देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ब्राजील में भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल रद्द। 

ब्राजीलियाई स्वास्थ्य नियामक एन्विजा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘एन्विजा में नैदानिक शोध के समन्वय के साथ शुक्रवार को ब्राजील में कोवैक्सीन टीके के नैदानिक अध्ययन को एहतियातन निलंबित किया गया है।

हे.जा.स.
July 25 2021 Updated: September 30 2021 18:53
0 32442
ब्राजील में भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल रद्द।  प्रतीकात्मक

हैदराबाद (भाषा)। ब्राजील ने भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण निलंबित कर दिया है। दक्षिण अमेरिकी देश के स्वास्थ्य नियामक ने बताया कि वहां उसके साझेदार के साथ कंपनी का समझौता समाप्त किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

भारत बायोटेक ने ब्राजीलियाई बाजार के लिए अपने कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन को लेकर प्रेसिसा मेडिकामेन्टोस एंड एन्विक्सिया फार्मास्युटिकल्स एएल.सी के साथ हुए समझौता ज्ञापन को रद्द करने की शुक्रवार को घोषणा की थी।

ब्राजील सरकार के साथ टीकों की दस करोड़ खुराक की आपूर्ति के सौदे के विवादों में आने और ब्राजील में प्राधिकारियों द्वारा जांच शुरू करने के बाद यह समझौता खत्म किया गया।

ब्राजीलियाई स्वास्थ्य नियामक एन्विजा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘एन्विजा में नैदानिक शोध के समन्वय के साथ शुक्रवार को ब्राजील में कोवैक्सीन टीके के नैदानिक अध्ययन को एहतियातन निलंबित किया गया है। भारतीय कंपनी भारत बायोटेक लिमिटेड इंटरनेशनल द्वारा शुक्रवार को एन्विजा को भेजे एक बयान के बाद यह निलंबन किया गया है।’’

प्रेसिसा मेडिकामेन्टोस ब्राजील में लाइसेंस, वितरण, बीमा और तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में मदद एवं मार्गदर्शन देने के लिए भारत बायोटेक की साझेदार थी।

ब्राजीलियाई नियामक ने कहा, ‘‘एन्विजा को भारत बायोटेक से ई-मेल के जरिए शुक्रवार को एक बयान मिला जिसमें यह सूचना दी गयी कि प्रेसिसा कंपनी ब्राजील में ‘भारत’ का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत नहीं रही है।’’

ब्राजील में कोवैक्सीन के विनिमय से संबंधित कंपनी की दो प्रक्रियाएं होती है। पहली आपात इस्तेमाल के लिए अधिकार प्राप्त करने की अर्जी और उस देश में नैदानिक अनुसंधान करने के लिए प्रोटोकॉल। उसने कहा कि भारत बायोटेक से मिली सूचना के आधार पर एन्विजा एजेंसी में चल रही प्रक्रियाओं का पुन: मूल्यांकन करेगी और संबंधित कदमों को अपनाएगी। ब्राजील में कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण शुरू नहीं हुआ है।

भारत बायोटेक ने 26 फरवरी को कहा था कि उसने 2021 की दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान कोवैक्सीन की दो करोड़ खुराकों की आपूर्ति करने के लिए ब्राजीलियाई सरकार के साथ एक समझौता किया है। भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद ब्राजीलियाई सरकार ने कोवैक्सीन का ऑर्डर अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।

भारत बायोटेक ने अपनी ब्राजीलियाई साझेदारों के साथ समझौता समाप्त किए जाने की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत बायोटेक कोवैक्सीन के लिए नियामक संबंधी मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए ब्राजीलियाई दवा नियामक संस्था एन्विजा के साथ काम करती रहेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

योग दिवस के अवलोकन हेतु आयोजित बैठक में स्वामी चिदानन्द ने योग वीजा की उठायी मांग

योग दिवस के अवलोकन हेतु आयोजित बैठक में स्वामी चिदानन्द ने योग वीजा की उठायी मांग

विशेष संवाददाता April 06 2022 27499

स्वामी चिदानन्द कहा कि इस अवसर पर योग वीजा पर भी विचार किया जाना चाहिये। जो छात्र और योग जिज्ञासु लम

नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन।

नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन।

हे.जा.स. October 30 2021 24623

आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यानी एनएचएस अस्पतालों में नर्सों के लगभग चालीस हजार पंजी

पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके।

पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके।

लेख विभाग September 24 2021 48914

किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता है

गर्मियों में ठंडा पानी पीना हो सकता है खतरनाक !

गर्मियों में ठंडा पानी पीना हो सकता है खतरनाक !

लेख विभाग April 18 2023 29709

कुछ लोग तो बाहर से आने के बाद फ्रिज खोलते हैं, और चिल्ड वाटर पीकर खुश हो जाते हैं लेकिन ऐसा करना सेह

धन्वन्तरि सेवा संस्थान ने कोविड किट का नि:शुल्क वितरण किया। 

धन्वन्तरि सेवा संस्थान ने कोविड किट का नि:शुल्क वितरण किया। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 18 2021 29965

डॉक्टर से परामर्श के लिए धन्वन्तरि चिकित्सा संवाद लखनऊ द्वारा हेल्पलाइन नंबर –7311144450, 7311144451

नर्सेस ने जिन्दगी के लिये संघर्ष कर रहे रोगियों की उखड़ती सांसों को बचाया: स्वामी चिदानन्द सरस्वती  

नर्सेस ने जिन्दगी के लिये संघर्ष कर रहे रोगियों की उखड़ती सांसों को बचाया: स्वामी चिदानन्द सरस्वती  

विशेष संवाददाता May 14 2022 52966

स्वामी चिदानन्द ने कहा कि नर्सेज़, रोगियों को स्वस्थ करने हेतु एक माँ की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती

चिरायु योजना बच्चों के लिए बनीं वरदान

चिरायु योजना बच्चों के लिए बनीं वरदान

विशेष संवाददाता September 20 2022 26314

छत्तीसगढ़ में चिरायु योजना बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही। बाल स्वास्थ्य योजना जिसे चिरायु योजना क

खसरे से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है: डा. पियाली भट्टाचार्य

खसरे से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है: डा. पियाली भट्टाचार्य

हुज़ैफ़ा अबरार January 31 2023 29202

एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. पियाली भटटाचार्या बताती हैं कि यह पैरामाइक्सो वायरस परिवार

प्रदेश के मुख्यमंत्री कोविड-19 से बचाव उसके इलाज और पल्स पोलियो अभियान पर गंभीर, दिए निर्देश। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री कोविड-19 से बचाव उसके इलाज और पल्स पोलियो अभियान पर गंभीर, दिए निर्देश। 

हे.जा.स. February 02 2021 26562

कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। सर्विलांस सिस्टम तथा

विश्व स्तनपान सप्ताह: महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता पैदा करने का अभियान

विश्व स्तनपान सप्ताह: महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता पैदा करने का अभियान

लेख विभाग August 02 2022 48446

स्तनपान बच्चे के विकास और वृद्धि के लिए आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने का ये सबसे अच्छा माध्यम है। ये

Login Panel