देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हृदय के वाल्व का ऑपरेशन नए साल से शुरू होगा

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले साल सुपर स्पेशियलिटी सेवा की शुरुआत की गई थी। सुपर स्पेशियलिटी में हृदय रोग, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी की ओपीडी शुरू की गई थी। इन सबके बीच हृदय रोग विभाग ने पहले चरण में मरीजों के एंजियोग्रॉफी शुरू कराई। इसके बाद एंजियोप्लास्टी की शुरुआत की गई।

अनिल सिंह
December 09 2022 Updated: December 09 2022 02:40
0 42027
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हृदय के वाल्व का ऑपरेशन नए साल से शुरू होगा प्रतीकात्मक चित्र

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हृदय के वाल्व और दिल के छेद से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन नए साल से शुरू होगा। यह जानकारी  मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने दी।  


उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सुपर स्पेशियलिटी विभाग (super specialty department) के डॉक्टर करेंगे। मरीजों की सूची डॉक्टरों (doctors) ने तैयार कर ली है। पहले चरण में दोनों बीमारियों से पीड़ित 10-10 मरीजों का ऑपरेशन होगा। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में एंजियोग्रॉफी से लेकर पेस मेकर (pace maker) लगाने का काम शुरू हो चुका है। नए साल से दिल के छेद और हृदय के वाल्व भी लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। इसके अलावा यूरोलॉजी (urology) और न्यूरो सर्जरी (neuro surgery) भी शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों को भटकने की जरूरत नहीं होगी।


बीआरडी मेडिकल कॉलेज (BRD Medical College) में पिछले साल सुपर स्पेशियलिटी सेवा की शुरुआत की गई थी। सुपर स्पेशियलिटी में हृदय रोग, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी की ओपीडी शुरू की गई थी। इन सबके बीच हृदय रोग विभाग (Cardiology Department) ने पहले चरण में मरीजों के एंजियोग्रॉफी शुरू कराई। इसके बाद एंजियोप्लास्टी की शुरुआत की गई।


अब तक 350 से अधिक मरीजों का एंजियोप्लास्टी के साथ 90 से अधिक मरीजों को पेस मेकर लगाया जा चुका है। इन सबके बीच विभाग ने अब हृदय के वाल्व और दिल के छेद से पीड़ित मरीजों के इलाज का फैसला लिया है इसके लिए मरीजों को निजी अस्पतालों से काफी कम रुपये खर्च करने होंगे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ कुणाल सिंह ने बताया कि दिल के छेद के 10 मरीजों की सूची तैयार की गई है। इनकी उम्र 16 से 40 वर्ष है। इसी तरह हृदय के वाल्व (heart valve) बदलने वाले मरीजों की उम्र 30 से 50 वर्ष है। नए साल से इन मरीजों का ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

राजस्थान में फार्मासिस्ट और नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती

राजस्थान में फार्मासिस्ट और नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती

जीतेंद्र कुमार November 20 2022 89537

आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुप

कोविड-19: चार लाख से कम हुआ कोरोना संक्रमण का आंकड़ा। 

कोविड-19: चार लाख से कम हुआ कोरोना संक्रमण का आंकड़ा। 

एस. के. राणा May 11 2021 31518

एक दिन में कोविड-19 के 3,66,161 मामले सामने आए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,26

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

हे.जा.स. October 26 2022 44299

यूएन बाल एजेंसी ने रेखांकित किया है कि वर्तमान में लगभग 50 कआरोड़ बच्चे, पहले ही अनेक तरह की गर्म हव

टेक महिन्द्रा ने विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया

टेक महिन्द्रा ने विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया

रंजीव ठाकुर July 08 2022 57179

यह संयंत्र, टेक महिन्द्रा द्वारा शुरू की गई कोविड-19 पहल के तहत स्थापित किया गया है। 30 एनएम 3 पर आव

नवजात शिशुओं में सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति

नवजात शिशुओं में सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति

लेख विभाग May 25 2022 49568

भारत के उन कुछ हिस्सों में ज्यादा हैं जहाँ अभी भी गैर-संस्थागत प्रसवों होते हैं, इसलिए यदि कोई बच्चा

आई शेप से आंखों को ज्यादा खूबसूरत बना देंगे ये आईलाइनर

आई शेप से आंखों को ज्यादा खूबसूरत बना देंगे ये आईलाइनर

सौंदर्या राय May 30 2023 103533

अगर आप अभी अपनी आंखों को ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो मेकअप में इन शानदार आईलाइनर को

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग औऱ प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग औऱ प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

विशेष संवाददाता January 16 2023 31615

डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि यदि प्रपत्र सही पाए जाते हैं तो इन्हें चिकित्सालय चलाने की अनुमति दी जाएगी अ

आगरा में मिला डेंगू का एक और नया केस

आगरा में मिला डेंगू का एक और नया केस

श्वेता सिंह October 13 2022 42366

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचने के लिए लोगों को दिवाली तक सावधान रहने की जरूरत है। पूरी बाजू के कपड

विश्व के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से सरकार चिंतित, उठाये एहतियाती कदम

विश्व के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से सरकार चिंतित, उठाये एहतियाती कदम

एस. के. राणा March 18 2022 32632

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों को पत्र लिखकर कोरोना को ल

एमपी में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

एमपी में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

विशेष संवाददाता January 08 2023 22634

पशुपालन विभाग ने मृत सुअरों के सैंपल भोपाल स्थित राज्य पशुरोग अन्वेषण प्रयोगशाला भेजे थे। जहां मृत स

Login Panel