देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कानपुर में डेंगू बेकाबू, हाईकोर्ट ने डेंगू पर नियंत्रण के प्रयासों को बताया नाकाफी

कानपुर में डेंगू बेकाबू हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उर्सला अस्पताल में 91 सैम्पल में 31 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। यहां डेंगू का पॉजिटिविटी रेट 34 फीसदी पार कर गया है।

श्वेता सिंह
November 11 2022 Updated: November 11 2022 05:26
0 23150
कानपुर में डेंगू बेकाबू, हाईकोर्ट ने डेंगू पर नियंत्रण के प्रयासों को बताया नाकाफी प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर (लखनऊ ब्यूरो)। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राजधानी में डेंगू मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर राज्य सरकार और नगर निगम की ओर से उठाए कदमों को नाकाफी बताते हुए मच्छरों की समस्या के समाधान की कार्ययोजना पेश करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 नवम्बर की तिथि तय की है।

 

मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने बुधवार को सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार और नगर निगम से कहा है कि मच्छरों (mosquito) की समस्या पर शहर में किस प्रकार लगाम लगाई जाए इस संबंध में योजना का प्लान बनाकर अवगत कराएं। कोर्ट ने नगम निगम से कहा कि वह फॉगिंग (fogging) में तेजी लाए। इसमें सामुदायिक सहयोग का ध्यान रखे, ताकि सही जगह फॉगिंग की जा सके।

 

आशीष मिश्रा और अन्य की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने सरकार और नगर निगम से वेक्टर-जनित (vector born) रोगों की रोकथाम के प्रयासों का हलफनामा मांगा था। आदेश के अनुपालन में राज्य सरकार के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता अमिताभ राय और नगर निगम के अधिवक्ता नमित शर्मा ने हलफनामे पेश किये। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम चाहते हैं कि कागजों के साथ-साथ जमीन पर भी काम होता दिखे, फॉगिंग के नाम पर केवल औपचारिकता न हो।

 

कानपुर (kanpur) में डेंगू बेकाबू हो रहा है। दो मासूम समेत बुधवार को 38 नए मरीज (patients) मिले। वहीं हैलट और उर्सला समेत निजी अस्पतालों में वायरल और डेंगू मरीजों की भरमार है। स्वास्थ्य विभाग (health department) की रिपोर्ट के अनुसार, उर्सला अस्पताल में 91 सैम्पल में 31 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। यहां डेंगू (dengue) का पॉजिटिविटी रेट 34 फीसदी पार कर गया है। साथ ही जीएसवीएम (GSVM) मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलाजी विभाग की रिपोर्ट में 86 सैम्पल (sample) में सात को डेंगू हुआ है। शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 603 पार कर गई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वजन घटाने के लिए ना करें ये गलती

वजन घटाने के लिए ना करें ये गलती

आरती तिवारी August 28 2022 28891

मोटापा आजकल की एक बड़ी समस्या है इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है लेकिन आपकी एक गलती से इसके साइ

मुंबईकरों को स्वास्थ्य की सौगात

मुंबईकरों को स्वास्थ्य की सौगात

विशेष संवाददाता November 19 2022 26433

सीएम शिंदे मुंबई भर में 51 स्वास्थ्य क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। इन क्लीनिकों में एक डॉक्टर एक नर्स

बीजेपी विधायक ने निकाली नेत्रदान जागरूकता रैली

आरती तिवारी August 31 2022 29415

केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है, इसी कड

डॉ मनसुख मंडाविया ने जारी की आवश्यक दवाओं की नयी सूची, सस्ती हो जाएंगी ये दवाएं

डॉ मनसुख मंडाविया ने जारी की आवश्यक दवाओं की नयी सूची, सस्ती हो जाएंगी ये दवाएं

रंजीव ठाकुर September 14 2022 38503

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने नयी आवश्यक दवाओं की सूची जारी कर दी है। पिछले साल ही

अब विवेकानंद पालीक्लीनिक में भी मिलेगा आयुष्मान का लाभ

अब विवेकानंद पालीक्लीनिक में भी मिलेगा आयुष्मान का लाभ

हुज़ैफ़ा अबरार December 04 2022 203069

स्टेट हेल्थ एजेंसी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि समाज के हर व

उद्योगपति गौतम अडानी की मानवीय पहल, 4 की साल की मासूम का कराएंगे इलाज

उद्योगपति गौतम अडानी की मानवीय पहल, 4 की साल की मासूम का कराएंगे इलाज

आरती तिवारी November 14 2022 26203

देश के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी लखनऊ के सरोजनीनगर में रहने वाली चार साल की मासूम मनुश्री के इल

संभल में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

संभल में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

आरती तिवारी November 05 2022 29354

संभल कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया

मन की बात में पीएम मोदी यूपी के डॉक्टर्स की बात करे: पीएमएस एसोसिएशन

रंजीव ठाकुर August 31 2022 36192

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के हुए स्थानांतरणों भले ही लोग और सरकार भूल गए हो लेकिन पीएमएस एसोसिएशन आज

इन ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा, आप भी रहें सावधान

इन ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा, आप भी रहें सावधान

लेख विभाग October 15 2022 23503

किसी भी इंसान को हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक ब्लड का फ्लो धीमा या ब्लॉक हो जाए। यह ब्लॉकेज आर्टर

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

आरती तिवारी July 18 2023 41692

कैंसर मरीजों को समय पर जांच और इलाज में सहायक पेट स्कैन मशीन को शुरू करने के लिए केजीएमयू लगातार प्र

Login Panel