देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोना महामारी के ट्रेलर से ज़्यादा खतरनाक हो सकती है तस्वीर: डब्ल्यूएचओ 

'महामारी अभी खत्म नहीं होने जा रही है। इस बात की अधिक संभावना है कि वैश्विक स्तर पर और ज्यादा खतरनाक वेरिएंट फैल सकते हैं, जिन्हें नियंत्रित करना और अधिक चुनौतीपूर्ण होगा।''

हे.जा.स.
July 16 2021 Updated: September 30 2021 18:56
0 26491
कोरोना महामारी के ट्रेलर से ज़्यादा खतरनाक हो सकती है तस्वीर: डब्ल्यूएचओ  प्रतीकात्मक

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपातकालीन समिति ने गुरुवार को जिस तरह की चेतावनी दी है उसके मुताबिक, महामारी का जो रूप अभी तक दिखा है वह ट्रेलर है और आगे यह और खतरनाक तस्वीर दिखा सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि आने वाले समय में दुनियाभर में कोरोना के नए वेरिएंट्स के फैलने की संभावना है, जो महामारी को खत्म करना और मुश्किल बना सकते हैं।

समिति ने कहा, ''महामारी अभी खत्म नहीं होने जा रही है। इस बात की अधिक संभावना है कि वैश्विक स्तर पर और ज्यादा खतरनाक वेरिएंट फैल सकते हैं, जिन्हें नियंत्रित करना और अधिक चुनौतीपूर्ण होगा।'' गौरतलब है कि 2019 के अंत में चीन से निकला कोरोना अब तक दुनिया में 40 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है, जबकि अभी तक कुल 18 करोड़ 93 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना वायरस लगातार अपना रूप बदल रहा है और इसका डेल्टा वेरिएंट इस समय अधिकतर देशों में कोहराम मचा रहा है। भारत में दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार माना जा रहा वेरिएंट कोरोना के मूल स्वरूप यानी एल्फा वेरिएंट से कहीं अधिक संक्रामक है।

जांच में चीन करे सहयोग
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने चीन से एक बार फिर कहा है कि वह महामारी की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच में सहयोग करे और डेटा उपलब्ध कराए। ट्रेडोस अदनोम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना कहां से आया इसकी जांच के लिए स्वास्थ्य संगठन ने एक फ्रेमवर्क तैयार किया है। उन्होंने कहा, ''हमें उम्मीद है कि इस बार बेहतर सहयोग होगा ताकि तह तक पहुंचा जा सके।'' उन्होंने इशारा किया कि शुरुआती जांच के लिए दौरान कई तरह की दिक्कतें आईं थीं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरिया ने कैंसर को जड़ से खत्म करने वाली दवा खोजने का किया दावा।

कोरिया ने कैंसर को जड़ से खत्म करने वाली दवा खोजने का किया दावा।

हे.जा.स. October 24 2021 18053

CAR-T सेल थेरेपी एक तरह की इम्यून एंटीकैंसर ड्रग्स है यानी यह बॉडी के इम्यून सिस्टम को ही कैंसर सेल

दिल्ली में बना देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

दिल्ली में बना देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

विशेष संवाददाता August 27 2022 37422

दिल्ली के नरेला में निर्मित यह संस्थान देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान होने के साथ ही उत्तरी भा

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

आरती तिवारी November 11 2022 31753

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज गाजियाबाद का दौरा किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य क

लम्पी स्किन रोग, पशुपालकों के लिए बने कानून और हो पुख्ता इलाज की व्यवस्था : डॉ शमीम अहमद

लम्पी स्किन रोग, पशुपालकों के लिए बने कानून और हो पुख्ता इलाज की व्यवस्था : डॉ शमीम अहमद

रंजीव ठाकुर August 20 2022 38295

पशुओं के रोग लम्पी स्किन की उत्तर प्रदेश में दस्तक के बाद सरकार ने एडवाइजरी जरूर जारी की लेकिन जमीनी

मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण।

मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण।

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2021 29036

नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि वजन बढ़ने से पाचन तंत्र की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बॉडी मास

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

हे.जा.स. April 26 2022 27525

चीन के आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बीजिंग की स्थानीय सरकार ने लगभग 35 लाख निवासियों के घर चाओयांग जि

पिछले एक वर्ष में क्षय रोगियों की संख्या और स्वास्थ्य प्रगति की मासिक रिपोर्ट बनाए: आनंदीबेन पटेल

पिछले एक वर्ष में क्षय रोगियों की संख्या और स्वास्थ्य प्रगति की मासिक रिपोर्ट बनाए: आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर September 02 2022 25679

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में उत्तर प्रदेश में क्षय उन्मूलन

नई मशीनों से कैंसर मरीजों को साइड इफैक्ट बहुत कम होते हैं: डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव

रंजीव ठाकुर August 07 2022 101866

आईएमए भवन में गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान और आईएमए-एएमएस के तत्वा

कोरोना से संक्रमित होने पर वैक्सीन मौत के मुंह में जाने से बचाती है: आईसीएमआर

कोरोना से संक्रमित होने पर वैक्सीन मौत के मुंह में जाने से बचाती है: आईसीएमआर

एस. के. राणा December 31 2021 30710

सभी COVID टीके, चाहे वे भारत, इजराइल, अमेरिका, यूरोप, यूके या चीन के हों, मुख्य रूप से रोग में सुधार

सुंदर शरीर, आकर्षक चेहरा और परफेक्ट फिगर पाने के लिए खाएं सलाद

सुंदर शरीर, आकर्षक चेहरा और परफेक्ट फिगर पाने के लिए खाएं सलाद

सौंदर्या राय February 20 2022 51243

सलाद शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ सुन्दर भी बनाये रखता है। फलों और सब्ज़ियों में विटामिन, खनिज, फाइबर

Login Panel