देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोविड-19 संक्रमण दर गिरा। 

कोरोना वायरस के संक्रमण से 2,887 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 3,37,989 पर पहुंच गई जबकि कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन 20 लाख से नीचे है।

एस. के. राणा
June 04 2021 Updated: June 04 2021 04:52
0 32162
देश में कोविड-19 संक्रमण दर गिरा। 

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,34,154 नए मामले आने से महामारी के कुल मामले 2,84,41,986 पर पहुंच गए जबकि संक्रमण दर गिरकर 6.21 प्रतिशत रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण से 2,887 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 3,37,989 पर पहुंच गई जबकि कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन 20 लाख से नीचे है।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के लिए 21,59,873 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक देश में 35,37,82,648 नमूनों की जांच की जा चुकी है। संक्रमण दर 6.21 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 10वें दिन 10 प्रतिशत से कम है।

साप्ताहिक संक्रमण दर भी गिरकर 7.66 प्रतिशत रह गई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 17,13,413 मरीज कोरोना वायरस का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 6.02 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले वाली लोगों की राष्ट्रीय दर 92.79 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 80,232 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।

स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार 21वें दिन नए मामलों से अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,63,90,584 हो गई है जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.19 प्रतिशत हो गई है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

देश में जिन 2,887 और लोगों की मौत हुई है उनमें से 553 की महाराष्ट्र, 483 की तमिलनाडु, 463 की कर्नाटक, 213 की केरल, 135 की पश्चिम बंगाल, 115 की उत्तर प्रदेश और 103 लोगों की मौत दिल्ली में हुई।

इस महामारी से अब तक कुल 3,37,989 लोग जान गंवा चुके है। इनमें से सबसे अधिक 96,751 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद 30,017 की मौत कर्नाटक में, 25,205 की तमिलनाडु में, 24,402 की दिल्ली में, 20,787 की उत्तर प्रदेश में, 15,813 की पश्चिम बंगाल में, 14,748 की पंजाब में और 13,117 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

रंजीव ठाकुर February 17 2021 35527

नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर शराब, भांग, हेरोइन, स्मैक, चरस, गांजा आदि के नुकसान को बताने के साथ ही

केंद्र सरकार को 50 करोड़ कोवाक्सीन खुराकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: भारत बायोटेक

केंद्र सरकार को 50 करोड़ कोवाक्सीन खुराकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: भारत बायोटेक

हे.जा.स. July 24 2021 26263

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को संसद में कहा था कि जनवरी से 16 जुलाई तक भारत

फार्मेसिस्ट स्वास्थ्य सेवा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है : डॉक्टर जी पी गुप्ता 

फार्मेसिस्ट स्वास्थ्य सेवा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है : डॉक्टर जी पी गुप्ता 

हुज़ैफ़ा अबरार September 26 2026 0

दवाओं के सही इस्तेमाल से लेकर मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने तक फार्मासिस्ट स्वास्

पेट की चर्बी घटने के प्राकृतिक उपाय।

पेट की चर्बी घटने के प्राकृतिक उपाय।

लेख विभाग September 30 2021 31235

केवल पेट की चर्बी कम करने का कोई तरीका नहीं है लेकिन संतुलित खान-पान, व्यायाम और नियमित जीवनशैली से

केजीएमयू और लोहिया संस्थान में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही भर्ती 

केजीएमयू और लोहिया संस्थान में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही भर्ती 

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 29707

ओपीडी में इस व्यवस्था लागू कर दिया गया है। कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही मरीज भर्ती किए जा रहे

स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह से आँखों की रोशनी कम होती जा रही है- डॉ संजीव गुप्ता

रंजीव ठाकुर February 13 2021 24651

स्क्रीन टाइम बढ़ने से आँखों की रोशनी काम हो रही है, आँख से पानी आता है, चश्में की ज़रुरत पड़ रही है। बच

बासी रोटी खाने के है चमत्कारी फायदे

बासी रोटी खाने के है चमत्कारी फायदे

लेख विभाग January 24 2023 37971

गांवों में आज भी सुबह हो या शाम दूध रोटी खाना काफी लोगों को पसंद होता है। तो चलिए जानते हैं बासी रोट

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई का आयोजन हुआ

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 11 2022 26400

डॉ आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में लाइव सर्जरी सत्र के साथ "घुटने के संरक्षण" पर एक सीएमई क

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए टीका जरुरी: डब्ल्यूएचओ

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए टीका जरुरी: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. July 15 2022 32391

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध की मौन महामारी से निपटने के लिए ज्यादा वैक्सीन डेवलेप क

भारतीय कोरोनारोधी टीका कोवैक्सीन की अमेरिकी बाज़ार में उम्मीद कायम 

भारतीय कोरोनारोधी टीका कोवैक्सीन की अमेरिकी बाज़ार में उम्मीद कायम 

हे.जा.स. February 20 2022 27346

टीका विनिर्माता भारत बायोटेक ने कहा कि उसकी कोवैक्सीन का परीक्षण अमेरिका में कोविड-19 वैक्सीन के लिए

Login Panel