देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी पर उठाये सवाल।   

कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ-चीन के संयुक्त अध्ययन के पहले हिस्से का मार्च में निष्कर्ष निकला था कि यह वायरस संभवत: पशुओं से मनुष्यों में आया।

हे.जा.स.
July 03 2021 Updated: July 03 2021 16:57
0 23779
वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी पर उठाये सवाल।    प्रतीकात्मक

बीजिंग (एपी)। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह पता लगाने के लिए अगले चरण की जांच के लिए योजनाएं बनायी है कि कोरोना वायरस महामारी कैसे शुरू हुई लेकिन इस बीच कई वैज्ञानिकों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र की यह एजेंसी इस काम के लिए उचित नहीं है और उसे इसकी जांच नहीं करनी चाहिए।

डब्ल्यूएचओ से मजबूत संबंध रखने वाले विशेषज्ञों समेत कई विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच राजनीतिक तनाव ने एजेंसी के लिए विश्वसनीय जवाब ढूंढने के उद्देश्य से जांच करना असंभव बना दिया है।

कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ-चीन के संयुक्त अध्ययन के पहले हिस्से का मार्च में निष्कर्ष निकला था कि यह वायरस संभवत: पशुओं से मनुष्यों में आया और इसके प्रयोगशाला से लीक होने की ‘‘संभावना बेहद कम है।’’

जांच के अगले चरण में मनुष्यों में इस वायरस के पहले मामले की विस्तार से या इसके लिए कौन-से पशु जिम्मेदार है, यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी। ऐसा माना जाता है कि कोरोना वायरस संभवत: चमगादड़ों से फैला। इस महामारी के प्रयोगशाला में शुरू होने की संभावना ने हाल ही में तब गति पकड़ी जब राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका की खुफिया सेवा को 90 दिनों के भीतर इसकी पड़ताल करने का आदेश दिया।

इस महीने की शुरुआत में डब्ल्यूएचओ के आपात संबंधी कामों के प्रमुख डॉ. माइकल रयान ने कहा कि एजेंसी अपनी जांच के अगले चरण की जानकारियों को अंतिम रूप देने पर काम कर रही है और चूंकि डब्ल्यूएचओ ‘देशों से अनुरोध करने’ के आधार पर काम करता है तो उसके पास चीन को जांच में सहयोग करने के लिए विवश करने की शक्ति नहीं है।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यही कारण है कि डब्ल्यूएचओ की अगुवाई वाली जांच का विफल होना तय है। जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में जन स्वास्थ्य कानून और मानवाधिकारों पर डब्ल्यूएचओ के सहयोग केंद्र के निदेशक लॉरेंस गोस्टिन ने कहा, ‘‘हम विश्व स्वास्थ्य संगठन पर निर्भर रहते हुए कभी इसकी उत्पत्ति का पता नहीं लगा पाएंगे। डेढ़ साल से चीन उन्हें अनसुना करता रहा है और यह स्पष्ट है कि वह कभी इसकी तह तक नहीं पहुंच पाएंगे।’’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

खुशखबरी! कर्नाटक में महिलाओं को मिलेगी

खुशखबरी! कर्नाटक में महिलाओं को मिलेगी ''पीरियड लीव''

हे.जा.स. October 15 2025 6628

आंकड़े बताते हैं कि कई महिलाएं शर्म और सामाजिक कारणों से पेड लीव नहीं लेती।  एक सर्वेक्षण के अनुसार ज

यूके के शोधकर्ताओं ने बनाया थ्रीडी फोटो के जरिये आंखों की बीमारी की पहचान करने वाला उपकरण 

यूके के शोधकर्ताओं ने बनाया थ्रीडी फोटो के जरिये आंखों की बीमारी की पहचान करने वाला उपकरण 

हे.जा.स. July 21 2022 39151

किसी विशेषज्ञ के बगैर रोगी को आसान और सस्ते में फोटो के जरिये बीमारी का पता लगा सकते हैं। हमारा उपकर

लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन

लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 23 2022 31032

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स नामक सी

दीपावली तोहफा: कोविड-19 के टीके कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंज़ूरी

दीपावली तोहफा: कोविड-19 के टीके कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंज़ूरी

हे.जा.स. November 04 2021 34871

कोवैक्सीन, भारत में पहले ही लोगों को दी जा रही थी, जिसे देश के स्वास्थ्य व नियामक अधिकारियों ने, जनव

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं और होगी बेहतर, इस साल 14 नए मेडिकल कॉलेजों से लैस होगा

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं और होगी बेहतर, इस साल 14 नए मेडिकल कॉलेजों से लैस होगा

admin January 02 2023 55201

यूपी में वर्ष 2023 में 14 और नए मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे एमबीबीएस की 1400 सीटें भी बढ

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ का चुनाव हुआ संपन्न

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ का चुनाव हुआ संपन्न

अबुज़र शेख़ November 21 2022 29000

डॉ. सरिता सिंह को वित्त सचिव के पद पर चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. अनिल कुमार

मुख्यमंत्री योगी ने किया पांच हजार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ।

मुख्यमंत्री योगी ने किया पांच हजार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ।

हुज़ैफ़ा अबरार December 06 2021 28145

आजादी के बाद 74 वर्षों तक उत्तर प्रदेश में 20,000 स्वास्थ्य उपकेंद्र थे, जबकि वर्तमान सरकार ने एक दि

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 27 2022 79811

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्तर की कान्फ्रें

कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

रंजीव ठाकुर April 21 2022 21233

राजधानी में कोविड-19 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मास्क आवश्यक करने के साथ ही सभी अस्पतालों को न

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

आरती तिवारी April 13 2023 37708

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर जिले में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तत्काल क्रिय

Login Panel