देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

भारत में बने कफ सीरप से अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के दावे पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं एफएसडीए के अनुसार ये चारों सिरप सिर्फ निर्यात के लिए हैं।

आरती तिवारी
October 07 2022 Updated: October 07 2022 21:36
0 29168
यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट सांकेतिक चित्र

लखनऊ। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत के 4 कोल्ड और कफ सिरप पर अलर्ट घोषित किया है।  वहीं अब हरियाणा की फार्मास्युटिकल कंपनी के बनाए गए 4 कप सिरप को लेकर यूपी सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, WHO ने कहा है कि ये प्रॉडक्ट मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। ये सुरक्षित नहीं हैं। खासतौर पर बच्चों में इनके इस्तेमाल से गंभीर समस्या हो सकती है। मौत का भी खतरा है।

 

गौरतलब है कि भारत में बने कफ सीरप से अफ्रीकी देश गाम्बिया (Gambia) में 66 बच्चों की मौत के दावे पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं एफएसडीए के अनुसार ये चारों सिरप सिर्फ निर्यात के लिए हैं। प्रदेश में इनकी बिक्री नहीं होती है लेकिन एहतियात के तौर पर ड्रग इंस्पेक्टरों (drug inspectors) को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी ये सिरप मिलेंगे, उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। इन सिरप के मिलने पर एक तो नमूने की रिपोर्ट के आधार पर और दूसरी बिना अनुमति बिक्री करने के चलते कार्यवाही की जाएगी।

 

बता दें कि चारों सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा ठीक नहीं पाई गई है। इसके कारण पेट दर्द, पेशाब न आने, किडनी की समस्या, मानसिक स्थिति सही न रहने जैसी कई अन्य समस्याएं होती हैं।

 

इससे पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मेडिकल अलर्ट जारी किया, जिसमें हरियाणा के सोनीपत में मेडेन फार्मास्यूटिकल  की ओर से बनाए गए।  इन चार उत्पादों प्रोमेथाज़िन ओरल सॉल्यूशन, कोफ़ेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मैकॉफ़ बेबी कफ सिरप और मैग्रीप एन कोल्ड सिरप को बेहद खराब मेडिकल प्रोडक्ट बताया गया।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बन सकता है चौथी लहर का कारण

ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बन सकता है चौथी लहर का कारण

एस. के. राणा March 03 2022 35670

ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बीए.2 वायरस अभी बड़ा खतरा बना हुआ है। ताजा अध्ययनों में भी सामने आया है कि फ

एचबीटीआई एवं रोटरी क्लब कानपुर शौर्य ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

एचबीटीआई एवं रोटरी क्लब कानपुर शौर्य ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

श्वेता सिंह November 06 2022 29994

सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले कैंप में लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं शिक्षक अधिकारी एवं रो

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

विशेष संवाददाता June 06 2022 28670

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में कोविड के दो नए वैरिएंट मिले हैं। इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा क

भावी पीढ़ी को तम्बाकू की लत से बचाना सबसे बड़ी चुनौती : मुकेश शर्मा   

भावी पीढ़ी को तम्बाकू की लत से बचाना सबसे बड़ी चुनौती : मुकेश शर्मा   

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2026 0

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उद्देश्य लोगों को तम्बाकू मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के

तेजी से बदलते मौसम में मुरादाबाद में वायरल फीवर ने पकड़ा जोर

तेजी से बदलते मौसम में मुरादाबाद में वायरल फीवर ने पकड़ा जोर

श्वेता सिंह October 15 2022 37083

सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारियों को आदेश दिया है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद क्षेत्र के लोगों व प्

होटल समूह ताज ने 24 टीबी मरीजों को लिया गोद

होटल समूह ताज ने 24 टीबी मरीजों को लिया गोद

आरती तिवारी April 07 2023 24068

होटल समूह ताज ने गुरूवार को 24 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषक सामग्री प्रदान करने के साथ ही भावनात्मक

गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी पड़ता है माँ की पसंद के गाने का असर: शोध

गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी पड़ता है माँ की पसंद के गाने का असर: शोध

लेख विभाग January 11 2023 22356

एक अध्ययन में पता चला कि जब 28 सप्ताह की गर्भवती महिला अपना पसंदीदा गाना सुनती है तो उसके गर्भ में प

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले कहलाएँगे निक्षय मित्र, स्वास्थ्य मेलों में लगेंगे टीबी स्टाल

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले कहलाएँगे निक्षय मित्र, स्वास्थ्य मेलों में लगेंगे टीबी स्टाल

रंजीव ठाकुर August 09 2022 42022

टीबी मरीजों को गोद लेने वालों का अब निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेल

फटे होंठों पर मुस्कान वापस लाने के लिए अपनाएं ये उपाय

फटे होंठों पर मुस्कान वापस लाने के लिए अपनाएं ये उपाय

आरती तिवारी October 26 2022 34349

ठंडी हवाओं और मौसम के बदलने से होंठों की नमी कहीं खो सी जाती है और वे फटने लग जाते हैं। ऐसे में ये

देश में ओमिक्रॉन का तीसरा मामला मिला।

देश में ओमिक्रॉन का तीसरा मामला मिला।

एस. के. राणा December 05 2021 27571

देश में ओमिक्रॉन के वेरिएंट के अब तक कुल 3 केस मिल चुके हैं। इससे पहल दो केस कर्नाटक में पाए गए हैं,

Login Panel