देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना मरीजों को निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस भेंट की।

“लाल जी टण्डन फ़ाउण्डेशन” के अध्यक्ष आशुतोष टण्डन गोपाल जी ने ‘एक कोशिश ऐसी भी’ संस्था की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा वर्मा जी को सौंपी एम्बुलेंस।

कोरोना मरीजों को निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस भेंट की। प्रतीकात्मक

लखनऊ। “लाल जी टण्डन फ़ाउण्डेशन” के अध्यक्ष श्री आशुतोष टंडन (गोपाल जी) ने कहा कि कोविड-19 की परिस्थितियों में जिला के समाजसेवी हर प्रकार से जिला प्रशासन व सरकार की मदद को तत्पर हैं। इसी कड़ी में “लाल जी टण्डन फ़ाउण्डेशन” की ओर से एक एम्बुलेंस ‘एक कोशिश ऐसी भी’ संस्था को निःशुल्क हेतु भेंट की गयी है।

ये एंबुलेंस कोरोना पाजीटिव मरीजों के इलाज के लिए काफी मददगार साबित होगी। गोपाल जी ने कहा कि बहुत सी संस्थाओं व समाजसेवी लोगों ने जिला प्रशासन को निरंतर सहयोग व मदद उपलब्ध करवाई जा रही है। “लाल जी टण्डन फ़ाउण्डेशन” के अध्यक्ष श्री आशुतोष टंडन (गोपाल जी) ने ‘एक कोशिश ऐसी भी’ की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा वर्मा जी को एंबुलेंस की चाबी सौंपी। श्री आशुतोष टंडन ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को उनके घर से आइसोलेशन वार्ड में लाने एवं ठीक होने के उपरांत वापस उसे घर छोड़ने के लिए उक्त एंबुलेंस एक वरदान साबित होगी। ये एम्बुलेंस कोविड संक्रमित मरीजों के लिहाज से सारी सुविधाओं से युक्त है।

गोपाल जी ने कहा कि कोरोना के प्रति अभी लोगों में डर कम हुआ है और वह धीरे-धीरे जागरूक भी हुए हैं। लोगों को कुछ विशेष सावधानी अवश्य बरतनी चाहिए, जिसके लिए “लाल जी टण्डन फ़ाउण्डेशन” की ओर से भी निरंतर लोगों से अपील की जा रही है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग, घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें, हाथों की बार-बार सफाई, हाथों से नाक व मुंह को न छुएं, कार्यस्थलों पर सरकार की गाइडलाइन अनुसार कार्य करें। कोरोना के अधिकतर मामले जल्दी ठीक भी हो रहे हैं तथा उन्हें अस्पताल जाने की भी आवश्यकता नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति या पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित व्यक्ति का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यूपी में नहीं थम रही डेंगू मरीजों की संख्या

यूपी में नहीं थम रही डेंगू मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह November 21 2022 30804

सरकारी आंकड़ों में बेशक डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो लेकिन, प्राइवेट अस्पतालोंं में मरीजों की भरम

डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, इलाज ना मिलने से मासूम की मौत

डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, इलाज ना मिलने से मासूम की मौत

विशेष संवाददाता July 14 2023 29693

एक पीड़ित परिवार के द्वारा अपने बेटे को उल्टी और दस्त की शिकायत होने के बाद इलाज के लिए स्वास्थ्य के

सर्दियां आते ही खोने लगता है आपके चेहरे का ग्लो, तो आजमाएं ये नुस्खे

सर्दियां आते ही खोने लगता है आपके चेहरे का ग्लो, तो आजमाएं ये नुस्खे

श्वेता सिंह October 21 2022 25739

तमाम कोशिशों के बावजूद चेहरे पर वो निखार नहीं आता, जिसकी उन्‍हें उम्‍मीद होती है क्योंकि सर्दियों के

गोरखनाथ मंदिर में बैठक कर CM योगी ने अवैध शराब व ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ने का दिया निर्देश

गोरखनाथ मंदिर में बैठक कर CM योगी ने अवैध शराब व ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ने का दिया निर्देश

श्वेता सिंह August 29 2022 25520

इसके पहले भी सीएम योगी ने ड्रग माफियाओं के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए थे। बता

शोध कार्यों को लेकर केजीएमयू और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने एमओयू साइन किया

शोध कार्यों को लेकर केजीएमयू और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने एमओयू साइन किया

रंजीव ठाकुर September 14 2022 22588

शोध कार्यों को लेकर केजीएमयू ने बड़ा कदम उठाया है और विश्व विख्यात झप्पीगो कारपोरशन से समझौता किया है

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

आयशा खातून May 27 2022 46435

हल्दी पाचन तन्त्र की समस्याओं, गठिया, रक्त-प्रवाह की समस्याओं, कैंसर, जीवाणुओं के संक्रमण, उच्च रक्त

डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

आरती तिवारी August 31 2022 28314

देवरिया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बैतालपुर का औचक निरीक्षण कि

मेरठ में कोरोना के नए स्ट्रेन संक्रमित मरीज मिलने से यूपी में अलर्ट

मेरठ में कोरोना के नए स्ट्रेन संक्रमित मरीज मिलने से यूपी में अलर्ट

हे.जा.स. December 30 2020 21742

ब्रिटेन से प्रदेश आए अब तक 10 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें मेरठ के चार, नोएडा के तीन, गाजियाब

राजस्थान की लेडी डाक्टर ने की खुदकुशी, आईएमए गोरखपुर करेगा विरोध

राजस्थान की लेडी डाक्टर ने की खुदकुशी, आईएमए गोरखपुर करेगा विरोध

हे.जा.स. March 30 2022 30905

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, अगर अस्पताल में मौत हुई है तो इलाज में लापरवाही की धारा 304 लगाकर औ

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

हे.जा.स. January 01 2022 45873

पिमावांसेरिन एक एटिपिकल एंटीसाइकोटिक है और जिसका उपयोग पार्किंसंस रोग से जुड़े मतिभ्रम और भ्रम के उप

Login Panel