देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने टीकों के सरकारी मूल्य को बढ़ने की मांग किया। 

भारत बायोटेक ने कहा कि सभी आपूर्ति के बाद कोवैक्सिन की औसत कीमत 250 रुपये प्रति खुराक से कम है। सरकार को 150 रुपये प्रति खुराक आपूर्ति कीमत गैर-प्रतिस्पर्धी मूल्य है।

हे.जा.स.
June 16 2021 Updated: June 16 2021 17:46
0 43103
सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने टीकों के सरकारी मूल्य को बढ़ने की मांग किया।  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक (बीबी) केंद्र सरकार से कोविड -19 टीकों के लिए उच्च कीमतों की मांग कर रहें हैं। जबकि निजी अस्पतालों में कोविशील्ड और कोवैक्सिन शॉट्स की कीमत पहले से ही अधिक है। जनवरी में इन कंपनियों को दिए गए ऑर्डर के लिए केंद्र की खरीद मूल्य 150-200 रुपये प्रति डोज़ की थी।

दोनों कंपनियों ने हाल ही में मूल्य वृद्धि की मांग किया है। यह तर्क दिया कि टीकों के उत्पादन की दिशा में गए किये गए पर्याप्त निवेश के अनुरूप ही लागत मूल्य निर्धारित होना चाहिए। बताया कि टीका निर्माण जटिल और विशिष्ट प्रक्रिया है साथ ही बड़ा वित्तीय जोखिम है।

अप्रैल में, SII के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया था कि कंपनी सरकार को लगभग 150 रुपये की “सब्सिडी” दर पर शॉट प्रदान कर रही है, जो निर्यात के लिए शुल्क से काफी कम है। उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र को कीमतें बढ़ानी चाहिए और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 3,000 करोड़ रुपये की भी मांग की थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 जून को घोषणा किया था कि उसने एसआईआई को कोविशील्ड की 25 करोड़ खुराक और भारत बायोटेक के साथ कोवैक्सिन की 19 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है। मंत्रालय ने कहा था कि 44 करोड़ खुराक दिसंबर तक उपलब्ध हो जाएंगे। कंपनियों को 30% अग्रिम भुगतान जारी किया गया है।

भारत बायोटेक ने मंगलवार को कहा कि कंपनी द्वारा सभी आपूर्ति के बाद कोवैक्सिन की औसत कीमत 250 रुपये प्रति खुराक से कम है। बयान में कहा गया है कि सरकार को 150 रुपये प्रति खुराक पर कोवैक्सिन की आपूर्ति कीमत  गैर-प्रतिस्पर्धी मूल्य है और लंबे समय तक टिकाऊ नहीं है।

हालिया नीतिगत बदलाव के साथ, निर्माताओं के राजस्व पर असर पड़ेगा, केंद्र उनके उत्पादन का 75% हिस्सा खरीदेगा। इससे पहले, एसआईआई को कोविशील्ड के लिए लगभग 160 रुपये प्रति खुराक मिलता था, जबकि कोवैक्सिन को लगभग 210 रुपये प्रति खुराक पर खरीदा जाता था। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यौन रोग गोनोरिया के लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और रोकथाम

यौन रोग गोनोरिया के लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और रोकथाम

लेख विभाग August 08 2022 61363

गोनोरिया का कारण जीवाणु है। यह जीवाणु जननांग पथ, मुंह या गुदा को संक्रमित कर सकता है। गोनोरिया सामा

केजीएमयू : उपमुख्यमंत्री के दौरे का असर या शनिवार का सन्नाटा ?

रंजीव ठाकुर May 01 2022 27372

आज उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फिर चंदौली में आम आदमी बन कर पर्चा बनवाया और अस्पताल का निरीक्षण किया

दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस पर सीएम केजरीवाल बोले- चिंता की बात नहीं हम उठा रहे हैं जरूरी कदम

दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस पर सीएम केजरीवाल बोले- चिंता की बात नहीं हम उठा रहे हैं जरूरी कदम

एस. के. राणा March 31 2023 30477

केजरीवाल ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, जरूरी कदम उठाए जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जीनोम सीक्वे

सास ने दामाद को किडनी दान किया, मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ ने बचाई जान

सास ने दामाद को किडनी दान किया, मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ ने बचाई जान

हुज़ैफ़ा अबरार December 13 2025 5453

हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट टीम ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दा विंची एक्सआई रोबोट की मदद से रोबोटि

जॉनसन बेबी पावडर की बिक्री पर दुनियाभर लग सकती है रोक

जॉनसन बेबी पावडर की बिक्री पर दुनियाभर लग सकती है रोक

एस. के. राणा February 08 2022 31263

अगर आप अपने छोटे बच्चों के लिए जॉनसन एंड जॉनसन की बेबी पावडर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक मह

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन

आरती तिवारी June 09 2023 49008

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. रेनू श्रीवास्तव वर्मा ने निर्देश देते हुए जिलों के मुख्य चिकित्साधि

लक्षण नजर आएं तो गर्भवती की टीबी की जांच जरूर कराएँ

लक्षण नजर आएं तो गर्भवती की टीबी की जांच जरूर कराएँ

रंजीव ठाकुर July 06 2022 31628

सिम्टोमेटिक स्क्रीनिंग में जिन गर्भवती में टीबी के लक्षण नजर आयें उनको टीबी जांच केन्द्रों पर अवश्य

Maternal consumption of ultra-processed foods and subsequent risk of offspring

Maternal consumption of ultra-processed foods and subsequent risk of offspring

British Medical Journal October 05 2022 27473

Maternal consumption of ultra-processed food during the child rearing period was associated with an

आइजीआइ एयरपोर्ट से ग्रीन कारिडोर बनाकर 18 मिनट में हार्ट को एम्स पहुंचाया

आइजीआइ एयरपोर्ट से ग्रीन कारिडोर बनाकर 18 मिनट में हार्ट को एम्स पहुंचाया

एस. के. राणा February 03 2022 25706

सामान्य तरीके से 16 किलोमीटर की दूरी तय करने में 60-65 मिनट लगते हैं। लेकिन ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एक घ

मुंहासों से पाना है जल्द छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

मुंहासों से पाना है जल्द छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सौंदर्या राय May 04 2023 37508

मुंहासे हकीकत में काफी तकलीफदेह हो सकते हैं और दुर्भाग्य से ये त्वचा की सबसे आम स्थिति है। ये तब होत

Login Panel