देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में कर्मचारी परिषद् ने ली शपथ, प्रो एस पी जैसवार बनी स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष

केजीएमयू के कलाम सेंटर में कर्मचारी परिषद् चुनाव में चयनित कर्मचारीगणों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। साथ ही प्रो एस पी जैसवार ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया।

रंजीव ठाकुर
June 29 2022 Updated: June 29 2022 22:01
0 51340
केजीएमयू में कर्मचारी परिषद् ने ली शपथ, प्रो एस पी जैसवार बनी स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय

लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के कलाम सेंटर में कर्मचारी परिषद् चुनाव में चयनित कर्मचारीगणों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। साथ ही प्रो एस पी जैसवार ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। 

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति ( Vice Chancellor) लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ0) बिपिन पुरी (Lt Gen (Dr) Bipin Puri) रहे। उन्होंने चुनाव द्वारा चयनित सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आने वाले समय में साथ मिलकर विश्वविद्यालय (kgmu) कर्मचारियों के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों से सम्बंधित समस्याओं को हल किया जायेगा। कुलपति ने चयनित कर्मचारियों को मासिक रूप से बैठक कर समस्याओं को अवगत कराने एवं मिलकर उनका निस्तारण करने को भी निर्देशित किया। 

इस अवसर पर निर्वाचित अध्यक्ष विकास सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करूनेन्द्र श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रतीक्षा सोनकर एवं उपस्थित अन्य सदस्यों (kgmu Staff Council) द्वारा शपथ ग्रहण की गई। शपथ पूर्व अध्यक्ष विकास गंगवार द्वारा दिलाई गयी |

इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में सीएमएस डॉ एस एन शंखवार (CMS Dr. SN Shankhwar), एमएस डॉ डी हिमांशु, मुख्य चुनाव अधिकारी केजीएमयू, एस ए अब्बास, राजेश पाण्डेय एवं केजीएमयू के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

प्रो एस पी जैसवार बनी स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष

प्रो एस पी जैसवार (Prof. S. P. Jaiswar) द्वारा प्रो उमा सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपरांत स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (HOD Gynecology and Obstetrics kgmu) के विभागाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया गया। प्रो एस पी जैसवार क्वीन मेरी चिकित्सालय (Queen Mary Hospital) की चिकित्सा अधीक्षक भी हैं। वें गत 32 वर्षों से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय 
में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इस अवसर पर विभाग में कार्यरत समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।

प्रो एस पी जैसवार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं (health facilities) एवं उच्च कोटि की चिकित्सा शिक्षा (medical education) एवं शोध कार्यों को बढ़ावा देना है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

शरीर को बनायें आकर्षक और सुडौल।

शरीर को बनायें आकर्षक और सुडौल।

सौंदर्या राय September 02 2021 60430

वैसे तो स्लिम बॉडी और पतला होने की दवा की, बाजार में भरमार है। लेकिन यह काफी हद तक हमारे शरीर को नुक

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए खोला खज़ाना 

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए खोला खज़ाना 

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2022 32233

प्रदेश में मेडिकल कोर्स के लिए सीटों की संख्या को दोगुनी करने के अलावा राज्य में 6,000 से अधिक डॉक्ट

मैनपुरी में चलाया गया महिला जागरूकता अभियान, मुफ्त सेनेटरी पैड का किया गया वितरण

मैनपुरी में चलाया गया महिला जागरूकता अभियान, मुफ्त सेनेटरी पैड का किया गया वितरण

विशेष संवाददाता February 17 2023 37153

साई बाबा जन कल्याण सेवा समीति की तरफ से महिला जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के जरिए महिलाओं को स

कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर सरकार ने दिया जवाब

कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर सरकार ने दिया जवाब

विशेष संवाददाता January 19 2023 25808

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन लेने वाले रोगियों की बहुत कम संख्या है।

आने वाली है कोविड से भी ज्यादा खतरनाक महामारी, होंगी लाखों मौतें: डब्ल्यूएचओ

आने वाली है कोविड से भी ज्यादा खतरनाक महामारी, होंगी लाखों मौतें: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा May 26 2023 75516

कोरोना वायरस महामारी से देश और दुनिया के लोग अभी उबर ही रहे थे कि इस बीच एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर

सोरायसिस: लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

सोरायसिस: लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

लेख विभाग June 17 2022 41966

सोरायसिस तब होता है, जब प्रतिरक्षा प्रणाली रोगज़नक़ के लिए सामान्य त्वचा कोशिका में दोष पैदा करती ह

चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में दवा निर्यात ने दर्ज़ कराया 20 फीसदी का इजाफा।

चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में दवा निर्यात ने दर्ज़ कराया 20 फीसदी का इजाफा।

हे.जा.स. January 25 2021 22329

वित्तीय वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में पिछले वर्ष 15.63 अरब डॉलर की तुलना में 18.07 अरब डॉलर का दवा

मेडिकल में भर्ती मरीज के खाने में निकली छिपकली

मेडिकल में भर्ती मरीज के खाने में निकली छिपकली

विशेष संवाददाता July 12 2023 40635

स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा महामाया राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल सद्दरपुर से सामे आया है। जहां मेडिकल

मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल ने अंतर्राष्ट्रीय मंच से किया सीटीओ तकनीक का लाइव प्रदर्शन

हुज़ैफ़ा अबरार June 26 2022 58849

डॉ पीके गोयल ने बताया कि सीटीओ (Chronic Total Occlusion) यानि क्रोनिक टोटल आक्लूजन में मरीज की आर्टर

ओमिक्रॉन के इन दो सब वेरिएंट्स ने डराया

ओमिक्रॉन के इन दो सब वेरिएंट्स ने डराया

हे.जा.स. November 16 2022 28379

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने अक्टूबर के अंत में ओमिक्रॉन के दो नए वेरिएंट्स को बीक्यू 1 और

Login Panel