देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डीआरडीओ द्वारा विकसित कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी जारी।

यह दवा कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए उम्मीद की किरण ले कर आई है। यह देश के वैज्ञानिक कौशल का अनुपम उदाहरण है।

एस. के. राणा
May 18 2021 Updated: May 18 2021 03:05
0 38788
डीआरडीओ द्वारा विकसित कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी जारी। 2-डीजी लॉंच कार्यक्रम में राजनाथ सिंह और डॉ हर्षवर्धन।

नयी दिल्ली (भाषा)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गयी कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी की पहली खेप सोमवार को जारी की।

कोविड-19 के मध्यम लक्षण वाले तथा गंभीर लक्षण वाले मरीजों पर 2-डीऑक्सी-डी-ग्लुकोज (2-डीजी) दवा के आपातकालीन इस्तेमाल को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) की ओर से मंजूरी मिल चुकी है।

इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि यह दवा कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए उम्मीद की किरण ले कर आई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह देश के वैज्ञानिक कौशल का अनुपम उदाहरण है।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह समय थकने और आराम करने का नहीं है क्योंकि इस महामारी के स्वरूप को लेकर कुछ भी निश्चित जानकारी नहीं है। डीआरडीओ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘हमें ना तो थकना है और ना ही आराम करना है। क्योंकि यह लहर दूसरी बार आई है और इसे लेकर कुछ निश्चित जानकारी नहीं है। हमें बहुत सावधानी से कदम आगे बढ़ाना है।’’

उन्होंने कहा कि चाहे ऑक्सीजन की आपूर्ति का मामला हो या आईसीयू बिस्तरों या तरल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए क्रायोजेनिक टैंकरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात हो, सरकार ने पूरी स्थिति को बेहद गंभीरता से लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि सशस्त्र बलों से सेवानिवृत्त हो चुके चिकित्सकों को स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मोर्चे पर लगाया गया है। सेवा के बाद भी इस अभियान में जुड़े चिकित्सकों की मैं दिल से सराहना करता हूं।’’

रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर सशस्त्र बलों की ओर से कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में किए जा रहे योगदानों की चर्चा की और कहा कि इसके बावजूद सीमाओं पर उनके क्रियाकलापों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन सब मुसीबतों के बीच हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सीमाओं पर हमारी तैयारियों पर कोई असर ना पड़े। हमारे बलों के जज्बे में कहीं भी कोई कमी नहीं आई है। हम इसे अच्छी तरह जानते हैं। मुसीबत कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, जीत हमारी होगी।’’

रक्षा मंत्रालय ने आठ मई को एक बयान में कहा था कि 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) के क्लीनिकल परीक्षण में पता चला है कि इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों की ऑक्सीजन पर निर्भरता को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इस दवा से मरीज जल्दी ठीक होते हैं।

इस दवा को ऐसे समय में मंजूरी मिली है जब भारत कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चपेट में है और देश के स्वास्थ्य ढांचे पर इसका गहरा असर पड़ा है।

कोविड-19 रोधी इस दवा को डीआरडीओ की अग्रणी प्रयोगशाला नाभिकीय औषधि तथा संबद्ध विज्ञान संस्थान (इनमास) ने हैदराबाद के डॉक्टर रेड्डीज प्रयोगशाला के साथ मिलकर विकसित किया है।

यह दवा एक सैशे में पाउडर के रूप में उपलब्ध रहेगी जिसे पानी में मिलाकर मरीजों को पीना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पिछड़े क्षेत्रों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन

पिछड़े क्षेत्रों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2023 75000

नई नीति राज्य में अस्पतालों के विकास में निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकारी सहयोग की योजना लाई

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

आरती तिवारी August 18 2022 38403

खून पतला करने की दवा ले रहीं करीब एक चौथाई प्रेगनेंट महिलाओं की हालत गंभीर हो रही हैं। इन्हें डिलीवर

लोहिया में उप्र में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित  

लोहिया में उप्र में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित  

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 518

सही समय पर सटीक जांच जन-जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता ही संक्रमण की कड़ियों को तोड़ने तथा रोग

जल्द शुरू हो सकती है प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा

जल्द शुरू हो सकती है प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा

विशेष संवाददाता March 28 2023 31779

हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम ने एम्स की व्यवस्थाओं के परखने के बाद हेली एंबुलेंस के संचालन के हरी

मेदांता लखनऊ में शुरू हुआ स्ट्रोक क्लिनिक। 

रंजीव ठाकुर July 24 2021 56591

डॉ ऋत्विज बिहार, एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी ने स्ट्रोक के बारे में बताया की भारत में स्ट्रोक का बो

कानपुर के कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय को बनाया गया डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल

कानपुर के कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय को बनाया गया डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल

श्वेता सिंह November 15 2022 37940

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें लगातार संक्रमित क्षेत्रों की मॉनीटीरिंग कर रही है। आईएमए के डॉक

आवारा कुत्तों के हमले में कटी थी बच्ची की सांस नली, ईएनटी सर्जन ने बचाई जान।

आवारा कुत्तों के हमले में कटी थी बच्ची की सांस नली, ईएनटी सर्जन ने बचाई जान।

admin August 11 2021 27069

कुत्तों के हमले में बच्ची की सांस की नली कटकर दो हिस्सों में बंट गई थी, जिससे उसकी हालत काफी गम्भीर

प्रदेश में लंपी वायरस से 25 हिरणों की मौत

प्रदेश में लंपी वायरस से 25 हिरणों की मौत

विशेष संवाददाता September 28 2022 34550

गौवंश के लिए कहर बनकर टूटा लंपी वायरस अब हिरणों में फैल रहा है। पिछले डेढ़ महीने में इस बीमारी से 35

डॉक्टर्स के तबादलों को लेकर हाईकोर्ट ने रिट डिस्पोज की: महामंत्री डॉ आर के सैनी

रंजीव ठाकुर August 07 2022 36729

प्रांतीय चिकित्सा सेवा ऑफिसर्स (रि०) वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री डॉ आर के सैनी ने हेल्थ जागरण से क

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हृदय के वाल्व का ऑपरेशन नए साल से शुरू होगा

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हृदय के वाल्व का ऑपरेशन नए साल से शुरू होगा

अनिल सिंह December 09 2022 41838

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले साल सुपर स्पेशियलिटी सेवा की शुरुआत की गई थी। सुपर स्पेशियलिटी में हृद

Login Panel