देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अब माह में तीन बार मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अब एक से अधिक बार चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच चिकित्सा संस्थान पर आवश्यकतानुसार करवाई जा सकेगी। जिसमें प्रसव पूर्व जांच अब की सुविधाओं गर्भवती महिलाओं एक से अधिक बार उपलब्ध होगी।

जीतेंद्र कुमार
November 06 2022 Updated: November 06 2022 00:47
0 28109
अब माह में तीन बार मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रतीकात्मक चित्र

जयपुर। प्रदेश की गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। चिकित्सा विभाग की ओर से हर माह की 9 तारीख को मनाया जाने वाला प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अब एक माह में तीन बार मनाया जाएगा। यह अभियान गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए चलाया जाता है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (Chief Medical and Health Officers) के अनुसार अब एक से अधिक बार चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच चिकित्सा संस्थान पर आवश्यकतानुसार करवाई जा सकेगी। जिसमें प्रसव पूर्व जांच अब की सुविधाओं गर्भवती महिलाओं (pregnant women) एक से अधिक बार उपलब्ध होगी।

 

इसमें सामान्य जांचों के साथ साथ हाईरिस्क प्रेगनेन्सी (high risk pregnancy) होने पर ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया जा सकेगा और उन्हें आवश्यक उपचार और सलाह दी जा सकेगी। चिकित्सा विभाग के अनुसार हर माह की 9 तारीख को मनाए जाना वाला यह अभियान अब हर माह की 18 और 27 तारीख को भी चलाया जाएगा।

 

इस दौरान जिलों के मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुरक्षित मातृत्व दिवस (Safe Motherhood Day) मनाया जाएगा। जहां पर गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जाएगी।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार ने बताया कि 9 नवम्बर को चिकित्सा संस्थानों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (Prime Minister's Safe Motherhood Campaign) के आयोजन में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल के गुर बताते हुए पोषण युक्त आहार के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमे गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच की जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

विशेष संवाददाता June 06 2022 28761

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में कोविड के दो नए वैरिएंट मिले हैं। इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा क

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 1071

डॉ मिलिंद ने कहा बीते तीन-चार वर्षों में एक्सक्लूसिव स्तनपान का 60 प्रतिशत से 35 प्रतिशत होना चिंता

जानिये इम्युनिटी को और इसे बढ़ने के उपाए।

जानिये इम्युनिटी को और इसे बढ़ने के उपाए।

लेख विभाग May 18 2021 34724

अगर आप घर के बाकी सदस्यों के मुकाबले जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं, लगातार सर्दी, जुकाम, रेशिज से परेश

ललिता देवीः 79 की आयु में निरोगी काया की स्वामिनी

ललिता देवीः 79 की आयु में निरोगी काया की स्वामिनी

लेख विभाग April 12 2022 44577

ललिता देवी सदैव से संयमी रहीं। मन, वचन और कर्म में एकसमान रहीं। अति तक तो कभी गईं ही नहीं। 79 की उम्

मरीज को आया हार्ट अटैक, सूझबूझ से डॉक्टर ने बचाई जान

विशेष संवाददाता September 07 2022 25616

कोल्हापुर में एक मरीज को डॉक्टर के सामने ही हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद डॉक्टर ने कुछ ही देर में मरीज

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

विशेष संवाददाता January 31 2023 34151

सोलन जिले में भी अगस्त माह में लंपी वायरस का मामला सामने आया था, लेकिन अब हिमाचल का सोलन जिला लंपी फ

हड्डी टूटने पर प्लास्टर लगवाने के साथ खाएं ये फूड

हड्डी टूटने पर प्लास्टर लगवाने के साथ खाएं ये फूड

लेख विभाग January 17 2023 51855

टूटी हड्डियों को रिकवर करने के लिए विटामिन डी, कैल्शियम, कॉलेजन जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है आइ

श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया 1,126 लोगों का इलाज

श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया 1,126 लोगों का इलाज

विशेष संवाददाता February 28 2023 38191

गढफुलझर के अटल समरसता भवन में नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिट

विश्व पर्यावरण दिवस पर संयुक्त राष्ट्र ने पृथ्वी को बचाने का किया आह्वान 

विश्व पर्यावरण दिवस पर संयुक्त राष्ट्र ने पृथ्वी को बचाने का किया आह्वान 

हे.जा.स. June 05 2022 35459

यूएन प्रमुख ने आगाह करते हुए कहा कि हम अपनी अरक्षणीय जीवन शैलियों के लिये पृथ्वी से बहुत ज़्यादा की

स्कूटी पर ड्रिप और बोतल चढ़ाकर मां अपने मासूम बच्चे को ले गई अस्पताल, नहीं मिली एंबुलेंस

विशेष संवाददाता May 21 2023 24448

ताजा मामला स्कूटी से बच्चे को अस्पताल ले जाते वायरल वीडियो का है, जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवा

Login Panel