देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस रहे आयुष चिकित्सालय के मरीज

भयंकर गर्मी में मरीजों को आयुष चिकित्सालय में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जहां लोढ़ी में करोड़ों की लागत से बना 50 बेड वाला आयुष चिकित्सालय मरीजों के लिए दिखावा साबित हो रहा है।

विशेष संवाददाता
May 21 2023 Updated: May 22 2023 07:38
0 29801
गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस रहे आयुष चिकित्सालय के मरीज आयुष चिकित्सालय, सोनभद्र

सोनभद्र। भयंकर गर्मी में मरीजों को आयुष चिकित्सालय (Ayush Hospital) में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जहां लोढ़ी में करोड़ों की लागत से बना 50 बेड वाला आयुष चिकित्सालय मरीजों के लिए दिखावा साबित हो रहा है। यहां अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को पीने का पानी (drinking water) भी नसीब नहीं है। अस्पताल के मेडिकल वार्ड में पिछले एक हफ्ते से वाटर कूलर खराब पड़े हैं। इससे मरीजों समेत अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक (working doctor) और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

हालात ये है कि अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक और कर्मी घर से पानी की व्यवस्था करके पहुंचते है जबकि मरीजों को अस्पताल के बाहर बाजार से पानी खरीदकर पीने को मजबूर है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान (maximum temperature) 40 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने भी अगले दो दिन तक गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

 

बता दें कि 50 बेड वाला आयुष अस्पताल का लोकार्पण 22 दिसम्बर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM YOGI) कर चुके हैं लेकिन इसमें आज तक इलाज के मुकम्मल इंतजाम नहीं हो पाए। दरअसल इस अस्पताल के लिए 800 फीट का एक बोरिंग किया गया था, लेकिन ड्राई एरिया के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते बोर सफल नहीं हुआ और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लखनऊ में नौ से 22 मार्च  तक सघन क्षय रोगी खोज अभियान चलेगा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी   

लखनऊ में नौ से 22 मार्च  तक सघन क्षय रोगी खोज अभियान चलेगा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी   

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2022 36689

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी की जांच क

जानिए कैसे रोबोट बना पिता ?

जानिए कैसे रोबोट बना पिता ?

एस. के. राणा May 02 2023 46279

रोबोट के पिता बनने की ये कहानी बार्सिलोना की है। वैज्ञानिकों ने यहां रोबोट की मदद से संतानोत्पति के

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की  प्रोविजनल  आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

श्वेता सिंह September 13 2022 36573

आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएंगी। एनएचएम यूपी की परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक

रोबोटिक सर्जन डॉ संदीप नायक को दुनिया का सर्वोच्च सम्मान

रोबोटिक सर्जन डॉ संदीप नायक को दुनिया का सर्वोच्च सम्मान

रंजीव ठाकुर September 14 2022 46339

डॉ संदीप नायक दुनिया के तीन सर्वश्रेष्ठ रोबोटिक सर्जन्स में से एक बन गए है। इस उपलब्धि को हासिल करने

राजधानी लखनऊ में डेंगू का कहर

राजधानी लखनऊ में डेंगू का कहर

आरती तिवारी November 09 2022 38223

लखनऊ में डेंगू का प्रकोप जारी है। बीते दिन 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के

अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्जैन में नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया

अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्जैन में नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया

एस. के. राणा January 31 2023 23669

गृहमंत्री ने कहा कि ये नेत्र चिकित्सालय 50 बेड के साथ अनेक प्रकार के नेत्र के रोगों से लोगों को मुक्

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में जल्द खुलेगा आई बैंक

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में जल्द खुलेगा आई बैंक

विशेष संवाददाता September 09 2022 27204

मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में जल्द ही नेत्र बैंक स्थापित होगा। यहां कार्निया ट्रांस

अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति

अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति

हे.जा.स. July 23 2022 45323

स्वास्थ्य संस्था सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक देश में आखिरी बार पोलियो का कोई

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

February 15 2021 24524

जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किडनी के मरीज हीरालाल को एक यूनिट ए पॉजिटिव रक

आगरा में बढ़ा डेंगू का खतरा

आगरा में बढ़ा डेंगू का खतरा

आरती तिवारी September 09 2022 27886

कोरोना के साथ ही जिले में अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक ही परिवार के 3 बच्चे बीमार होने पर

Login Panel