











































ऑनलाइन समीक्षा बैठक लेतीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ की ऑनलाइन समीक्षा बैठक की।
इस दौरान कुलाधिपति ने निर्देश दिये कि सभी निर्माण कार्यों का नियमित अनुश्रवण किया जाय, उचित होगा कि एक समिति का गठन कर दिया जाए, जो सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की निगरानी करे तथा कुलपति भी समय-समय पर कार्यदायी संस्था के कायों की समीक्षा भी अनिवार्य रूप से करें और हर महीने के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट राजभवन को भेजें।
राज्यपाल ने निर्देश दिया कि कार्यदायी एजेंसियां समय पर निर्माण कार्य को पूर्ण करें, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में रिक्त पदों के लिये निर्धारित नियुक्ति नियमावली का पालन करते हुये रोस्टर के अनुसार पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुये नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की जाए तथा भर्ती विज्ञापनों में भी स्पष्ट रूप से नियुक्ति प्रक्रिया की शर्तों का उल्लेख किया जाय।
उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति के प्राविधानों को तैयार करके यथाशीघ्र लागू किया जाए। विश्वविद्यालयों में लम्बित उपाधियों एवं प्रमाण पत्रों को यथा शीघ्र छात्रों के पतों पर भेजना सुनिश्चत करें।
राज्यपाल ने निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय में डिग्री और प्रमाण पत्र डिजिटल लाॅकर में रखने की व्यवस्था की जाए, इससे छात्रों को आसानी से डिग्री और प्रमाण पत्र प्राप्त हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि आवासीय परिसर एवं हास्टल में किसी भी दशा में अनाधिकृत व्यक्तियों का निवास नहीं होना चाहिये। संस्थान के जो विवाद न्यायालय में लम्बित चल रहे हैं, उनकी समीक्षा करने के साथ उनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कदम उठाये जाये।
विश्वविद्यालय में वित्तीय लेनदेन हेतु कम से कम खातों का संचालन किया जाए तथा अनुपयोगी खातों को शीघ्र अति शीघ्र बन्द कर दिया जाए, अत्यधिक खाते होने से वित्तीय अनियमितता की सम्भावना काफी अधिक होती है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने जो भी अग्रिम अपने कर्मचारियों को दिये, उनका समयबद्ध समायोजन तथा निस्तारण किया जाना चाहिए।
कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराये। इसके साथ ही संस्थान में आने वाले मरीजों के तीमारदारों का भी कैम्प लगाकर वैक्सीनेशन कराने की व्यवस्था करें।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को गोद लेने का काम करें तथा उनकी समुचित देखभाल की व्यवस्था भी करें।
बैठक में उपस्थित मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी ने भविष्य में प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों को डिग्री एवं प्रमाण पत्रों को पूरी तरह से आनलाइन करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही उन्होंने कोविड-19 महामारी के परिप्रेक्ष्य में चिकित्सा विश्वविद्यालयों को ई-हास्पिटल पर भी विचार करने केे लिए कहा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश खन्ना,, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल श्री महेश कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार, के0जी0एम0यू0 के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डाॅ0 विपिन पुरी, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0 ए0के0 सिंह, विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा) डा0 पंकज जानी, निर्माण एजेंसियों के प्रमुख सहित दोनों विश्वविद्यालयों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।







हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2026 0 119
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 105
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5348
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 742
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 581
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 462
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9961
एस. के. राणा February 01 2026 0 6209
एस. के. राणा January 20 2026 0 6104
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5712
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5663
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5348
एस. के. राणा January 13 2026 0 5222
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87533
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35736
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38713
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36204
लेख विभाग March 19 2022 0 35777
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73680
जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किडनी के मरीज हीरालाल को एक यूनिट ए पॉजिटिव रक
सर्टिफिकेट इन डेंटल असिस्टेंट कोर्स ऐसा कोर्स होता है जिसके बाद आप एक डेंटिस्ट के यहां असिस्टेंट का
फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि प्रदेश मे सभी विधाओं के लगभग 40 कोरोना योद्धाओं ने ड्यूटी
कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सब वेरिएंट एक्स बीबी और bf.7 के केस बढ़ र
मधुमेह युवा अवस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा है। सुनने में जिस तरह की समस्या 60 साल की उम्र में
रूस में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट बड़े पैमाने पर कहर बरपा रहा है, लेकिन कुछ मामलों में कोरोना के गामा
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया, ‘‘हमें पिछले एक महीने में खसरे के 47 मामले मिले हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजे का दावा करने के लिए सरकार द्वारा स
पीएम मोदी बोले भारत अब साल 2025 तक TB खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। TB खत्म करने का ग्लोबल ट
हिमाचल प्रदेश की करें तो इस समय प्रदेश में कोरोना के कुल 50 एक्टिव केस हैं। हमीरपुर में 4, कांगड़ा

COMMENTS