देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपनी फ्लीट से मरीज को अस्पताल पहुंचाया उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक औचक निरीक्षण करने महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल पहुंचे। इसी बीच ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित एक मरीज को एम्बुलेंस ना मिलने पर उन्होंने उसे अपनी फ्लीट से बलरामपुर अस्पताल पहुंचवाया।

रंजीव ठाकुर
June 29 2022 Updated: June 29 2022 23:41
0 32481

लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक औचक निरीक्षण करने महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल पहुंचे। इसी बीच ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित एक मरीज को एम्बुलेंस ना मिलने पर उन्होंने उसे अपनी फ्लीट से बलरामपुर अस्पताल पहुंचवाया।

 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy CM Brijesh Pathak) लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी खबरों का संज्ञान लेकर कार्यवाही कर रहे हैं। राजधानी (Lucknow) में उनका एक और चेहरा नज़र आया जब वह स्वयं मरीज को अपनी फ्लीट में लेकर अस्पताल पहुंचे।

भाऊराव देवरस अस्पताल (Bhaurao Deoras Hospital) पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया और फाइलों की देखभाल को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कम्प्यूटर पर चल रहे कार्य को देखा और फाइलों पर जमी हुई धूल को लेकर फटकार भी लगाई। अस्पताल में साफ सफाई को लेकर भी मंत्री ने निर्देश दिए।

 

इसके बाद उपमुख्यमंत्री वार्ड में पहुंचे और भर्ती मरीजों से हाल चाल पूछा। एक मरीज ने गले में दर्द की शिकायत करते हुए दवाई ना मिलने की बात कही। इस पर जब मंत्री ने डॉक्टर से पूछा तो उन्होंने बताया कि मरीज को गले में परेशानी होने के कारण दवा गूलूकोस के माध्यम से चढ़ाईं जा रही है।

 

भाऊराव देवरस अस्पताल में एम्बुलेंस (ambulance) ना मिलने की बात सुनते ही उन्होंने खुद फोन करके एम्बुलेंस को बुलाया और उपमुख्यमंत्री अपनी फ्लीट से मरीज को लेकर बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) पहुंचे। आनन फानन में मरीज को इमरजेंसी (emergency) ले जाया गया और फौरन इलाज (treatment) शुरू हो गया।

 

चिकित्सा अधीक्षक डॉ जी पी गुप्ता (MS Dr G P Gupta) ने कहा कि यदि थोड़ी और देर हो जाती तो मरीज को बचाना मुश्किल हो जाता। उन्होंने मरीज को ब्रेन स्ट्रोक (brain stroke) होने की बात बताते हुए कहा कि इलाज शुरू हो गया है और जरुरी जांचें करवाईं जा रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

विश्व स्तनपान सप्ताह पर सीएमओ कार्यालय में जागरूकता गोष्ठी आयोजित

विश्व स्तनपान सप्ताह पर सीएमओ कार्यालय में जागरूकता गोष्ठी आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार August 02 2026 581

जन्म के पहले एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देना तथा छह माह बा

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत

हे.जा.स. December 29 2022 40609

उज्बेकिस्तान की सरकार ने 18 बच्चों की मौत के लिए भारत की एक दवा कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है।

कोरोना मरीजों को निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस भेंट की।

कोरोना मरीजों को निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस भेंट की।

रंजीव ठाकुर May 12 2021 27216

“लाल जी टण्डन फ़ाउण्डेशन” के अध्यक्ष आशुतोष टण्डन गोपाल जी ने ‘एक कोशिश ऐसी भी’ संस्था की अध्यक्ष श्

झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

आनंद सिंह December 19 2025 6440

इरफान अंसारी ने फेसबुक पर लिखा:पिछले 20 वर्षों तक राज्य की जनता को केवल आश्वासन देकर आँखों में धूल झ

ब्रिटेन में नागरिकों को बूस्टर डोज लगने शुरू।

ब्रिटेन में नागरिकों को बूस्टर डोज लगने शुरू।

हे.जा.स. December 13 2021 35949

ब्रिटेन अपने नागरिकों को बूस्टर डोज लगाना शुरू करने जा रहा है। सोमवार से ब्रिटेन में 30 से ज्यादा के

देश में अब तक 22% लोगों ने लगवाई ‘प्रिकॉशन डोज़’

देश में अब तक 22% लोगों ने लगवाई ‘प्रिकॉशन डोज़’

विशेष संवाददाता September 27 2022 27442

देश में अब तक 22% लोगों ने लगवाई ‘प्रिकॉशन डोज़’ लगवाई है। वयस्कों के लिए फ्री वैक्सीनेशन ड्राइव शुर

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए अपनाये ये उपाय  

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए अपनाये ये उपाय  

सौंदर्या राय August 05 2022 51920

चिकनी, सॉफ्ट, सिल्की त्वचा ही सेक्सी त्वचा होती है और वह सबको पसंद आयेगी। आप चाहें तो लोशन को पूरे द

रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल

रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल

रंजीव ठाकुर September 24 2022 43530

केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के दूसरे दिन भी कन्वेंशन सेन्टर

नाक से खून और बुखार फिर कुछ घंटों में मौत, फिर नए वायरस ने दी दस्तक !

नाक से खून और बुखार फिर कुछ घंटों में मौत, फिर नए वायरस ने दी दस्तक !

हे.जा.स. February 12 2023 33762

कोरोना महामारी ने दुनियाभर के लोगों को परेशान तो किया ही है, लेकिन इस बीच एक नई अज्ञात बीमारी ने अफ्

टीबी से भी फेफड़े में हो सकती है निमोनिया

टीबी से भी फेफड़े में हो सकती है निमोनिया

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2022 28580

फेफड़े के संक्रमण की वजह से तो निमोनिया हो ही सकती है, कुछ अन्य कारण भी हैं जिनसे यह हो सकती है, जैस

Login Panel