देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना वैक्सीन की स्थिति पर समीक्षा बैठक।

अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री को बताया है कि हम टीकाकरण को लोगों तक पहुंचाने के लिए नवीन तरीकों का पता लगाने और उन्हें लागू करने के लिए राज्य सरकारों के संपर्क में हैं।

एस. के. राणा
June 27 2021 Updated: June 27 2021 02:52
0 22743
कोरोना वैक्सीन की स्थिति पर समीक्षा बैठक। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। कोविड-19 से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में कोरोना वैक्सीन की स्थिति पर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य सचिव और नीति आयोग (स्वास्थ्य), के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में अधिकारियों ने देश में वैक्सीन को लेकर मौजूदा स्थिति को लेकर पीएम मोदी के सामने प्रजेन्टेशन दिया। प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्क्स और आम आबादी को दी जा रही वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी गई। 

अधिकारियों ने आने वाले महीनों में वैक्सीन सप्लाई और प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। प्रधानमंत्री को बताया गया है कि पिछले 6 दिनों में 3.77 करोड़ वैक्सीन के डोज दिये गये हैं। यह मलेशिया, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देशों के कुल आबादी से भी ज्यादा है। अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री को बताया है कि हम टीकाकरण को लोगों तक पहुंचाने के लिए नवीन तरीकों का पता लगाने और उन्हें लागू करने के लिए राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। 

इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविन मंच के रूप में भारत की समृद्ध तकनीकी विशेषज्ञता के साथ सभी देशों की मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए। पीएमओ की तरफ से बताया गया है कि देश के 128 जिलों में 45 से अधिक उम्र की 50 प्रतिशत अबादी को वैक्सीन दी गई है। इसके अलावा 16 जिलों में 45 से ज्यादा के उम्र के 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। पीएम मोदी ने देश में वैक्सीन की गति को लेकर संतुष्टि जताई है और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस गति को आगे भी बरकरार रखने की जरुरत है। 

इस बैठक में पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो विभिन्न राज्यों में टेस्टिंग की गति को बरकरार रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संक्रमण का पता लगाने में सबसे प्रमुख हथियार है लिहाजा किसी भी कीमत पर राज्यों में टेस्टिंग की गति धीमी ना होने पाए। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

शुक्राणु की कमी और गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय।

शुक्राणु की कमी और गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय।

लेख विभाग March 28 2021 58549

शुक्राणु की कमी या शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाने वाले इस डाइट चार्ट को अपनाकर आप न सिर्फ रोग को दूर भग

फटी एड़ियों की समस्या से इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

फटी एड़ियों की समस्या से इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

श्वेता सिंह November 11 2022 26570

खराब स्किन केयर रूटीन अपनाने पर भी एड़ियां फटने लगती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन की कमी और हार्

आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां छूने के काबिल - मुख्य सचिव

आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां छूने के काबिल - मुख्य सचिव

रंजीव ठाकुर May 01 2022 187685

उत्कृष्ट चिकित्सा एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में संस्थान की सराहना करते हुए उन्होंने इस बात पर भी जोर द

खराब जीवनशैली, हार्ट फेलियर का प्रमुख कारण

खराब जीवनशैली, हार्ट फेलियर का प्रमुख कारण

लेख विभाग April 19 2022 30376

हाइपरटेंशन भारत में हृदय रोगों के सबसे प्रमुख जोखिम के कारकों में से एक है। रक्‍त वाहिकाओं में बाधा

खुलासा: देश में उत्पादन से तीन गुना ज़्यादा बिक रहा दूध

खुलासा: देश में उत्पादन से तीन गुना ज़्यादा बिक रहा दूध

रंजीव ठाकुर May 22 2022 31961

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में कहा गया कि अगर भारत के दुग्ध उत्पादों की जांच नहीं की गई तो

लोहिया अस्पताल ने मरीजों और तिमारदारों को बताया मोटे अनाजों का महत्व

लोहिया अस्पताल ने मरीजों और तिमारदारों को बताया मोटे अनाजों का महत्व

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2023 31379

प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इस बात पर भी ध्यान आकर्षित किया कि कैसे मोटा अनाज  जो आज दुनिया भर में प्रसि

एयरपोर्ट पर टीबी स्क्रीनिंग कैंप, 200 से अधिक कर्मियों की जांच

एयरपोर्ट पर टीबी स्क्रीनिंग कैंप, 200 से अधिक कर्मियों की जांच

हुज़ैफ़ा अबरार April 30 2026 2835

100 दिवसीय क्षयरोग खोजी अभियान के तहत अमौसी एयरपोर्ट पर चार दिवसीय विशेष शिविर। सार्वजनिक स्थलों व ह

किडनी ट्रांसप्लांट से दो युवकों को बचाया हिम्स अस्पताल ने: आचार्य मनीष

किडनी ट्रांसप्लांट से दो युवकों को बचाया हिम्स अस्पताल ने: आचार्य मनीष

हुज़ैफ़ा अबरार September 22 2022 54693

हिम्स अस्पताल ने हाल ही में गुर्दे की गंभीर बीमारियों से पीड़ित और लंबे समय से डायलिसिस पर चल रहे दो

यशोदा अस्पताल में हुआ रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन

यशोदा अस्पताल में हुआ रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन

अखण्ड प्रताप सिंह April 08 2023 28978

यशोदा अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन किया गया। वहीं इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनस

अब हर 15 तारीख को मनेगा एकीकृत निक्षय दिवस

अब हर 15 तारीख को मनेगा एकीकृत निक्षय दिवस

हुज़ैफ़ा अबरार January 10 2023 39859

इस दिवस को एकीकृत निक्षय दिवस के रूप में मनाते हुए क्षय रोग के साथ कुष्ठ रोग फाइलेरिया मलेरिया चिकन

Login Panel