देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नाखून और बाल को छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है टीबी, समय से पहचान और इलाज ज़रूरी

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्र व बीआरडी मेडिकल कालेज के टीबी एंड चेस्ट के विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्र ने बताया कि टीबी के कुल मरीजों में से करीब 20 से 30 फीसदी मरीज एक्स्ट्रापल्मोनरीश्रेणी के होते हैं।

आनंद सिंह
March 25 2022 Updated: March 25 2022 19:30
0 30377
नाखून और बाल को छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है टीबी, समय से पहचान और  इलाज ज़रूरी

गोरखपुर। टीबी के बारे में अब नई जानकारी आई है। पहले माना जाता था कि टीबी सिर्फ फेफड़े की बीमारी है। अब नई जानकारी यह आई है कि टीबी नाखून और बाल को छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है। इसे एक्सट्रा पल्मोनरी टीबी कहते हैं। लिम्फ ग्रंथि का फूल जाना, गले पर गांठ, हड्डियों व जोड़ों में तेज दर्द व सूजन, दोहरी दृष्टि, भ्रम का होना, सिरदर्द, पेट में दर्द, पाचन संबंधित समस्या, बार-बार पेशाब आना और पेशाब में दर्द जैसी समस्या भी टीबी के लक्षण हैं। एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी की पहचान विशेषज्ञ चिकित्सक ही कर पाते हैं। ऐसी टीबी संक्रामक तो नहीं होती, लेकिन इसका समय से इलाज आवश्यक है।
 
जिले में एक्सट्रा पल्मोनरी टीबी (extra pulmonary TB ) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीआरडी मेडिकल कालेज (BRD medical college) में हर महीने करीब 150 से 180 मरीज इस बीमारी के पहुंचते हैं। ट्रांसपोर्टनगर के रहने वाले चंद्रप्रकाश के गर्दन के पास गांठ निकल गई थी। गांठ में खुजली भी होती थी। क्षय रोग केंद्र पर जांच कराने में उन्हं् टीबी का मरीज बताया गया। उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि गले की गांठ भी टीबी (TB) हो सकती है। उन्हें रुक-रुक कर बुखार भी आता था, हालांकि वह परिवार के बीच ही रहे। चिकित्सक ने उन्हें बताया कि छह महीने तक लगातार दवा चलेगी और दवा बीच में नहीं छोड़नी है। 

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्र व बीआरडी मेडिकल कालेज के टीबी एंड चेस्ट के विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्र ने बताया कि टीबी के कुल मरीजों में से करीब 20 से 30 फीसदी मरीज एक्स्ट्रापल्मोनरीश्रेणी के होते हैं। बाल और नाखून में टीबी नहीं होती है । इसके अलावा लिंफ ग्रंथि, हड्डी-जोड़, मस्तिष्क, पेट, यूरेनरी, किडनी, गर्भाशय जैसे अंगों की टीबी रिपोर्ट हो चुकी हैं । यह टीबी कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों व बच्चों में ज्यादा पाई जाती है । एचआईवी के टीबी मरीजों में 50 फीसदी में यह बीमारी पाई जाती है । यह टीबी केंद्रीय तंत्रिका तंत्र, लसीका प्रणाली, जननांग प्रणाली, हड्डियों व जोड़ों में पाई जाती है।

इन लक्षणों पर करें गौर
- लिंफ ग्रंथि के फूलने और दर्द होने पर यानि गर्दन के पास गांठ होना
- हड्डी या जोड़ में किसी जगह तेज दर्द या सूजन होने पर
- मस्तिष्क में दोहरी दृष्टि, भ्रम या सिरदर्द की शिकायत पर
- पेट में दर्द और पाचन संबंधी संमस्या पर
- बार-बार पेशाब आना, पेशाब में दर्द होने पर पुरुष को जननांग टीबी की जांच करानी चाहिए
- महिलाओं में जननांग टीबी पैल्विक सूजन की तरह हो सकती है

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

आरती तिवारी October 14 2022 29042

हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, दो मरीजों में पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्ल

डॉक्टर साहब आप ने तो अस्पताल का बैंड बजा डाला, सीएचसी को देखकर भड़के बृजेश पाठक

डॉक्टर साहब आप ने तो अस्पताल का बैंड बजा डाला, सीएचसी को देखकर भड़के बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर July 08 2022 29764

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक अमेठी से लौटते समय अचानक सामुदायिक

आंध्र प्रदेश में बढ़े ब्लैक फंगस के मामले।

आंध्र प्रदेश में बढ़े ब्लैक फंगस के मामले।

हे.जा.स. July 29 2021 23516

आंध्र प्रदेश में 27 जुलाई तक ब्लैक फंगस के कुल मामले बढ़कर 4,293 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 400

कोरोनारोधी टीके की चौथी खुराक लेकर आई अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना

कोरोनारोधी टीके की चौथी खुराक लेकर आई अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना

हे.जा.स. March 19 2022 34139

मॉडर्ना ने कहा कि सभी वयस्कों के लिए मंजूरी की खातिर रोग नियंत्रण व रोकथाम केंद्र और चिकित्सा प्रदात

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

अखण्ड प्रताप सिंह January 29 2021 26191

इन पाठ्यक्रमों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत संचालित किया जाएगा।जिनकी अवधि पूरी होने पर छात्र हेल्थ

कोविड-19 वायरस चीन के वुहान शहर से ही मनुष्यों में फैला: अध्ययन

कोविड-19 वायरस चीन के वुहान शहर से ही मनुष्यों में फैला: अध्ययन

हे.जा.स. March 01 2022 53975

कोविड-19 मामलों के अक्षांश और देशांतर निकाले। दोनों शोधपत्रों के लेखक वोरोबे ने कहा, हमने पाया कि दि

रात के समय पेशाब आना, मूत्राशय की नहीं, ह्रदय की कमजोरी का लक्षण है।

रात के समय पेशाब आना, मूत्राशय की नहीं, ह्रदय की कमजोरी का लक्षण है।

लेख विभाग January 26 2021 147723

बिस्तर पर जाने से पहले आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए, और रात को पेशाब करने के लिए उठने के बाद भी फिर

औषधीय पौधों से होगा बड़ी बीमारियों का इलाज, इस यूनिवर्सिटी ने किया दावा

औषधीय पौधों से होगा बड़ी बीमारियों का इलाज, इस यूनिवर्सिटी ने किया दावा

विशेष संवाददाता September 02 2022 31478

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय रिसर्च एंड बायोलॉजिकल साइंस डिपार्टमेंट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

गंभीर हार्ट फेलियर  77-वर्षीय महिला का मैक्स लखनऊ में उन्नत कार्डियक प्रक्रिया से सफल इलाज 

गंभीर हार्ट फेलियर 77-वर्षीय महिला का मैक्स लखनऊ में उन्नत कार्डियक प्रक्रिया से सफल इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 1988

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टरों ने गंभीर हार्ट फेलियर और शरीर में ख़ून‌ के बहाव की

बालों को 20 दिनों तक काला बनाए रखती है ये बेहद सस्ती चीज

बालों को 20 दिनों तक काला बनाए रखती है ये बेहद सस्ती चीज

लेख विभाग October 31 2022 24353

अगर आप घर पर ही बालों को काला बनाने के लिए प्राकृतिक, शाकाहारी और आर्गेनिक तरीका ढूंढ रहे हैं तो ये

Login Panel