देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

व्यापार

फार्मईजी, थायरोकेयर का अधिग्रहण करेगी।

एपीआई होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी सिद्धार्थ शाह ने कहा कि यह एक साहसी कदम है, जिसमें उनकी सात वर्ष पुरानी कंपनी 25 वर्ष पुरानी थायरोकेयर का अधिग्रहण कर रही है।

हे.जा.स.
June 27 2021 Updated: June 27 2021 02:29
0 29114
फार्मईजी, थायरोकेयर का अधिग्रहण करेगी। प्रतीकात्मक

मुंबई (भाषा)। स्टार्टअप कंपनी फार्मईजी ने शुक्रवार को 6,300 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे में जानी-मानी डायग्नोस्टिक श्रृंखला चलाने वाली कंपनी थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज का अधिग्रहण करने की घोषणा की। इस सौदे में थायरोकेयर के 62 वर्षीय संस्थापक ए वेलुमणि से नियंत्रण वाली हिस्सेदारी की खरीद भी शामिल है।

कंपनी के बयान के अनुसार फार्मईजी की पैतृक कंपनी एपीआई होल्डिंग्स ने पुणे में लोनावाला के पहाड़ी शहर में वेलुमणि और उसके सहयोगियों से थायरोकेयर के 66.1 प्रतिशत शेयरों को 1,300 रुपये प्रति शेयर पर खरीदने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बयान के अनुसार इस हिस्सेदारी की खरीद का मूल्य 4,546 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा एपीआई एक खुली पेशकश के माध्यम से सूचीबद्ध थायरोकेयर में अतिरिक्त 26 प्रतिशत का अधिग्रहण करेगी और इसके लिए 1,788 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। जबकि एक अलग लेनदेन में वेलुमणि को एपीआई में पांच फीसदी तक निवेश करने का विकल्प दिया गया है।

एपीआई होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी सिद्धार्थ शाह ने कहा कि यह एक साहसी कदम है, जिसमें उनकी सात वर्ष पुरानी कंपनी 25 वर्ष पुरानी थायरोकेयर का अधिग्रहण कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सौदा थायरोकेयर की सेवाओं के साथ फार्मईजी की पेशकशों का तालमेल बिठाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भारत के 70 प्रतिशत लोगों को 24 घंटे के भीतर उनके घरों में रक्त संबंधी क्लीनिकल रिपोर्ट और दवाएं मिल सकें।’’

फार्मईजी कंपनी दरअसल दवाओं का वितरण करती हैं। वर्तमान में थायरोकेयर के पास 4,000 साझेदार प्रयोगशालाओं का एक बड़ा नेटवर्क है। जबकि फ़ार्मईजी 6,000 डिजिटल परामर्श क्लीनिकों और 90,000 साझेदार खुदरा विक्रेताओं के नेटवर्क के माध्यम से मासिक रूप से 1.70 करोड़ ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना के किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज

कोरोना के किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज

एस. के. राणा April 02 2023 23752

मिली जानकारी के मुताबिक, संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा जरूर है लेकिन, जांच बहुत कम संख्या में हो रही

गर्भपात के बाद बरतें ये सावधानियां

गर्भपात के बाद बरतें ये सावधानियां

लेख विभाग October 03 2022 47961

गर्भपात के बाद की सावधानियां जिनका एक महिला को पालन करना चाहिए, उन्हें तीन वर्गों में बांटा जा सकता

मेरठ में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 149

मेरठ में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 149

श्वेता सिंह November 15 2022 40687

लोगों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। वायरल फीवर से भी लोग तप रहे हैं। 384 लोगों की जांच में कोरोना का

लखनऊ में सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने की चर्चा

लखनऊ में सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने की चर्चा

रंजीव ठाकुर April 18 2022 35020

सभी वक्ताओं ने अपनी वार्ता में हम किस प्रकार सकारात्मक स्वास्थ्य पा सकते है इसके सुझाव दिया। सकारात्

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन की ओर से सम्मानित किए गए डॉ. आशुतोष वर्मा।

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन की ओर से सम्मानित किए गए डॉ. आशुतोष वर्मा।

हुज़ैफ़ा अबरार June 28 2021 34415

डॉ. आशुतोष वर्मा पूरी तरह से लोगों के लिए समर्पित रहते हैं। हर महीने की 20 तारीख को वह सभी मरीज़ों का

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

हे.जा.स. January 19 2021 23667

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस ब्लॉक में 30 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और 10 बेड  प्राइवेट आइसोलेशन

डॉ एन प्रताप कुमार ने भारत में पहली बार लाइव जीरो कंट्रास्ट एंजियोप्लास्टी की

डॉ एन प्रताप कुमार ने भारत में पहली बार लाइव जीरो कंट्रास्ट एंजियोप्लास्टी की

हुज़ैफ़ा अबरार June 24 2022 42159

डॉ प्रताप कुमार एन ने देश भर के विभिन्न मेडिट्रिना अस्पतालों में 40 से अधिक जीरो कंट्रास्ट एंजियोप्ल

प्रदेश में फाइलेरिया से बचाव के लिए शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम, 12 मई से 19 जनपदों में खिलाई जाएगी दवा

रंजीव ठाकुर May 12 2022 41153

निर्धारित खुराक स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर, अपने सामने मुफ्त खिलाई जाएगी एवं किसी भी स्थिति

शोध: वाहनों का धुआँ कम कर रहा बच्चों की दिमागी क्षमता

शोध: वाहनों का धुआँ कम कर रहा बच्चों की दिमागी क्षमता

लेख विभाग August 17 2022 27073

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में रूकना कोई नहीं चाहता है और सड़कों पर तेज रफ़्तार के बीच रेड सिग्नल्स भले

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

हुज़ैफ़ा अबरार April 08 2022 25224

कार्यक्रम में रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के रोगियों व तीमारदारों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में विस्ता

Login Panel