देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

देवीपाटन में सहारा हॉस्पिटल और उत्तर प्रदेश राज्य प्राधिकरण आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 

नि:शुल्क शिविर में लगभग 1,023 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार करवाया जिसमें सभी को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सेवाएं दी गयीं। इसके साथ ही सभी मरीजों को डॉक्टरों के परामर्श पर दवाएं भी वितरित की गयीं। 

देवीपाटन में सहारा हॉस्पिटल और उत्तर प्रदेश राज्य प्राधिकरण आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर  नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन योगी मिथलेशनाथ

लखनऊ। सहारा हॉस्पिटल तथा उत्तर प्रदेश राज्य प्राधिकरण आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पाटेश्वरी सेवाश्रम चिकित्सालय, देवीपाटन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल रविंद्र प्रताप शाही व देवीपाटन पीठाधीश्वर योगी मिथलेशनाथ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। 

नि:शुल्क शिविर में लगभग 1,023 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार करवाया जिसमें सभी को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सेवाएं दी गयीं। इसके साथ ही सभी मरीजों को डॉक्टरों के परामर्श पर दवाएं भी वितरित की गयीं। 

इस शिविर का आयोजन सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि कुल 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम इस शिविर में अपनी सेवाएं दे रहें थें, जिसमें जनरल फिजिशियन डॉक्टर सुनील वर्मा, श्वास रोग के डॉक्टर मनोज अग्रवाल, नेत्र रोग के डॉक्टर नितिन मित्तल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पल्लवी सिंह, अस्थि रोग के डॉक्टर विकास चौधरी, बाल रोग के डॉक्टर आलोक जैसे चिकित्सकों की सेवाएं मरीजों को प्रदान की गयीं। 

उन्होंने बताया कि शिविर में आए मरीजों को सहारा हॉस्पिटल में 5 दिन के अंदर इलाज करवाने पर मुफ्त ओपीडी की सुविधा मिलेगी और साथ ही जांच में डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इस दौरान मरीज को केवल पंजीयन शुल्क देना होगा।

शिविर में स्थानीय निवासी धर्मवीर सिंह उर्फ पप्पू मियां, आनंद सिंह, आशीष सिंह, आकाश सिंह व प्राचार्य पवन कुमार शर्मा, सर्वेश जायसवाल, अरुण गुप्ता व श्याम तिवारी का सराहनीय योगदान रहा। 

नि:शुल्क शिविर में अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी, सलाहकार आपदा विशेषज्ञ, तहसीलदार और सहारा हॉस्पिटल के मनीष सिंह व अन्य स्थानीय गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

साउथ अफ्रीका में सामने आया कोरोना का नया वेरिएंट ‘क्रैकेन’

साउथ अफ्रीका में सामने आया कोरोना का नया वेरिएंट ‘क्रैकेन’

हे.जा.स. January 09 2023 28656

साउथ अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट क्रैकेन के मिलने की जानकारी सामने आई है।

अब एक क्लिक में मिलेगा मरीजों के इलाज का रिकॉर्ड, जानें कहां से शुरू होगी सुविधा

अब एक क्लिक में मिलेगा मरीजों के इलाज का रिकॉर्ड, जानें कहां से शुरू होगी सुविधा

आरती तिवारी July 17 2023 31296

शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में अभी आभा एप के जरिये मरीजों को ओपीडी पर्चे बन रहे हैं। वहीं अब आभा एप

शाबाश! फाइलेरिया चैम्पियन लालता प्रसाद अब दे रहे है एमएमडीपी प्रशिक्षण

शाबाश! फाइलेरिया चैम्पियन लालता प्रसाद अब दे रहे है एमएमडीपी प्रशिक्षण

रंजीव ठाकुर September 17 2022 40238

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क के सक्रिय सदस्य और पूर्व में एमएमडीपी का प्रशिक्षण ले चुके हरदौरपुर ग्राम के

हम मिल कर करेंगे एनीमिया पर वार : ब्रजेश पाठक

हम मिल कर करेंगे एनीमिया पर वार : ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार May 03 2026 1533

एनीमिया से ग्रसित मरीज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। एनीमिया मुक्त भारत के सपने को साकार

सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर से स्पुतनिक वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा।

सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर से स्पुतनिक वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा।

हे.जा.स. July 13 2021 38755

आरडीआईएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘एसआईआई के संयंत्रों में स्पुतनिक वैक्सीन के पहले बैच के सितंबर में तै

जानिए ऑप्टोमेट्रिस्ट बनने की योग्यता और संभावनाएं।

जानिए ऑप्टोमेट्रिस्ट बनने की योग्यता और संभावनाएं।

अखण्ड प्रताप सिंह November 15 2021 23488

ऑप्टोमेट्रिस्ट दृष्टि और स्वास्थ्य समस्याओं, दोनों के लिए आंखों की जांच करते हैं और चश्मे व कॉन्टैक्

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

February 20 2021 33291

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उनके स्टाक, दवाइयां, मास्क, सैनिटाइज

डीएम लखनऊ ने किया बच्चों के टीकाकरण अभियान का निरीक्षण

डीएम लखनऊ ने किया बच्चों के टीकाकरण अभियान का निरीक्षण

हुज़ैफ़ा अबरार January 08 2022 31070

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, वह रविवार स

मंकीपॉक्स के प्रसार व रोकथाम में जुटा डब्लूएचओ

मंकीपॉक्स के प्रसार व रोकथाम में जुटा डब्लूएचओ

हे.जा.स. May 23 2022 34742

यूएन एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंकीपॉक्स के अधिकाँश मामलों में संक्रमित, बिना किसी उपचार

शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए बनेगा रोडमैप:अमित कुमार घोष

शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए बनेगा रोडमैप:अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2026 1036

जो स्त्री रोग विशेषज्ञ किसी महिला का प्रसव करा रही है वह नवजात के देखभाल की विशेषज्ञता नहीं रखती है।

Login Panel