देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फ़्रंट ऑफ़ पैक लेबलिंग विषय पर कार्यशाला - स्वस्थ भोजन का चयन उपभोक्ता का अधिकार।

डिब्बाबंद नुकसानदेह खाद्य और पेय पदार्थों के पैकेट पर फ्रंट ऑफ पैक लेबल (FoPL) यानी क‍ि ऊपर की ओर स्पष्ट व अनिवार्य चेतावनी छापने की व्यवस्था होनी चाहिए. इस तरह की व्‍यवस्‍था होने के बाद लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित चीजें खरीदने का निर्णय लेने में मदद मिल सकेगी

हुज़ैफ़ा अबरार
April 13 2022 Updated: April 14 2022 04:05
0 55572
फ़्रंट ऑफ़ पैक लेबलिंग विषय पर कार्यशाला - स्वस्थ भोजन का चयन उपभोक्ता का अधिकार। प्रतीकात्मक

लखनऊ। डिब्बाबंद नुकसानदेह खाद्य और पेय पदार्थों के पैकेट पर फ्रंट ऑफ पैक लेबल (FoPL) यानी क‍ि ऊपर की ओर स्पष्ट व अनिवार्य चेतावनी छापने की व्यवस्था होनी चाहिए. इस तरह की व्‍यवस्‍था होने के बाद लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित चीजें खरीदने का निर्णय लेने में मदद मिल सकेगी.

देश में डायबिटीज समेत सभी गैर संचारी रोगों (NCDs) का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है जो स्वास्थ्य तंत्र पर गंभीर बोझ डाल रहा है. आईसीएमआर (ICMR) की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2016 में डायबिटीज और हृदय रोग जैसे गैर संक्रामक रोगों (Non communicable diseases) से देश में लगभग 60 लाख मौतें हुईं. यह वर्ष की कुल मृत्यु का 62% था. नमक, चीनी और वसा (फैट) की अधिकता वाली खाने-पीने की चीजें इन बीमारियों का एक बड़ा कारण बनती हैं.

जहां कई देश ऐसी व्यवस्था तेजी से लागू कर रहे हैं। यह बात कंज़्यूमर गिल्ड लखनऊ व कंज्यूमर वॉयस नई दिल्ली, की ओर से “ फ़्रंट ऑफ़ पैक लेबलिंग” विषय पर आई सी सी एम आर टी ( ICCMRT) इन्दिरा नगर लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा रखी गई।

इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि, डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य औषधि प्रशासन ने बताया कि भारत का शीर्ष खाद्य नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) 2013 से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श ही कर रहा है और तथा सेहत के लिए नुकसानदेह खाद्य पदार्थों पर सख्त स्वास्थ्य चेतावनी व उपभोक्ता हितकारी लेबलिंग प्रणाली होनी चाहिये, साथ ही उन्होने बताया कि विभाग द्वारा प्रवर्तन की कार्यवाही लगातार की जा रही है ।

डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहां की उपभोक्ताओं को अपने खान-पान के प्रति जागरूक होना चाहिए, और किसी भी प्रकार की मिलावट व शिकायत होने पर खाद्य व औषधि प्रशासन से संपर्क करना चाहिए। उपभोक्ता को तेल, नमक, चीनी की मात्रा का भी सावधानी से प्रयोग करना चाहिए। 

डॉक्टर पीयूष गुप्ता, सेक्रेटरी कैंसर ऐड सोसायटी, लखनऊ
ने कहा कि वसा (फैट), नमक या चीनी की अधिकता (HFSS) वाली पैकेटबंद चीजों पर “सिगरेट के पैकेट की तर्ज पर चेतावनी दी जानी चाहिए. जैसे सिगरेट के पैकेट पर लिखा होता है-“धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.” “इससे लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित विकल्प चुनने में मदद मिलेगी”

इसी तरह अभिषेक श्रीवास्तव अध्यक्ष, कंज्यूमर गिल्ड, लखनऊ ने कहा कि इस कार्यशाला का आयोजन  ऐसे समय में हो रहा है जब भारत डिब्बाबंद खाद्य और पेय पदार्थों पर सामने की ओर चेतावनी व्यवस्था ‘एफओपीएल’ अपनाने पर विचार कर रहा है. अभी नियमों के अभाव में वसा, नमक और चीनी की अधिकता वाले डिब्बांद पदार्थ जम कर बेचे जा रहे हैं जिससे एनसीडी के मामले खूब बढ़ रहे हैं.

इसी तरह एकता पुरोहित, कंज्यूमर वॉयस, नई दिल्ली ने कहा कि भारत में एफओपीएल के लिए एक गहन जागरूकता अभियान शुरू करने कि जरुरत है। अब गांवों में भी डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं जो खतरे की घंटी है. ने रेखांकित किया कि चिली जैसे विकासशील देशों ने पैकेट के ऊपर की ओर चेतावनी (FOPL) को अनिवार्य बनाकर चीनी युक्त पेय पदार्थों की खपत और बिक्री को काफी कम किया है. इससे उसके सार्वजनिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालना शुरू कर दिया है.

हर साल 58 लाख भारतीय लोगों की होती है गैर संक्रामक रोगों से मौत

विश्व स्वास्थ्य संगठन  (WHO) के अनुसार हर साल लगभग 58 लाख भारतीय ऐसे गैर संक्रामक रोगों (NCD) की वजह से मारे जाते हैं, जिनको थामा जा सकता था. डब्लूएचओ (WHO) ने भी पैकेट के ऊपर की ओर चेतावनी (FOPL) का यह कहते हुए समर्थन किया है कि यह तभी प्रभावी होता है जब इसे अनिवार्य बना दिया जाए. इन्हें सभी डिब्बाबंद उत्पादों पर लागू किया जाए और यह वास्तविक खतरे को समझाने वाला हो, सरल और आसानी से दिखाई देने वाला हो और विशेषज्ञों की ओर से तैयार न्यूट्रिएंट प्रोफाइल मॉडल द्वारा निर्देशित हो.

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ (King George Medical University, Lucknow) में सीनियर डाइटिशियन डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव ने गैर संक्रामक रोगों को कम करने के लिए एफओपीएल व्यवस्था को जरूरी बताया. उन्होंने कहा क‍ि “यह कदम डायबिटीज, हृदय रोग और विभिन्न तरह के कैंसर जैसी गैर संग्रामक बीमारियों के संकट को टालने में मदद करेगा.

यह ऐसी बीमारियां हैं जो खासकर भारी मात्रा वाले नमक, चीनी और वसा वाले उच्च प्रसंस्कृत (हाईली प्रोसेस्ड) डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के सेवन से होती हैं. चेतावनी लेबल लोगों को स्वस्थ विकल्प चुनने और यहां तक ​​कि इन अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों की खपत को कम करने के लिए मदद करेंगे.”

भारत में बचपन के मोटापे (Childhood Obesity) से पीड़ित होते हैं, भारत में लगभग 1.5 करोड़ बच्चे बचपन के मोटापे से पीड़ित हैं. यदि एफओपीएल को अनिवार्य बनाने जैसे उचित कदम नहीं उठाए गए तो भारत जल्द ही बचपन के मोटापे के मामले में दुनिया की राजधानी बन जाएगा.

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत बदलिए: डायटीशियन आयशा

सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत बदलिए: डायटीशियन आयशा

आयशा खातून March 09 2023 31243

सुबह चाय-कॉफी पीने के जगह कुछ ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो एनर्जी से भरपूर हों और शरीर को

अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति

अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति

हे.जा.स. July 23 2022 45106

स्वास्थ्य संस्था सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक देश में आखिरी बार पोलियो का कोई

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

आरती तिवारी October 27 2022 28245

डेंगू से पीड़ित एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ा दिया था। पीडीए की ओर से

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

आरती तिवारी April 13 2023 37659

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर जिले में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तत्काल क्रिय

दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिला नहीं

दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिला नहीं

एस. के. राणा June 10 2022 39279

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया अनंतकाल के लिए नहीं चल सकती है और

सर्दियां के बाद बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स - डॉ. आकांक्षा गुप्ता 

सर्दियां के बाद बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स - डॉ. आकांक्षा गुप्ता 

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2025 43661

कई लोग मानते हैं कि सर्दी के मौसम में बीमारियाँ दूर हो जाती हैं, लेकिन यही वह समय होता है जब शरीर सब

स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ है नर्सिंग का पेशा- डा बिपिन पुरी

स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ है नर्सिंग का पेशा- डा बिपिन पुरी

हुज़ैफ़ा अबरार February 12 2021 22986

कोविड महामारी वर्ष 2020 के दौरान नर्सो का अति महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने बताया विश्व स्वास्थ सं

बच्चों के कोविडरोधी टीकाकरण में और तेजी लायें: सीडीओ

बच्चों के कोविडरोधी टीकाकरण में और तेजी लायें: सीडीओ

रंजीव ठाकुर April 30 2022 32050

बच्चों के कोविड टीकाकरण की रफ़्तार में और तेजी लाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

अनिल सिंह October 27 2022 26026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलीप शाह को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज में धन की कमी आड़े न

होली को लेकर सरकारी अस्पताल तैयार, एंबुलेंस भी अलर्ट मोड पर

होली को लेकर सरकारी अस्पताल तैयार, एंबुलेंस भी अलर्ट मोड पर

आरती तिवारी March 06 2023 33229

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सिविल, बलरामपुर, लोहिया, लोकबंधु और केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर सह

Login Panel