देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

टीके की दोनों खुराक लेने के बाद गंभीर संक्रमण का जोखिम नगण्य हो जाता है: शोध

द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक टीके से पैदा हुई प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कुछ महीनों के भीतर भले ही खत्म हो जाती है, लेकिन कोविड संक्रमण से गंभीर क्षति पहुंचने का जोखिम काफी कम हो जाता है।

हे.जा.स.
February 09 2022 Updated: February 10 2022 00:52
0 38876
टीके की दोनों खुराक लेने के बाद गंभीर संक्रमण का जोखिम नगण्य हो जाता है: शोध प्रतीकात्मक

लंदन। द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक टीके से पैदा हुई प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कुछ महीनों के भीतर भले ही खत्म हो जाती है, लेकिन कोविड संक्रमण से गंभीर क्षति पहुंचने का जोखिम काफी कम हो जाता है। शोधकर्ताओं का दावा है कि अलग-अलग किस्म के टीकों से बनी रोग प्रतिरोधक क्षमता की अवधि में भी अंतर पाया गया है।

अध्ययन से जुड़े मुख्य शोधकर्ता स्वीडन की उमिय यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पोटर नॉर्डस्ट्रॉम के अनुसार, टीके को दूसरी खुराक के महज सात महीने बाद ही संक्रमण से बचाव के लिए बनी रोग प्रतिरोधी क्षमता में कमी आने लगती है और व्यक्ति के फिर से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि टीके की दोनों खुराक लेने के बाद गंभीर संक्रमण का जोखिम नगण्य हो जाता है, जिससे टीके को दोनों खुराक ले चुके व्यक्ति के संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु का खतरा कम रहता है।  

17 लाख लोग अध्ययन में शामिल
नॉर्डस्ट्रॉम ने बताया कि यह स्वीडन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य और कल्याण बोर्ड के आंकड़ों पर आधारित एक राष्ट्रव्यापी अध्ययन है। इसमें करीब 17 लाख लोगों को शामिल किया गया था। इसके अलावा 40 लाख लोगों को आबादी में अध्ययन के नतीजों की पुष्टि हुई है। अध्ययन से यह भी पता चला है कि गंभीर संक्रमण से सुरक्षा दूसरी खुराक के एक महीने बाद शीर्ष पर होती है, इसके बाद धीरे-धीरे कम होते जाती है।

अध्ययन के आंकड़ों मुताबिक फाइजर को दी खुराक लगने के बाद संक्रमण से बचाव की क्षमता करीब 29% थी, जबकि इसी अवधि में मॉडर्न की दो खुराक के बाद यह क्षमता 59% शेष थी। एस्ट्राजेनेका का टीका लगाने वाले लोगों में दूसरो खुराक लगने के एक महीने बाद संक्रमण से सुरक्षा शेष नहीं थी। टीके की दूसरी खुराक के बाद गंभीर बीमारी से बचाव की क्षमता एक महीने के बाद 89% और 4 से 9 माह तक 64% दर्ज की गई।

बूस्टर डोज कार्यक्रम बनाने में मिलेगी मदद
उमिया विश्विद्यालय की सहायक प्रोफेसर और अध्ययन को सहलेखिका अन्ना नार्डस्ट्रॉम कहती हैं कि अध्ययन में सबसे आम जानकारी यही मिली है कि किस तरह का टीका लगने के बाद कितने दिन तक कोविड के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता शेष रहती है।

इस अध्ययन के नतीजों की मदद से बूस्टर डोज का प्रभावी और किफायती कार्यक्रम बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा अध्ययन का सबसे मजबूत पक्ष यह है कि यह वास्तविक दुनिया के आंकड़ों पर आधारित है कि किसी नियंत्रित माहौल में किए गए प्रयोग को तरह इसके नतीजे सीमित नहीं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डेंगू बुखार से हो जाएं सावधान

डेंगू बुखार से हो जाएं सावधान

लेख विभाग July 29 2023 50501

बाढ़ और बारिश के बाद अक्सर डेंगू, डायरिया के मामलों में इजाफा देखने को मिलता है। वहीं एक बार फिर से

प्रदेश के सभी आयुष मेडिकल कॉलेज महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर से सम्बद्ध होंगें  

प्रदेश के सभी आयुष मेडिकल कॉलेज महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर से सम्बद्ध होंगें  

हुज़ैफ़ा अबरार June 06 2022 95059

सभी कॉलेज संचालकों एवं प्रिंसिपल्स से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया ह

बागपत के आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी

बागपत के आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी

वजाहत बेग January 14 2023 48719

विभाग की ओर से शासन को कई बार चिकित्सक व फार्मासिस्ट की तैनाती की मांग भेजी जा चुकी है। चिकित्सकों क

बंगाल में डेंगू से हाल हुए बेहाल, मरीजों के आंकड़े पहुंचे 55 हजार पार

बंगाल में डेंगू से हाल हुए बेहाल, मरीजों के आंकड़े पहुंचे 55 हजार पार

विशेष संवाददाता November 19 2022 26473

इधर प्रशासन की ओर से लगातार डेंगू नियंत्रण का काम चल रहा है, फिर भी मामलों में कमी नहीं देखी जा रही

लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, 93 नए डॉक्टरों की होगी तैनाती

लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, 93 नए डॉक्टरों की होगी तैनाती

श्वेता सिंह October 31 2022 22675

लखनऊ के लगभग 100 डॉक्टर तबादले में दूसरे शहर चले गए, वही बाहर से आने वाले डॉक्टरों की संख्या बहुत कम

कानपुर में डेंगू की चपेट में आए प्रशासनिक अधिकारी

कानपुर में डेंगू की चपेट में आए प्रशासनिक अधिकारी

श्वेता सिंह November 05 2022 30051

एडीएम सिटी अतुल कुमार और उनकी पत्नी को भी डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। हालत बिगड़ने पर रीजेंसी

महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण और निवारण।

महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण और निवारण।

लेख विभाग September 11 2021 32652

ज़िम्मेदारियों के बोझ तले दबी महिलाएं खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं, इसके कारण 30 की उम्र के बाद

अपने   बीपी नंबर को जानिए संदेश से लोहिया में उच्च रक्तचाप दिवस आयोजित

अपने बीपी नंबर को जानिए संदेश से लोहिया में उच्च रक्तचाप दिवस आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2026 1456

प्रो सीएम सिंह कहा उच्च रक्तचाप आज समाज में तेजी से बढ़ती हुई साइलेंट किलर बीमारी है, जो हार्ट अटैक स

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी रहें सतर्क, ये खतरे हो सकते हैं ?

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी रहें सतर्क, ये खतरे हो सकते हैं ?

रंजीव ठाकुर August 05 2021 32127

पिछले दिनों में कई ऐसे मामले भी सामने आएं हैं जिनमें पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों को भी कोरोना का स

दर्द और तनाव से  छुटकारा पाना चाहते है तो इस तेल से करें मालिश

दर्द और तनाव से छुटकारा पाना चाहते है तो इस तेल से करें मालिश

श्वेता सिंह October 23 2022 38315

अक्सर लोग पैरों की मालिश करने के लिए ना जानें कौन कौन से तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यदि सरसों क

Login Panel