देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सेवा देगा सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सेवा भारती द्वारा प्रेरित सेवा प्रकल्प सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान की एक इकाई का शुभारंभ किया गया। इसमें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी के बगल बने एक कक्ष में सेवा केंद्र के कार्यकर्ता बैठकर आने वाले मरीजों को नि:शुल्क स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सेवा प्रदान करेंगे।

रंजीव ठाकुर
September 03 2022 Updated: September 04 2022 02:57
0 41898
लोहिया अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सेवा देगा सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान के पदाधिकारीगण

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सेवा भारती द्वारा प्रेरित सेवा प्रकल्प सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान की एक इकाई का शुभारंभ किया गया। इसमें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी के बगल बने एक कक्ष में सेवा केंद्र के कार्यकर्ता बैठकर आने वाले मरीजों को नि:शुल्क स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सेवा प्रदान करेंगे।

 

लोहिया अस्पताल (Lohia Hospital) में सेवा भारती द्वारा प्रेरित सेवा प्रकल्प सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान (Samrat Vikramaditya Seva Sansthan) के संयोजक ओम प्रकाश पांडे ने बताया कि सेवा केंद्र के कार्यकर्ता मरीजों को नि:शुल्क स्ट्रेचर और व्हीलचेयर (free stretcher and wheelchair) की सेवा प्रदान करेंगे। बाहर से आने वाले मरीज अपना आधार कार्ड जमा करके उक्त सेवा का लाभ ले सकेंगे

 

ओम प्रकाश पांडे ने बताया कि 16 दिसंबर 2019 को सेवा संस्थान की प्रथम इकाई किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) द्वारा लोकार्पित की गई, उसके बाद से यह सेवा संस्थान का पांचवा सेवा केंद्र शुरू हुआ है।

सेवा संस्थान के प्रणेता संस्थान नव वर्ष चेतना समिति के अध्यक्ष डॉक्टर गिरीश गुप्ता ने बताया विक्रम संवत के प्रतिपादक सम्राट विक्रमादित्य जी के नाम से मरीजों को इस तरह की सेवा मिलेगी तो भारतीय नववर्ष का भी महात्म्य उजागर होता जाएगा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारी लखनऊ के प्रथम महिला महापौर संयुक्ता भाटिया (Mayor Sanyukta Bhatia) ने सेवा केंद्र शुरू करने हेतु संस्थान की निदेशका डॉक्टर सोनिया नित्यानंद को धन्यवाद देते हुए सेवा कार्य में अपनी किसी भी सहभागिता के लिए अपनी सहमति प्रदान की और भविष्य में इस तरह के किसी भी कार्य के लिए स्वयं के द्वारा दिए जा सके संसाधनों हेतु आश्वस्त किया। महापौर ने कहा कि आप लोगों के सहयोग से लखनऊ मेरे कार्यकाल से पहले स्वच्छता की दृष्टि से 125वें स्थान पर  था जो अब 12वें स्थान पर आ गया है।

 

लोहिया संस्थान की निदेशका डॉक्टर सोनिया नित्यानंद (Dr Sonia Nityanand) ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य सेवा केंद्र एवं सेवा भारती के लोग अभिनंदन के पात्र हैं इन्होंने स्ट्रेचर और व्हीलचेयर यहां पर प्रदान करते हुए अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्येक दिन सेवा कार्य का संकल्प लिया है। आगामी कुछ ही दिनों में संस्थान में संचालित किए जा रहे तीन रैन बसेरे (rain basera) में से दो सम्राट विक्रमादित्य सेवा केंद्र द्वारा संचालित किए जाने का विचार है। रैन बसेरे में रुकने वाले तीमारदारों को ₹10 में भरपेट भोजन भी उपलब्ध करवाएंगे।

 

सीएमएस डॉ राजन भटनागर, सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ संजय भट्ट, ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ वीके शर्मा, सेवा भारती लखनऊ विभाग के अध्यक्ष पुष्कर केसरवानी, सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

अन्नपूर्णा केंद्र के दानदाताओं, स्ट्रेचर व्हीलचेयर का दान करने वाले और सेवा केंद्र में प्रतिदिन सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रबंधन में लोहिया संस्थान की तरफ से डॉक्टर ए पी जैन (Dean Student Welfare) ने संपूर्ण सहयोग किया मंच संचालन का कार्य सम्राट विक्रमादित्य सेवा केंद्र के संयोजक आनंद पांडे ने किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बीआरडी मेडिकल कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

बीआरडी मेडिकल कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

अनिल सिंह November 05 2022 32271

बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया

उत्तर प्रदेश में मंकी पॉक्स संक्रमण को लेकर दिशा-निर्देश जारी

उत्तर प्रदेश में मंकी पॉक्स संक्रमण को लेकर दिशा-निर्देश जारी

रंजीव ठाकुर July 31 2022 29930

प्रदेश में मंकीपाक्स की जांच के लिए केजीएमयू में व्यवस्था की गई है। प्रदेश भर से संदिग्ध रोगियों के

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

विशेष संवाददाता October 15 2022 32493

एमसीसी 21 अक्टूबर 2022 को नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम घोषित करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया च

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

एस. के. राणा November 15 2021 30457

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,229 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 125 लोगों की इस वायर

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार October 31 2023 160676

देशभर में स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को लेकर मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त किया

आचार्य मनीष ने लखनऊ में किया 100 बेड वाले हिम्स अस्पताल का उद्घाटन

आचार्य मनीष ने लखनऊ में किया 100 बेड वाले हिम्स अस्पताल का उद्घाटन

रंजीव ठाकुर August 23 2022 454761

किडनी फेल, लिवर फेल और कैंसर के मरीजों के लिए हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंसेस

लोहिया अस्पताल में  ब्रांकोस्कोपी तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

लोहिया अस्पताल में ब्रांकोस्कोपी तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 24 2022 43234

डाॅ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एनेस्थीसियोलाॅजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग एवं इंडि

देश में मोटापा पर शोध करेंगी आईसीएमआर और एनआईएन

देश में मोटापा पर शोध करेंगी आईसीएमआर और एनआईएन

एस. के. राणा April 16 2022 22200

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आईसीएमआर)-राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन) भारत में लॉकडाउन से पहले

मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एचआईवी पॉजिटिव मरीज का किया जटिल किडनी ट्रांसप्लांट

मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एचआईवी पॉजिटिव मरीज का किया जटिल किडनी ट्रांसप्लांट

हुज़ैफ़ा अबरार April 29 2026 3906

एचआईवी जैसी दूसरी बीमारियों के साथ ट्रांसप्लांट करना कई विशेषज्ञों के बीच बेहतर तालमेल और बेहद सावधा

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2021 24687

एलर्जी ब्रोन्को पल्मोनरी एस्परजिलोसिस मुख्यत: अनियंत्रित अस्थमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस के मरीजों में

Login Panel