देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती।

पर्यावरण के प्रदूषण के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों रोगों के उपचार में होम्योपैथिक दवाइयाँ पूरी तरह कारगर हैं परंतु यह दवायें केवल प्रशिक्षित चिकित्सक की सलाह से ही लेनी चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 04 2021 Updated: June 04 2021 23:10
0 65341
पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती। प्रतीकात्मक

लखनऊ । पर्यावरण पदूषण के कारण मनुष्य के स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। इन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के उपचार में होम्योपैथी में अनेक कारगर औषधियॉँ उपलब्ध है। यह विचार केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अनुरूद्ध वर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर व्यक्त किये। 

उन्होंने बताया कि दुनिया के पर्यावरण को गंभीर चुनौतियों  का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण के प्रदूषित होने के कारण गम्भीर शारीरिक एवं मानसिक समस्यायें पैदा हो रही है जो सामाजिक जीवन को गम्भीर रूप से प्रभावित कर रही है। 

डॉ अनुरूद्ध वर्मा

डॉ वर्मा ने बताया कि जल, वायु, ध्वनि, रासायनिक प्रदूषण ने मानव जीवन के समक्ष गंभीर स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ उत्पन कर दी हैं। उन्होंने बताया कि वायु इतनी ज्यादा जहरीली हो गई है कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव से फेफड़ों एवँ अन्य कैंसर,आंखों में जलन, खुजली, साँस के रोग, दमा, खाँसी, ब्रांकाइटिस, नाक से पानी आना, छींकें, हार्ट, किडनी,लिवर सम्बन्धी बिमारियां उत्पन्न हो रही हैं। 

उन्होंने बताया कि वातावरण मेँ बढ़ते शोर के कारण बहरापन, उच्चरक्तचाप, सिर दर्द, अनिद्रा, नाड़ी का तेज चलना, हार्ट बीट बढ़ना, अनिद्रा, सिरदर्द आदि समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने बताया कि खेती बढ़ते हुये खाद के प्रयोग, केमिकल , फलों एवँ सब्जियों पर प्रयोग किये जाने वाले केमिकल, फैक्ट्रियों से निकलने वाले  रासायनिक कचरे के कारण अविकसित बच्चे, बच्चों में पेट दर्द, मिचली, गुर्दे एवँ स्नायु तंत्र की बीमारियाँ, एकाग्रता मेँ कमीं, बेचैनी चिड़चिड़ापन आदि समस्याएं हो सकती है। 

उन्होंने बताया कि प्रदूषित पानी के कारण पेचिस, दस्त, गैस्ट्रोएन्टेराइटिस, उल्टी, कोलाइटिस, मियादी बुखार, जॉन्डिस, पेट मे कीड़े, अपच, कब्ज आदि समस्याएँ उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ विश्व स्वास्थ्य संगठन सबको स्वस्थ रहने का प्रयास कर रहा है दूसरी तरफ प्रदूषण सबको बीमार बना रहा है ऐसे मेँ हमे प्रकृति का संतुलित दोहन कर वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखना है जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। 

उन्होंने बताया की पर्यावरण के प्रदूषण के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों रोगों के उपचार में  होम्योपैथिक दवाइयाँ पूरी तरह कारगर हैं परंतु यह दवायें केवल प्रशिक्षित चिकित्सक की सलाह से ही लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में हेल्प लाइन नम्बर 6392090088 से संपर्क किया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 29052

बहराइच जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर

सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर से स्पुतनिक वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा।

सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर से स्पुतनिक वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा।

हे.जा.स. July 13 2021 38755

आरडीआईएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘एसआईआई के संयंत्रों में स्पुतनिक वैक्सीन के पहले बैच के सितंबर में तै

ओरल सेक्स से बढ़ता है गले के कैंसर का ख़तरा

ओरल सेक्स से बढ़ता है गले के कैंसर का ख़तरा

लेख विभाग October 03 2023 235263

ओरल सेक्स में साथी के जननांगों या जननांग क्षेत्र को उत्तेजित करने के लिए मुंह का उपयोग किया जाता है।

अमेरिकी टीके पाने वाला प्रमुख देश होगा भारत: राजदूत संधू

अमेरिकी टीके पाने वाला प्रमुख देश होगा भारत: राजदूत संधू

एस. के. राणा June 05 2021 24510

करीब 70 लाख खुराक एशिया में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मालदीव, मलेशि

नौकरशाही का कमाल: आयुर्वेद निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर डा. धर्म सिंह सैनी अभी भी आयुष मंत्री

नौकरशाही का कमाल: आयुर्वेद निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर डा. धर्म सिंह सैनी अभी भी आयुष मंत्री

आनंद सिंह April 06 2022 51517

डॉ दया शंकर मिश्रा 'दयालु' को आयुष मंत्रालय का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बना दिया गया लेकिन डॉ सैन

बदलते मौसम में कैसे रखें स्किन के साथ हाथों और पैरों का ख्याल?

बदलते मौसम में कैसे रखें स्किन के साथ हाथों और पैरों का ख्याल?

सौंदर्या राय November 01 2021 42354

इस बदलते मौसम में आप अपनी स्किन के साथ साथ हाथों और पैरों का ख्याल रखें। क्योंकि मौसम बदलने के साथ ह

केजीएमयू और लोहिया संस्थान में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही भर्ती 

केजीएमयू और लोहिया संस्थान में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही भर्ती 

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 29700

ओपीडी में इस व्यवस्था लागू कर दिया गया है। कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही मरीज भर्ती किए जा रहे

शरीर को बनायें आकर्षक और सुडौल।

शरीर को बनायें आकर्षक और सुडौल।

सौंदर्या राय September 02 2021 60780

वैसे तो स्लिम बॉडी और पतला होने की दवा की, बाजार में भरमार है। लेकिन यह काफी हद तक हमारे शरीर को नुक

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण के साथ पांच ऐहतियाती कदम उठायें: डॉ. सूर्यकांत

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण के साथ पांच ऐहतियाती कदम उठायें: डॉ. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार January 17 2022 36406

हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करें, हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धुलते रहें, भीड़भाड़ में जाने से बचें,

लॉकडाउन के दौरान मेदांता हॉस्पिटल ने रखा कैंसर मरीज़ों का ख्याल।

रंजीव ठाकुर February 04 2021 59836

गुटका, तम्बाखू का सेवन और धूम्रपान बिलकुल मत करें । शराब के अत्याधिक सेवन भी कुछ कैंसर होतें हैं इसल

Login Panel