देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

दुनिया में हर पांचवां डॉक्टर भारतीय है: महानिदेशक आईसीएमआर

मौजूदा समय में इंटीग्रेटेड मेडिसिन का दौर आ गया है। इसमें योग, ध्यान अहम है। इन्हें मॉडर्न मेडिसिन के साथ इलाज का हिस्सा बनाने की जरूरत है। इससे मरीज के जल्द ठीक होने की संभावना है।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 27 2022 Updated: March 27 2022 04:03
0 28295
दुनिया में हर पांचवां डॉक्टर भारतीय है: महानिदेशक आईसीएमआर प्रतीकात्मक

लखनऊ। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। संसार में हर पांचवां डॉक्टर भारतीय है। 60 फीसदी जेनेरिक दवाओं का उत्पादन भारत कर रहा है। मौजूदा समय में इंटीग्रेटेड मेडिसिन का दौर आ गया है। इसमें योग, ध्यान अहम है। इन्हें मॉडर्न मेडिसिन के साथ इलाज का हिस्सा बनाने की जरूरत है। इससे मरीज के जल्द ठीक होने की संभावना है। ये सलाह इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने दी।

वे शनिवार को कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में 27वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस कार्डियोकॉन को संबोधित कर रहे थे। महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने तनाव की वजह से तमाम तरह की बीमारियां पनप रही हैं। इस पर योग व ध्यान से काबू पाया जा सकता है। मरीज के इलाज में भी यह मददगार साबित हो सकता है।

भारतीय वॉल्व किफायती
बनारस के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दिल के वॉल्व खराब होने परेशानी लगातार बढ़ रही है। पहले चीरा लगाकर खराब वॉल्व बदले जाते थे। अब स्टंट हाथ या जांघ की नस में तार डालकर इंटरवेंशनल तकनीक से वॉल्व बदले जा रहे है। पहले वॉल्व सिर्फ विदेशों से आते थे जो इंटरवेंशनल तकनीक वाले वॉल्व 15 से 20 लाख रुपये तक के होते थे। अब भारत में वॉल्व का निर्माण हो रहा है। जो कि काफी किफायती हैं।

बीमारी का इतिहास पूरा लें
कानपुर के डॉ. हर्ष अग्रवाल ने बताया कि इलाज से पहले मरीज की बीमारी का इतिहास अच्छी तरह से लें। इससे बीमारी की वजह को पकड़ना आसान होगा। इससे काफी हद तक जांच कम करानी पड़ सकती है। इसका असर इलाज के खर्च पर आएगा। प्राइवेट व सरकारी अस्पताल के डॉक्टर दोनों इसे कड़ाई से अपनाएं।

एंजियोग्राफी के बाद भी सजग रहें
मेरठ के डॉ. राजीव अग्रवाल के मुताबिक दिल के मरीज एंजियोप्लास्टी व बाईपास सर्जरी के बाद भी लक्षणों को नजरअंदाज न करें। खासतौर पर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, गुर्दा रोग व नसों की बीमारी से पीड़ित। ये बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती हैं। इन मरीजों को एंजियोप्लास्टी या फिर बाईपास सर्जरी के बाद खून पतला करने के लिए दवाएं दी जानी चाहिए। ताकि खून की नसों में रूकावट को रोका जा सके।

डॉ. मंसूर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने कहा कि लारी कॉर्डियोलॉजी लगातार तरक्की कर रहा है। जल्द ही विभाग में 100 बेड बढ़ेंगे। इसका फायदा मरीजों को मिलेगा। कार्यक्रम में केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. मंसूर हसन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मैनपुरी में बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक का प्रकोप

मैनपुरी में बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक का प्रकोप

विशेष संवाददाता February 15 2023 32564

जिला अस्पताल में बीते दिन मरीजों की भारी भीड़ रही। जहां अस्पताल में बुखार, अस्थमा और हार्ट की दिक्कत

कोरोना वायरस के एक्सई वैरिएंट से गंभीर खतरा नही: डॉ. एनके अरोडा

कोरोना वायरस के एक्सई वैरिएंट से गंभीर खतरा नही: डॉ. एनके अरोडा

एस. के. राणा April 11 2022 35615

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट कई नए वैरिएंट को बढ़ावा दे रहा है। इनमें से एक्सई श्रृंखला के एक्सई व अन्

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लेख विभाग August 27 2022 35115

लैक्टोज इंटॉलरेंस, पाचन से जुड़ी समस्या होती है, जिसमें लोगों को दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स को पचाने में

ताजमहल देखने आए 2 अमेरिकी पर्यटक निकले कोरोना संक्रमित

ताजमहल देखने आए 2 अमेरिकी पर्यटक निकले कोरोना संक्रमित

विशेष संवाददाता January 14 2023 27266

दोनों पर्यटक 9 जनवरी को 15 सदस्यीय दल के साथ ताजमहल देखने के लिए वाराणसी से आगरा आए थे। इन दोनों टूर

वायु प्रदूषण को हम एक ‘साइलेंट किलर’ कह सकते: डॉ. गुलेरिया

वायु प्रदूषण को हम एक ‘साइलेंट किलर’ कह सकते: डॉ. गुलेरिया

एस. के. राणा November 09 2022 30671

बढ़ते प्रदूषण के बीच एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि पहले प्रदूषण की वजह से सिर

यूपी में लंपी वायरस के खिलाफ महाअभियान

यूपी में लंपी वायरस के खिलाफ महाअभियान

आरती तिवारी October 13 2022 33076

लम्पी के खिलाफ यूपी में  टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा पशुओं को फ्री

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक| 

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक| 

रंजीव ठाकुर February 21 2021 35120

रोगों का इलाज कराने से बेहतर है कि उनसे पहले से ही बचा जाए | संचारी रोगों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगु

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

लेख विभाग November 15 2022 27965

पालक में भरपूर मात्रा में कई तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं जो खून को पतला करने वाली दवा के साथ रिए

फाइलेरिया संक्रमण जानने के लिए 27 जनपदों के चुनिंदा गांवों में होने जा रहा सर्वे 

फाइलेरिया संक्रमण जानने के लिए 27 जनपदों के चुनिंदा गांवों में होने जा रहा सर्वे 

हुज़ैफ़ा अबरार June 03 2026 1239

27 जनपदों के चयनित प्रत्येक ब्लाक में एक सेंटिनल (स्थाई) और दो रेंडम गांव चुने जाएंगे जहां 10 बजे रा

गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस रहे आयुष चिकित्सालय के मरीज

गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस रहे आयुष चिकित्सालय के मरीज

विशेष संवाददाता May 21 2023 29325

भयंकर गर्मी में मरीजों को आयुष चिकित्सालय में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जहां लोढ़ी में करोड़ों की

Login Panel