देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित।

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय द्वारा घर-घर होमियोपैथी इम्यून बूस्टर आर्सेनिक अल्बम-30 का वितरण किया जा रहा है । देश को कोरोना से मुक्त रखने में यह काफी सहायक सिद्ध होगा ।

0 28479
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित। प्रतीकात्मक

लखनऊ। सेंट्रल कौंसिल फॉर रिसर्च इन होमियोपैथी और ख़ुशी फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को ख़ुशी क्लिनिक एंड वेलनेस सेंटर-इंदिरानगर में मुफ्त दवा वितरण एवं हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया । 

इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने प्रशिक्षित चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जांच करायी । चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ रहने के जरूरी टिप्स भी दिए । कार्यक्रम का उदघाटन डॉ. अजय प्रकाश सिंह (जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी) द्वारा किया गया।
शिविर में सेंट्रल कौंसिल फॉर रिसर्च इन होमियोपैथी की टीम ने लोगों को निःशुल्क दवा भी प्रदान की । 

ख़ुशी क्लिनिक एंड वेलनेस सेंटर की ऋचा द्विवेदी ने कहा भारत अमृत महोत्सव के इस महापर्व पर लोगों की सेवा के लिए बढ़ाया गया यह कदम सराहनीय है । इसके लिए सहयोगी संस्थाओं के प्रति उन्होंने आभार भी जताया और अपेक्षा की कि आगे भी इसी तरह से लोगों की सेवा के लिए लोग तत्पर रहेंगे । उन्होंने कहा कि कोविड-19 अपने पीछे तमाम तरह की बीमारियाँ छोड़ गया है, जिससे लोगों को उबारना इस समय की सबसे बड़ी चुनौती है । इस दिशा में हमारे सम्मानित चिकित्सक बराबर प्रयासरत हैं और लोगों को उचित सलाह और इलाज के जरिये उबार रहे हैं, इसमें परिवार का सहयोग भी ऐसे लोगों के लिए जरूरी है । 

इस दौरान होमियोपैथी औषधि अनुसंधान संस्थान की प्रभारी अधिकारी डॉ. लिपिपुष्पा देवता ने कहा कि आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय द्वारा घर-घर होमियोपैथी इम्यून बूस्टर आर्सेनिक अल्बम-30 का वितरण किया जा रहा है । देश को कोरोना से मुक्त रखने में यह काफी सहायक सिद्ध होगा । इसी क्रम में लखनऊ एवं आस-पास  के क्षेत्रों  में इम्युनिटी बूस्टर का वितरण किया जा रहा है जो कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे कोरोना रोधी अभियान में काफी मददगर साबित हो रहा है । 

इस मौके पर स्टैनफोर्ड अस्पताल से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अशहर अली खान ने कैंप के दौरान लोगों को हड्डी के रोगों से सम्बंधित निःशुल्क परामर्श दिया । इस अवसर पर मुफ्त इलाज पाकर लोग खुश नजर आये । शिविर के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया गया और लोगों को कोविड टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया और टीकाकरण के बाद भी घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने, एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाये रखने और हाथों की स्वच्छता पर भी ध्यान देने के सलाह दी गयी ।  

होम केयर कंपनी 2050 व डॉ कृतिका बाजपेई ने भी इस कैम्प में अपना सहयोग दिया। डॉ. विनीता द्विवेदी ने महिला मरीज़ो को परामर्श दिया व इलाज़ किया। डॉ. आशीष शिवहरे ने दाँत की चिकित्सा हेतु परामर्श दिया । कार्यक्रम के दौरान डॉ महेश कनौजिया, डॉ उदयराज मौर्य, डॉ वेदपति मिश्रा, डॉ ए. के. द्विवेदी., राजेन्द्र पाल, संजीव भार्गव आदि मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मिली जापान की भी मान्यता

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मिली जापान की भी मान्यता

रंजीव ठाकुर August 06 2022 31516

कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक ने जानकारी दी कि जापान ने कोवैक्सीन की बूस्टर डोज को म

देश में फिर से डरा रहा कोरोना, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

देश में फिर से डरा रहा कोरोना, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

अखण्ड प्रताप सिंह March 24 2023 24707

24 घंटे के अंदर 24 नए कोरोना मरीज मिले, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद में भी कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती ज

बच्चों में दृष्टि दोष को कम करने के किये एस्सिलोर ने लॉन्च किया स्टेलेस्ट लेंस

बच्चों में दृष्टि दोष को कम करने के किये एस्सिलोर ने लॉन्च किया स्टेलेस्ट लेंस

हुज़ैफ़ा अबरार February 03 2023 62991

एस्सिलोर स्टेलेस्ट लेंस बच्चों में मायोपिया की प्रगति से लडऩे में मदद करने के लिए एक नई क्रांति प्रद

आगरा में पहला कोरोना पॉजिटिव मिला

आगरा में पहला कोरोना पॉजिटिव मिला

विशेष संवाददाता December 25 2022 26119

ताजनगरी में कोरोना का पहला केस मिला है, चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक दो दिन प

कोरोना से संक्रमित होने पर वैक्सीन मौत के मुंह में जाने से बचाती है: आईसीएमआर

कोरोना से संक्रमित होने पर वैक्सीन मौत के मुंह में जाने से बचाती है: आईसीएमआर

एस. के. राणा December 31 2021 30773

सभी COVID टीके, चाहे वे भारत, इजराइल, अमेरिका, यूरोप, यूके या चीन के हों, मुख्य रूप से रोग में सुधार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन जारी, कासगंज में जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन जारी, कासगंज में जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी October 15 2022 27169

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अस्पताल के वार्ड में जाकर व्यवस्थाओं को भी देखा। व

कोरोना का नया वैरिएंट फेफड़ों में ना जा कर सीधे पेट मे पहुंच रहा: विषाणु वैज्ञानिक

कोरोना का नया वैरिएंट फेफड़ों में ना जा कर सीधे पेट मे पहुंच रहा: विषाणु वैज्ञानिक

रंजीव ठाकुर April 27 2022 32651

मेरठ मेडिकल कालेज के विषाणु वैज्ञानिक डॉक्टर अमित गर्ग ने कोरोना की चौथी लहर को लेकर स्थिति साफ़ की ह

अमेरिका ने भारत में बनी एजरीकेयर आई ड्रॉप को लेकर जारी किया अलर्ट

अमेरिका ने भारत में बनी एजरीकेयर आई ड्रॉप को लेकर जारी किया अलर्ट

हे.जा.स. February 05 2023 59596

अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए

एम्स ओपीडी में सीमित संख्या में दिखा सकेंगे मरीज़, नए मरीजों के पंजीयन में हो सकती है मुश्किल

एम्स ओपीडी में सीमित संख्या में दिखा सकेंगे मरीज़, नए मरीजों के पंजीयन में हो सकती है मुश्किल

एस. के. राणा February 09 2022 33386

बीते सात जनवरी से एम्स में गैर कोविड मरीजों की भर्ती पर रोक थी। ऑपरेशन भी टालने पड़े थे। बीते सप्ताह

लखनऊ: दूषित पानी पीने से बढ रहा टायफायड का खतरा, दो सालों से नहीं हुई पीने के पानी की जांच

लखनऊ: दूषित पानी पीने से बढ रहा टायफायड का खतरा, दो सालों से नहीं हुई पीने के पानी की जांच

श्वेता सिंह September 29 2022 28409

बीमारी से बचने के लिए सबसे असरदार उपाय है की पीने के पानी की नियमित जांच की जाए लेकिन राजधानी लखनऊ म

Login Panel