देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोना के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा वायरस

दुनियाभर में कोरोना का ग्राफ कम हो रहा है, लेकिन इसके नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। जिससे दुनियाभर की चिंता एक बार फिर से बढ़ने लगी है। दरअसल, ओमिक्रॉन के एक और सब-वेरिएंट BA.4.6 के नए मामले ब्रिटेन और अमेरिका में सामने आए है।

विशेष संवाददाता
September 15 2022 Updated: September 16 2022 00:55
0 26196
कोरोना के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा वायरस सांकेतिक चित्र

नयी दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना का ग्राफ कम हो रहा है, लेकिन इसके नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। जिससे दुनियाभर की चिंता एक बार फिर से बढ़ने लगी है। दरअसल, ओमिक्रॉन के एक और सब-वेरिएंट BA.4.6 के नए मामले ब्रिटेन और अमेरिका में सामने आए है। जांच के लिए आए 3.3% नमूनों में ये नया वेरिएंट पाया गया है। इसके तेजी से फैलने की संभावना है। इससे पहले ओमिक्रॉन का BA.4 सामने आया था जो दक्षिण अफ्रीका से फैला था। ये नया सब-वेरिएंट अमेरिका और यूके में तेजी से फैल रहा है। राहत की बात ये है कि अन्य की तुलना में इस वेरिएंट के लक्षण अधिक गंभीर नहीं है। अभी तक ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है जिसमें इसकी गंभीरता को लेकर कोई डाटा बताया गया हो।

 

जांच रिपोर्ट से पता चलता है कि BA.4.6 कई मायनों में BA.4 के समान ही होगा, यह भी उसी तरह स्पाइक प्रोटीन (spike protein) में खुद को बदल रहा है। कोरोना वायरस (Corona virus) के सभी वेरिएंट अपनी सतह पर जमे प्रोटीन की वजह से हमारी कोशिकाओं में प्रवेश कर जाते हैं। म्यूटेट करने के बाद वायरस और शक्तिशाली हो जाते हैं और हमारी एंटीबॉडी पर हमला कर इम्यून सिस्टम (immune system) को कमजोर कर देते हैं। नए वायरस कोविड के टीके से बनी एंडीबॉडी (Endobody) से भी खुद को बचा लेते हैं।

 

बता दें कि भारत में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से अभी तक जंग जारी है। इस बीच आज एक फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। बुधवार की तुलना में आज कोरोना के केस में करीब 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना (Covid-19) के 6,422 नए केस सामने आए हैं। कोरोना के सक्रिय मामले (Active Cases in India) 46,389 पर पहुंच गए हैं।

Updated by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव।

यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव।

हे.जा.स. June 11 2021 32203

एफडीए की सलाह के अनुसार कोवैक्सीन के लिए बीएलए दाखिल करेगी। बीएलए, एफडीए की ‘‘पूर्ण अनुमोदन’’ व्यवस्

बिल गेट्स फाउंडेशन ने सहयोगी संस्थाओं के साथ प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा कर फाइलेरिया उन्मूलन की ज़मीनी हकीकत जानी 

बिल गेट्स फाउंडेशन ने सहयोगी संस्थाओं के साथ प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा कर फाइलेरिया उन्मूलन की ज़मीनी हकीकत जानी 

हुज़ैफ़ा अबरार June 25 2022 42229

डिप्टी डायरेक्टर डॉ कायला लार्सन ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए हाल ही में चलाये गए सामूहिक दवा

अब 135 देशों में आ गया कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप : डब्ल्यूएचओ।

अब 135 देशों में आ गया कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप : डब्ल्यूएचओ।

हे.जा.स. August 07 2021 23504

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप अब 135 देशों में सामने आ चु

55 साल के मरीज के पेट से निकला 12 नवजात बच्चों के वजन का ट्यूमर

55 साल के मरीज के पेट से निकला 12 नवजात बच्चों के वजन का ट्यूमर

विशेष संवाददाता February 25 2023 31875

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों ने कमाल कर दिखाया

लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34408

बदले मौसम के कारण ज्यादातर केस वायरल बुखार के आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सक डाॅक्टर सर्वेश

रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, एक नई उम्मीद: मेदांता अस्पताल

रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, एक नई उम्मीद: मेदांता अस्पताल

हुज़ैफ़ा अबरार December 18 2025 4928

डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने लोगों को जॉइंट रिप्लेसमेंट के बाद जीवन में  होने वाले बदलाव के बारे में जानकार

बुलंदशहर में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान का शुभारंभ

बुलंदशहर में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान का शुभारंभ

विशेष संवाददाता July 02 2023 26210

बुलंदशहर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिख

जल्‍द प्रेग्‍नेंट होना चाहती हैं तो महिलाएं अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

जल्‍द प्रेग्‍नेंट होना चाहती हैं तो महिलाएं अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

आरती तिवारी November 24 2022 28971

क्या आप जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स जानना चाहती हैं। तो आज हम इस आर्टिकल में हम आपको जल्दी प्रे

महिलाओं में मीनोपॉज के साथ बढ़ जाती है हृदय रोग की समस्या: डॉ. हेमंत मदान

महिलाओं में मीनोपॉज के साथ बढ़ जाती है हृदय रोग की समस्या: डॉ. हेमंत मदान

लेख विभाग February 23 2022 29631

जैसे हीं महिलाएं में मासिक धर्म आना बंद हो जाता है। वे मीनोपॉज की अवस्था में पहुँचती हैं। इसी के सा

हर विधान सभा क्षेत्र में बनाएंगे सौ बेड के उच्चीकृत अस्पताल: सीएम योगी

हर विधान सभा क्षेत्र में बनाएंगे सौ बेड के उच्चीकृत अस्पताल: सीएम योगी

आनंद सिंह April 10 2022 41217

जंगल कौड़िया पीएचसी से जन आरोग्य मेला का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, कोरोना की तीसरी

Login Panel