देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नवंबर से 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में होगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई

राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिछले कार्यकाल में मेडिकल कॉलेजों के विस्तारीकरण के बाद अब नर्सिंग और पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी को पूरा करने की योजना परवान चढ़ रही है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा तथा देश में नर्सिंग हब के रूप में उत्तर प्रदेश को नई पहचान मिलेगी।  

0 44797
नवंबर से 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में होगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नर्सिंग शैक्षणिक संस्थानों में इजाफा करने के क्रम में पहले चरण में नवंबर से 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई शुरू हो जायेगी। साथ ही शेष अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अगले सत्र से नर्सिंग की पढ़ाई होगी।

 

राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के पिछले कार्यकाल में मेडिकल कॉलेजों के विस्तारीकरण के बाद अब नर्सिंग और पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी को पूरा करने की योजना परवान चढ़ रही है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा तथा देश में नर्सिंग हब के रूप में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को नई पहचान मिलेगी।

 

पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों जालौन, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बदायूं, बांदा, आजमगढ़, अयोध्या, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में नवंबर से पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेजों में पीपीपी मोड पर बिल्डिंग बनेगी। जब तक बिल्डिंग बनेगी, तब तक सरकारी मेडिकल कॉलेजों के भवनों में ही नर्सिंग की पढ़ाई होगी। अटल बिहारी विश्वविद्यालय लखनऊ (Atal Bihari University Lucknow) और निदेशालय की ओर से छात्रों के प्रवेश के लिए काउंसिलिंग चल रही है। प्रमुख सचिव (Principal Secretary) ने बताया कि 19 करोड़ रुपये की लागत से 24 मेडिकल कॉलेजों में स्किल लैब की स्थापना हो रही है।

 

चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) के प्रमुख सचिव आलोक कुमार (Alok Kumar) ने बताया कि छात्रों को पढ़ाने के लिए प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने वाली है। प्रधानाचार्य सह प्रोफेसर, वाइस प्रिंसिपल सह प्रोफेसर, सह आचार्य, सहायक आचार्य और ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए महानिदेशालय ने विज्ञापन जारी किया है।

 

इसमें करीब एक हजार आवेदन आए हैं। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के माध्यम से चल रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) के माध्यम से 24 मेडिकल कॉलेजों (24 medical colleges ) में स्किल लैब की स्थापना के लिए 18.96 करोड़ रुपए की धनराशि से आवश्यक उपकरण, पुस्तक, कम्प्यूटर आदि की खरीद की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि सरकार ने वर्ष 2021-22 में राजकीय मेडिकल कालेजों में सात नए बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोले हैं। इससे पहले आजादी से लेकर अब तक प्रदेश में राजकीय क्षेत्र में मात्र 05 बीएससी नर्सिंग कालेज थे। इस वर्ष सात नए कालेज खुलने के कारण इनकी संख्या 12 हो गयी है। अगले महीने 11 नर्सिंग कालेजों में शिक्षण कार्य शुरू होने से अब इनकी संख्या 23 हो जाएगी।

 

प्रमुख सचिव ने बताया कि योगी सरकार राजकीय जीएनएम (GNM) स्कूलों को सुदृढ़ करने, उनकी अवस्थापना सुधारने, फैकल्टी की नियुक्ति करने और अच्छी गुणवत्तायुक्त नर्सिंग शिक्षा देने के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान में नौ जीएनएम स्कूल क्रियान्वित हैं। इसीलिए 30 वर्षों से बंद 35 एएनएम (ANM) ट्रेनिंग सेंटर को हाल ही में पुन: क्रियाशील किया गया है। सरकार का प्रयास है कि हर जिला चिकित्सालय (district hospital), महिला चिकित्सालय में जीएनएम नर्सिंग विद्यालय की स्थापना हो, ताकि चिकित्सा व्यवस्था के लिए आवश्यक जनशक्ति तैयार हो सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

हुज़ैफ़ा अबरार October 29 2025 4074

गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को संबोधित करते हुए, डॉ. ऋत्विज बिहारी प्रमुख और अध्यक्ष न्यूरोलॉजी विभाग चंद

खसखस के बीजों में है इम्युनिटी बढ़ाने का राज

खसखस के बीजों में है इम्युनिटी बढ़ाने का राज

लेख विभाग October 25 2022 34860

खसखस का बीज मसालों के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। ये मसाले हमारे पूरे शरीर को बेहतर स्वास्थ्य

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, खुलेंगे 400 नए मोहल्ला क्लिनिक

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, खुलेंगे 400 नए मोहल्ला क्लिनिक

विशेष संवाददाता January 24 2023 26960

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 जनवरी को प्रदेश के लोगों को 500 आम आदमी क्लीनिक की सौगात देंगे। 27

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने को 80 फीसदी महिलायें ठीक मानती हैं: सर्वे

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने को 80 फीसदी महिलायें ठीक मानती हैं: सर्वे

विशेष संवाददाता May 10 2022 44728

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने के कई कारण बताये गएँ हैं, जैसें साथी को यौन संचारित रोग हो, उसका क

चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य संकट में।

चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य संकट में।

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 32539

साल 2019 के आंकड़ों के अनुसार, 23,000 से अधिक भारतीय छात्रों ने चीनी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में

शर्मनाक: मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव, नवजात की मौत

शर्मनाक: मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव, नवजात की मौत

विशेष संवाददाता August 07 2022 50650

नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने सीएचसी पर जमकर विरोध जताया। नवजात की मौत से नाराज पिता ने स्वास्थ्य

मॉडर्ना ने फाइजर-बायोएनटेक के खिलाफ किया मुकदमा, कोविड टीके के पेटेंट को लेकर है विवाद

मॉडर्ना ने फाइजर-बायोएनटेक के खिलाफ किया मुकदमा, कोविड टीके के पेटेंट को लेकर है विवाद

विशेष संवाददाता August 27 2022 26492

मॉडर्ना ने कोविड वैक्सीन निर्माता कंपनियों फाइजर और बायोएनटेक पर मुकदमा दर्ज किया है। मॉडर्ना ने अपन

कानपुर में बढ़ रही डेंगू मरीजों की तादाद, जीएसवीएम और उर्सला में डेंगू की जांच निःशुल्क

कानपुर में बढ़ रही डेंगू मरीजों की तादाद, जीएसवीएम और उर्सला में डेंगू की जांच निःशुल्क

श्वेता सिंह November 14 2022 31462

इसी तरह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट में काकादेव, मेडिकल कॉलेज कैंपस, ग

कोविड काल में कैंसर की बेहतर देखभाल के लिए समय पर करायें कीमोथेरेपी।

कोविड काल में कैंसर की बेहतर देखभाल के लिए समय पर करायें कीमोथेरेपी।

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2021 34511

रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर में बेहतर कैंसर केयर फैसलिटी की सुविधा मौजूद हैं जहाँ पर सभी कोविड दिशानिर्द

देहरादून के बेस हॉस्पिटल में डायलिसिस के लिए 4 नई मशीनें लगीं

देहरादून के बेस हॉस्पिटल में डायलिसिस के लिए 4 नई मशीनें लगीं

विशेष संवाददाता March 11 2023 24221

जिले में डायलिसिस के लिए 4 नई मशीनें आई हैं। पहले सिर्फ 3 मशीनें थीं। इस तरह जिले में अब डायलिसिस के

Login Panel