देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

इस मौसम में बढ़ जाती है अस्थमा के मरीजों की समस्या

बारिश के मौसम में अस्थमा के मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्थमा के मरीज को गले में सूजन, खांसी और चेस्ट में जकड़न की समस्या हो सकती है।

आरती तिवारी
September 03 2022 Updated: September 04 2022 03:17
0 24777
इस मौसम में बढ़ जाती है अस्थमा के मरीजों की समस्या

बारिश के मौसम में अस्‍थमा के मरीजों को स्‍वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्‍थमा के मरीज को गले में सूजन, खांसी और चेस्‍ट में जकड़न की समस्‍या हो सकती है। अस्‍थमा बढ़ जाने पर सांस नली में सूजन आ जाती है, जिस वजह से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, साथ ही लंग्‍स से संबंधित समस्‍या के बढ़ जाने का खतरा भी अधिक हो जाता है। कुछ लोगों के लंग्‍स में म्‍यूकस या कफ भी जमने लगता है।

 

अस्थमा के लक्षण - Symptoms of asthma

अस्थमा होने का सबसे बड़ा कारण मौसम में बदलाव, धूल मिट्टी, प्रदूषण (pollution) और धुआं है। इसमे अस्थमा के लक्षण दिखाई देते है, जिसमें खांसी, घबराहट, सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न शामिल है।

 

बचाव के उपाय - Mode of prevention

1- सांस के मरीजों को या दमा के रोगियों को पशुओं (animals ) के साथ संपर्क में नहीं आना चाहिए और अगर आपके घर में कोई पालतू है तो आपको हमेशा उसे अपने कमरे से दूर ही रखना चाहिए।

2- अपने टॉयलेट और बाथरूम (toilet and bathroom) जैसी जगहों को अच्छी तरह से ब्लीच से सफाई करें। ताकि उनमें किसी प्रकार की फंगस  (fungus) का जमाव न हो सके।

3- आपको किसी भी हालत में अपनी दवाइयों (medicines) को लेना नहीं छोड़ना है।

4- इसके साथ ही एक संतुलित मील भी खाएं ताकि आपको पर्याप्त मात्रा में पोषण मिल सके। इसके लिए आप किसी प्रोफेशनल डायटिशियन (dietician ) से बात कर सकते हैं।

5- गर्म पानी की मदद से सभी तकिया, तकिया कवर, बेड शीट को धोएं।

6- दवा हमेशा अपने पास रखें और इनहेलर का हर दिन इस्तेमाल करें।

7- प्रदूषण में बाहर निकलते वक्त डबल मास्क (Mask ) लगाकर निकलें।

 

अस्थमा का घरेलू उपचार - Home remedies for asthma

  •  हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें, आपके लिए पालक और गाजर (Spinach and Carrots) का रस फायदेमंद रहेगा।
  • अदरक, लहसुन, काली मिर्च और हल्दी को अपने आहार में जरूर शामिल करें, यह सर्दियों में अस्थमा (asthma in winter) से लड़ने में मदद करते हैं।
  • आपको पुराने चावल, कुल्थी की दाल, गेहूं, जौ, मूंग और पटोल का सेवन करना चाहिए।
  • गुनगुने पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, ये सर्दियों में आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा।
  • अस्थमा रोगियों को शहद (Honey ) का सेवन करना चाहिए।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

 मेदांता में विश्व का सबसे बड़ा प्रोग्राम बेसिक नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम आयोजित 

मेदांता में विश्व का सबसे बड़ा प्रोग्राम बेसिक नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2026 1442

ह पहल उत्तर प्रदेश को देश का वह राज्य बनाएगी जहाँ एक ही दिन में नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण प्राप्त कर

नीट पीजी 2022 परीक्षा 6-8 हफ्तों के लिए स्थगित

नीट पीजी 2022 परीक्षा 6-8 हफ्तों के लिए स्थगित

एस. के. राणा February 04 2022 41327

मेडिकल उम्मीदवारों द्वारा बहुत पहले से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET PG 2022 परीक्षा को

H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़े मामले, डॉ. रणदीप गुलेरिया बोले- टीकाकरण पर जोर देना जरूरी

H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़े मामले, डॉ. रणदीप गुलेरिया बोले- टीकाकरण पर जोर देना जरूरी

एस. के. राणा March 14 2023 26443

डॉ. गुलेरिया ने कहा कि दूसरा विकल्प उच्च जोखिम वाले समूह को अलग रखना है। जैसे कि बुजुर्ग और अन्य बी

पिछले दशक में स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मामलों में 100% वृद्धि हुई: डॉ लोकेंद्र गुप्ता

पिछले दशक में स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मामलों में 100% वृद्धि हुई: डॉ लोकेंद्र गुप्ता

रंजीव ठाकुर May 28 2022 45028

डॉ लोकेन्द्र ने बताया कि 85% मृत्यु स्ट्रोक के कारण लोअर इनकम ग्रुप वाली कन्ट्रीज में होती है। इंडिय

कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने दुनिया को चेताया।

कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने दुनिया को चेताया।

हे.जा.स. October 25 2021 36809

कोरोना महामारी तब समाप्त होगी, जब दुनिया इसे समाप्त करना चाहेगी। यह हमारे हाथ में है।

हरियाणा में फिर बिगड़ा लिंगानुपात

हरियाणा में फिर बिगड़ा लिंगानुपात

विशेष संवाददाता February 02 2023 31869

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में हरियाणा के लिंगानुपात में एक बार फिर बड़ा अंतर पाया गया है

जानें किन कारणों से होता है हार्ट फेल्योर, ऐसे करें बचाव

जानें किन कारणों से होता है हार्ट फेल्योर, ऐसे करें बचाव

श्वेता सिंह September 17 2022 34014

हार्ट फेल्योर की स्थिति में हृदय के दाईं या बाईं तरफ इसका असर दिख सकता है या फिर दोनों तरफ एक साथ भी

लोहिया संस्थान में 4 साल की बच्ची की काक्लियर इंम्प्लांट सर्जरी 

लोहिया संस्थान में 4 साल की बच्ची की काक्लियर इंम्प्लांट सर्जरी 

हुज़ैफ़ा अबरार November 29 2022 27487

रोगी बच्ची जिसके दोनों कानों से सुनने की क्षमता काफी कम हो गई थी और परिणामस्वरूप बोलने में असमर्थता

सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 504

यूपीटीईएन का उद्देश्य मरीज के अस्पताल पहुंचने का इंतजार करने के बजाय आपातकाल की सूचना मिलते ही इलाज

गढ़वाल के टीला गांव में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 100 से ज्यादा लोग बीमार

गढ़वाल के टीला गांव में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 100 से ज्यादा लोग बीमार

विशेष संवाददाता August 31 2022 31596

टीला गांव के लोगों द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को तेज बुखार, सीने में दर्द, उल्टी, हाथ- पैर के जोड

Login Panel