देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में विश्व की पहली हार्ट टनल का उद्घाटन

मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने विश्व हृदय दिवस पर डॉक्टर्स के समर्पण और लोगों के बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला और उनकी उपलब्धियों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मेदांता हॉस्पिटल की कार्डियक साइंसेज टीम ने कई दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रचा है।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 29 2023 Updated: October 02 2023 17:59
0 143373
मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में विश्व की पहली हार्ट टनल का उद्घाटन मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ

लखनऊ। विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) के अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल में विश्व की पहली हार्ट टनल का उद्घाटन किया गया। इस हार्ट टनल से लोगों यह पता चल सकेगा कि हृदय कैसे काम करता है, इससे गुड हार्ट और बैड हार्ट में अंतर के बारे मे पता चलेगा, इसके अलावा वे यह सब वीडियो के माध्यम से देख भी सकेंगे। मेदांता हास्पिटल की कार्डियकसाइंसेज टीम ने 15000 से अधिक इंटरवेंसन (सीएजी, पीटीसीए, पेसमेकर, आईवीएस, टीएवी, टीएवीआर, एएसडी, वीएसडी, बेंटल, बीआईएमए के साथ सीएबीजी, वाल्व रिपेयर और रिप्लेसमेंट, रेडो सर्जरी, बाल चिकित्सा सर्जरी आदि प्रकार की विभिन्न जलिट सर्जरियों को सफलातपूर्वक पूरा कर इतिहास रचा है। इसी पर बात करते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विभिन्न मुददों पर जानकारी दी और हृदय रोगों को लेकर जागरूक किया।  


डॉ. आर.के सरन क्लिनिकल एवं प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी (Clinical and Preventive Cardiology) के अनुसार आज-कल युवाओं में अनियमित जीवन शैली के चलते उच्च रक्तचाप, मोटापा, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल की दिक्कतें हो रही है जिससे कई प्रकार की हृदय संबंधित समस्या उत्पन्न होती हैं, जो आगे चलकर मृत्यु का कारण बनती हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

 
डॉ नकुल सिन्हा ने कहा कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए अपनी जांच करवाते रहें जिसमें अपना वजन नियंत्रित रखें, बीपी 120/80 एमएमएचजी, फास्टिंग शुगर 110 मिलीग्राम के आसपास, कोलेस्ट्रॉल 180 मिलीग्राम से कम हो इसके साथ ही यह ध्यान रखें कि धूम्रपान शराब इत्यादि का सेवन न करें। युवाओं को प्रभावित करने वाले रिस्क फैक्टर्स लोगों में हृदय रोगों के प्राथमिक रिस्क फैक्टर्स में जीवनशैली विकार जैसे उच्च कोलेस्ट्रॉल, हाइपरटेंशन, डायबिटीज और मोटापा शामिल हैं। धूम्रपान, शराब का सेवन, निष्क्रिय जीवन शैली और जंक फूड जैसी अस्वास्थ्यकर आदतें हृदय रोग का कारण बनती हैं। व्यस्त जीवनशैली, जन्मजात विकार, या हृदय संबंधी समस्याओं की फैमिली हिस्ट्री हृदय संबंधी समस्याओं के विकास के खतरे को बढ़ा सकता है।


डॉ प्रवीन कुमार गोयल डायरेक्टर- इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी ने बताया कि हृदय को ऑक्सीजन युक्त रक्त की आपूर्ति करने वाली रक्त वाहिकाओं में वसा जमा होने के कारण हृदय की धमनियों में रुकावट पैदा होती है और हार्ट अटैक आ जाता है। इस पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए अच्छी जीवनशैली महत्वपूर्ण है।


मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के डायरेक्टर कार्डियक सर्जरी डॉ. गौरांगा माजुमदार ने बताया कि मेदांता लखनऊ के कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने अपनी स्थापना के बाद से पिछले साढ़े तीन वर्षों में 3000 से अधिक हृदय, फेफड़े और वैस्कुलर ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए हैं। यह राज्य के किसी भी सरकारी या कॉर्पोरेट अस्पताल में किए गए सबसे अधिक संख्या है। हम हमेशा से सबसे अच्छी सेवा देने के लिए अग्रसर हैं।


मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने विश्व हृदय दिवस पर इन डॉक्टर्स के समर्पण और लोगों के बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला और उनकी उपलब्धियों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मेदांता हॉस्पिटल की कार्डियक साइंसेज टीम ने कई दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रचा है और इसलिए मेदांता हॉस्पिटल यूपी में नंबर 1 पर है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया अस्पताल में फार्माकोविजिलेंस पर सीएमई का आयोजन किया गया

लोहिया अस्पताल में फार्माकोविजिलेंस पर सीएमई का आयोजन किया गया

admin August 07 2022 49021

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा फार्माकोविजिलेंस पर वर्तमान प

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

आनंद सिंह April 09 2022 64525

शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगियों के अलावा कुछ जटिल रोगों से पीड़ित मरीज भी उपस्थित हुए। शिविर में

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

हे.जा.स. October 05 2022 34144

सोमवार को स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में स्थित कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस

सर्दियों में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फूड्स, इम्यूनिटी होगी बूस्ट

सर्दियों में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फूड्स, इम्यूनिटी होगी बूस्ट

लेख विभाग November 15 2022 29498

सर्दियों के मौसम में बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में सर्दी-जुखाम, खां

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

हुज़ैफ़ा अबरार December 27 2025 5572

इस जागरूकता पहल के माध्यम से रीजेंसी हॉस्पिटल लखनऊ लंबे समय से कब्ज की समस्या से ग्रसित खासकर वे लोग

आंखों के नीचे की डार्क सर्कल्स को कैसे दूर करें?

आंखों के नीचे की डार्क सर्कल्स को कैसे दूर करें?

सौंदर्या राय August 03 2021 40854

डार्क सर्कल या पेरियोरबिटल डार्क सर्कल एक त्वचा की चिंता है जो तब उत्पन्न होती है जब आपकी आंखों के आ

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

आरती तिवारी October 14 2022 29042

हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, दो मरीजों में पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्ल

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

आरती तिवारी August 27 2023 26660

लखनऊ नियोनेटॉलजी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहीद पथ पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नियोकॉन —2023 का

स्लिम शरीर पाने और सुन्दर दिखने के लिए, कम करें वजन

स्लिम शरीर पाने और सुन्दर दिखने के लिए, कम करें वजन

सौंदर्या राय August 11 2022 30166

सुन्दर और आकर्षक दिखने में वजन बहुत बड़ी बाधा है। वजन कम करने के लिए बहुत सी सलाह उपलब्ध हैं लेकिन यह

अंकुरित अनाज खाने के हैं बहुत फायदे, जानिये डाइटिशन आयशा से

अंकुरित अनाज खाने के हैं बहुत फायदे, जानिये डाइटिशन आयशा से

आयशा खातून May 22 2022 56532

किसी भी अनाज, चने या दाल को जब पानी में भिगोकर अंकुरित किया जाता है तो पानी में भिगोने से इनमें एंटी

Login Panel