए आवश्यक है कि आयुर्वेद के छात्र आधुनिक नैदानिक पद्धतियों (मॉडर्न डायग्नोस्टिक मेथड्स) को भी जानें। उन्होंने पंचकर्म का विशेष ज्ञान अर्जित करने का भी आह्वान किया।

दुनियाभर में होगी आयुर्वेद की प्रैक्टिस
वैद्यनाथ आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अलग से आयुष मंत्रालय बनाकर आयुर्वेद समेत अन्य भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आईसीएमआर में आयुर्वेद के रिसर्च की अनुमति मिली है। अब आयुर्वेद की प्रैक्टिस दुनियाभर में होगी।

इंस्टैंट रिलीफ भी देती हैं आयुर्वेदिक दवाएं
इस दौरान छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि यह गलतफहमी है कि आयुर्वेद की दवाएं अवसर करने में काफी समय लगाती हैं।

आयुर्वेद में ऐसी भी दवाएं हैं जो इंस्टैंट रिलीफ देती हैं। उन्होंने कहा कि तमाम घरेलू नुस्खों से महिलाओं ने आयुर्वेद को बचाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई है।

पहली बार देखा इतना शानदार आयुर्वेद कॉलेज
श्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतना शानदार आयुर्वेद कॉलेज देखा है। यहां अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही बेहतरीन फैकल्टी उपलब्ध है। इस आयुर्वेद कॉलेज की स्थापना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार भी जताया।

आयुर्वेद के क्षेत्र में अपार संभावनाएं: डॉ. जीएन सिंह

दीक्षा पाठ्यचर्या समारोह के समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित भारत सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार डॉ. जीएन सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

आयुर्वेद के छात्रों की जिम्मेदारी है कि वह परिष्करण के जरिये मिथकों को तोड़ें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि हम आयुर्वेद व मॉडर्न मेडिसिन के एकीकृत रूप से मानवता की सेवा करें।

डॉ. सिंह ने देश में दवाओं के क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि एक समय था जब देश में अधिकांश दवाएं बाहर से मंगाई जाती थी लेकिन आज हम बड़े पैमाने पर दवाओं का निर्यात करते हैं।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की होगी वैश्विक पहचान: प्रो. रेड्डी
समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि बीएचयू में रस शास्त्र के आचार्य डॉ. के. रामचंद्र रेड्डी ने कहा कि यहां के छात्र सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें एक शानदार संस्थान में आयुर्वेद की पढ़ाई करने का अवसर मिला है।

उन्होंने यहां के संसाधन, सुविधा फैकल्टी आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान होगी।

अस्पताल में केस प्रेजेंटेशन देखें आयुर्वेद के छात्र : प्रो. एके सिंह
दीक्षा पाठ्यचर्या के समापन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित महायोगी गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके सिंह ने आयुर्वेद के छात्रों को वात, पित्त व कफ का सिस्टम समझाया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आपके सामने कई रास्ते आएंगे। उन सभी रास्तों पर मिलने वाले ज्ञान को समझने की आवश्यकता है।

प्रो. सिंह ने यह भी समझाया कि छात्र अस्पताल में जाकर केस प्रेजेंटेशन देखें, इससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा।

अगली छलांग की तैयारी में जुट जाएं छात्र : डॉ. वाजपेयी

समारोह की अध्यक्षता करते हुए महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने कहा कि जब अन्य आयुर्वेद कॉलेज प्रवेश ले रहे थे तब इस आयुर्वेद कॉलेज के छात्रों ने 15 दिनों में ट्रांजिशनल करिकुलम के जरिए लंबी छलांग लगा ली है। अब छात्रों को अगली छलांग की तैयारी में जुट जाना होगा।

समापन समारोह में अतिथियों का स्वागत गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के प्राचार्य डॉ. पी. सुरेश ने तथा आभार ज्ञापन प्रोफेसर डॉ. गणेश बी. पाटिल ने किया। इस अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रो. (डॉ) एसएन सिंह,  एसोसिएट प्रो. डॉ. पीयूष वर्षा, एसोसिएट प्रो. डॉ. दीपू मनोहर, असिस्टेंट प्रो. डॉ. प्रिया नायर, असिस्टेंट प्रो. डॉ. सुमित कुमार, असिस्टेंट प्रो. डॉ. प्रज्ञा सिंह आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ऑर्थराइटिस- संभव है होम्योपैथी से उपचार।     

ऑर्थराइटिस- संभव है होम्योपैथी से उपचार।     

लेख विभाग June 12 2021 36794

रुमेटॉयड आर्थराइटिस एक ऑटो-इम्यून बीमारी है। इसमें शरीर का प्रतिरोधी तंत्र स्वयं की कोशिकाओं को नुकस

केजीएमयू में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में नए उद्घाटन और एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम आयोजित

केजीएमयू में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में नए उद्घाटन और एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम आयोजित

रंजीव ठाकुर August 11 2022 30672

किंग जार्ज चिकित्सा विश्व विद्यालय में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में नव निर्मित सेमिनार रूम, लाइब्रे

बिलासपुर एम्स के अध्यक्ष होंगे डॉ. रणदीप गुलेरिया

बिलासपुर एम्स के अध्यक्ष होंगे डॉ. रणदीप गुलेरिया

विशेष संवाददाता February 07 2023 23298

डॉ. रणदीप गुलेरिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की लंबे समय तक देखरेख की और

यूरोप में मोटापा, महामारी का रूप ले चुका है: डब्ल्यूएचओ

यूरोप में मोटापा, महामारी का रूप ले चुका है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. May 04 2022 28168

डब्ल्यूएचओ के अनुसार लम्बे समय तक वजन अधिक रहना या मोटापा, योरोप में होने वाली मौतों और विकलांगता के

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

हे.जा.स. February 26 2022 36704

एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाने में मिली सफलता के बाद यह पता किया जा सकेगा कि हमारे पूर्वज कब और कहा

लक्ष्य पूरा : प्रदेश में 23.26 लाख किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन

लक्ष्य पूरा : प्रदेश में 23.26 लाख किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2026 539

स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों स्वास्थ्य केंद्रों और समुदाय स्तर पर जागरूकता एवं टीकाकरण गतिविधियो

कोविड के बाद लाखों लोग अभी भी गंध या स्वाद की समस्या से पीड़ित: बीएमजे

कोविड के बाद लाखों लोग अभी भी गंध या स्वाद की समस्या से पीड़ित: बीएमजे

लेख विभाग July 30 2022 32361

शोध में कहा गया है कि गंध या स्वाद महसूस न होने से जीवन की गुणवत्ता (quality of life) पर खराब असर पड

कोविड-19: देश में 70 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले।

कोविड-19: देश में 70 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले।

एस. के. राणा June 12 2021 29406

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63 दिन के बाद 11 लाख से कम है जबकि 24 घंटों में आए 84,332 नए मामले 70 दिन

मेदांता हॉस्पिटल में हुआ यूपी का पहला पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट

रंजीव ठाकुर July 02 2022 69411

डॉ. ए.एस. सोइन ने कहा पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट बहुत चुनौतीपूर्ण है। बच्चों के धमनी, पोर्टल वेन

कोविड-19 से वर्ष 2021 में एक करोड़ 49 लाख लोगों की मौत हुई: डब्लूएचओ

कोविड-19 से वर्ष 2021 में एक करोड़ 49 लाख लोगों की मौत हुई: डब्लूएचओ

एस. के. राणा May 07 2022 28671

डब्लूएचओ ने अतिरिक्त मृतक संख्या, एक करोड़ 33 लाख से एक करोड़ 66 लाख के बीच होने का अनुमान व्यक्त कि

Login Panel