देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

असुरक्षित गर्भपात से बचें और जीवन को सुरक्षित बनाएं

अगर गर्भपात सुरक्षित न हो तो ऐसी स्थिति में यह शारीरिक, मानसिक विकार के साथ महिला या किशोरी की मौत का कारण भी बन सकता है। किन्हीं कारणों से अनचाहा गर्भ ठहर भी जाता है तो सुरक्षित गर्भपात करवाना ही उचित होता है।

लेख विभाग
June 29 2022 Updated: June 29 2022 21:33
0 30918
असुरक्षित गर्भपात से बचें और जीवन को सुरक्षित बनाएं प्रतीकात्मक चित्र

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कई अस्थायी व स्थायी साधनों की मौजूदगी के बाद भी असुरक्षित गर्भपात की स्थिति बनना मातृ स्वास्थ्य के लिए जोखिम से भरी हो सकता है। यदि किन्हीं कारणों से अनचाहा गर्भ ठहर भी जाता है तो सुरक्षित गर्भपात करवाना ही उचित होता है जिससे महिला की जान को जोखिम से बचाया जा सकता है। इससे मातृ मृत्यु दर में भी कमी लायी जा सकती है।

किशोरावस्था में अनचाहे गर्भ (unwanted pregnancies) से मुक्ति पाने और सामाजिक उलाहना से बचने के लिए भी किशोरियों को कतई असुरक्षित गर्भपात का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए क्योंकि यह उन्हें शारीरिक व मानसिक दिक्कतों के साथ ही उनकी जान को भी जोखिम में डाल सकता है।

महिलाओं और किशोरियों में असुरक्षित गर्भपात (unsafe abortion) के जोखिम को ध्यान में रखते हुए, मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ़ प्रेगनेंसी (संशोधित) एक्ट, 2021 को समझने की ज़रुरत है जिनमें समाज और धार्मिक नेता भी शामिल हैं ताकि महिलाओं को असुरक्षित गर्भपात से बचाया जा सके। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार विश्व में हर वर्ष कुल गर्भधारण में लगभग आधे गर्भधारण अनचाहे होते हैं। इनमें 10 में से छह अनचाहे गर्भधारण और सभी 10 में से तीन गर्भधारण गर्भपात में समाप्त होते हैं।

डब्ल्यूएचओ का साफ़ मानना है कि गर्भपात तभी  सुरक्षित हो सकता है जब वह प्रशिक्षित डॉक्टर की मदद से सही तरीके और सही समय पर कराया  जाए। अगर गर्भपात सुरक्षित न हो तो ऐसी स्थिति में यह शारीरिक, मानसिक विकार के साथ महिला या किशोरी की मौत का कारण भी बन सकता है।

असुरक्षित गर्भपात से होने वाली कुल मौतों में 97 प्रतिशत मौत विकासशील देशों में होती हैं। विकसित देशों में जहाँ एक लाख पर 30 महिलाओं की मृत्यु होती  है  वहीं विकासशील देशों में 220 महिलाओं की जान चली जाती है। विकासशील देशों में करीब 70 लाख महिलाएं हर साल असुरक्षित गर्भपात के कारण अस्पतालों में भर्ती होती हैं।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की स्टेट ऑफ द वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2022 के अनुसार, असुरक्षित गर्भपात भारत में मातृ मृत्यु दर का तीसरा प्रमुख कारण है और असुरक्षित गर्भपात से संबंधित कारणों से हर दिन करीब आठ महिलाओं की मौत हो जाती है।

सेंटर फॉर एक्सीलेंस ऑफ एडोल्सेन्ट हेल्थ, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) की नोडल अधिकारी एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता देव  का कहना है असुरक्षित गर्भपात से होने वाली मातृ मृत्यु को कम करने एवं गर्भपात सेवाओं को  बेहतर बनाने और गुणवत्तापूर्ण पहुँच बनाने के उद्देश्य से देश में वर्ष 1971 में चिकित्सीय गर्भपात अधिनियम (Medical Termination of Pregnancy Act) लागू किया गया| यह अधिनियम सुरक्षित गर्भपात सेवा के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करता है जिससे असुरक्षित गर्भपात को कम किया जा सके। पहले इस अधिनियम के अनुसार भारत में विशेष परिस्थितियों में 20 सप्ताह तक के गर्भ का गर्भपात कराना वैध था लेकिन अब संशोधित अधिनियम (2021) के अनुसार 24 सप्ताह तक के गर्भ का गर्भपात कराना वैध है।

डॉ. सुजाता देव के अनुसार 20 वर्ष से कम आयु में गर्भधारण करना किशोरावस्था में गर्भ धारण (teen age pregnancy) कहलाता है।  राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019-21) के अनुसार 15 से 19 वर्ष की लगभग तीन प्रतिशत महिलायें सर्वे के समय या तो गर्भवती थीं या माँ बन चुकी थीं। टीन एज प्रेगनेंसी  के कारणों में एक कारण तो कम आयु में विवाह है लेकिन कभी - कभी नासमझी के परिणाम स्वरूप  यह हो सकता है। ऐसे में किशोरियाँ असुरक्षित गर्भपात को तरजीह देती हैं, जिसमें वह निजी अस्पतालों या अप्रशिक्षित चिकित्सकों के द्वारा यह प्रक्रिया करवाती हैं।

प्रदेश में कोम्प्रेहेंसिव एबॉर्शन केयर की सुविधा उपलब्ध की जा रही है जहाँ ज़रुरत पड़ने सुरक्षित गर्भपात करवाया जा सकता है| | राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर एडोल्सेन्ट फ़्रेंडली क्लिनिक संचालित हैं वहाँ पर काउंसलर इस समस्या का समाधान करते हैं तथा सभी बातें गोपनीय रखी जाती हैं।

 

किन परिस्थितियों में  गर्भपात करा सकती हैं - Under what circumstances can an abortion be done

  • यदि गर्भ को रखने से महिला के जीवन को खतरा है या उसके कारण महिला के शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य को गहरी चोट पहुँच सकती है।
  • अगर पैदा होने वाले बच्चे को शारीरिक या मानसिक असमानताएं होने की सम्भावना है।
  • अनचाहा गर्भ होने पर और गर्भनिरोधक विधि की असफलता के कारण गर्भपात कराया जा सकता हैं।

 

गर्भपात सेवाएं कौन प्रदान कर सकता है - Who Can Provide Abortion Services

केवल स्त्री रोग विशेषज्ञ या प्रशिक्षित एम.बी.बी.एस. डॉक्टर ही गर्भपात सेवाएं दे सकते हैं। 

 

गर्भपात सेवाएं कहाँ प्रदान की जा सकती हैं - Where can abortion services be provided

सरकार द्वारा स्थापित या संचलित अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र और मान्यता प्राप्त निजी नर्सिंग होम  और अस्पताल में

 

गर्भपात के लिए सहमति- Consent to abortion

यदि महिला 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की हो और मानसिक रूप से स्थिर हो तो सहमति फॉर्म पर केवल महिला की सहमति से गर्भपात किया जा सकता है। पति/परिवार की सहमति की जरूरत नहीं होती। नाबालिग होने (18 वर्ष से कम आयु) होने की दशा में या मानसिक रूप से बीमार होने पर संरक्षक की सहमति की आवश्यकता होती है। 

एमटीपी अधिनियम आशा, एएनएम, लोकल हेल्थ विजिटर (एलएचवी), स्टाफ नर्स, दाइयों को या अन्य किसी अप्रशिक्षित व्यक्तियों को गर्भपात करने की अनुमति नहीं देता है हालांकि गर्भपात के बाद इनसे देखभाल के लिए सलाह ली जा सकती हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि लिंग परीक्षण के लिए किया गया गर्भपात अवैध है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जरूरी है मरीज और चिकित्सक के बीच विश्वास के रिश्तों को मजबूत करना। 

जरूरी है मरीज और चिकित्सक के बीच विश्वास के रिश्तों को मजबूत करना। 

लेख विभाग July 01 2021 32622

चिकित्सक के प्रति मरीजों एवं समाज का रवैया बिल्कुल बदला हुआ है। इसके लिए केवल रोगी ही जिम्मेदार नहीं

कानपुर में बड़ी तादात में लॉन्ग कोविड की चपेट में हैं लोग, जानें क्या है ये बीमारी

कानपुर में बड़ी तादात में लॉन्ग कोविड की चपेट में हैं लोग, जानें क्या है ये बीमारी

श्वेता सिंह September 20 2022 26874

सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ ने बताया कि कोरोना से जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें 10 से

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

जीतेंद्र कुमार March 10 2023 37789

राजस्थान के बीकानेर में एम्पलाय स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानि ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2022 25905

वीएलसीसी ने अपने मेहमानों की मौजूदगी में सोपराना हेयर रिडक्‍शन, हाइड्रा फेशियल, लिपो लेज़र, वेला – श

दो महीने में टीके की बड़ी मात्रा होगी उपलब्ध- डायरेक्टर एम्स दिल्ली

दो महीने में टीके की बड़ी मात्रा होगी उपलब्ध- डायरेक्टर एम्स दिल्ली

एस. के. राणा May 16 2021 30455

स्पुतनिक ने निर्माण के लिए भारत में कई कंपनियों के साथ करार किया है। भारत बायोटेक और एसआईआई द्वारा न

केजीएमयू में होगी इमरजेंसी मेडिसिन की पढ़ाई

केजीएमयू में होगी इमरजेंसी मेडिसिन की पढ़ाई

हुज़ैफ़ा अबरार December 31 2021 28429

डॉ. हैदर अब्बास के मुताबिक घायलों को तय समय में इलाज मुहैया कराकर जान बचाई जा सकती है। अफसोस की बात

कोरोनारोधी टीकाकरण नही करवाने वालों पर सख्ती करेगा फ्रांस, जारी किया वैक्सीन पास

कोरोनारोधी टीकाकरण नही करवाने वालों पर सख्ती करेगा फ्रांस, जारी किया वैक्सीन पास

हे.जा.स. January 18 2022 34502

फ्रांस की संसद ने एक ऐसे कानून को मंजूरी दी है, जिसमें कोविड-19 का टीका नहीं लेने वाले लोगों को रेस

शिशु की लार, माँ का दूध और पसीना तीनों मिलकर पैदा करते है संक्रमण, स्तनपान में बरतें सावधानी

रंजीव ठाकुर August 05 2022 47979

बच्चे के जन्म के बाद माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध क्या होता है ? बच्चे को दूध पिलाने की सही पोजीशन क्या

जीवनशैली में बदलाव और समय से दवाओं का सेवन आपको हार्ट सर्जरी से बचा सकता है।

रंजीव ठाकुर August 18 2021 34343

हेल्थ जागरण ने राजधानी के मेदांता अस्पताल के सीटीवीएस डायरेक्टर दुनिया के मशहूर हार्ट सर्जन डॉ गोरंग

लोकबंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लोकबंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

आरती तिवारी June 11 2023 30690

लोकबंधु के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने रक्तदान शिविर को न सिर्फ बढ़ावा देने में सहयोग

Login Panel