देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल में बंद आहार नाल की सर्जरी करके मरीज़ को दिया नया जीवन।

सहारा हॉस्पिटल के डाक्टरों ने गत पांच साल से आहार नाल बन्द होने से परेशान मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी कर उसको नया जीवन दिया

हुज़ैफ़ा अबरार
November 12 2021 Updated: November 12 2021 22:28
0 75480
सहारा हॉस्पिटल में बंद आहार नाल की सर्जरी करके मरीज़ को दिया नया जीवन। प्रतीकात्मक

लखनऊ। सहारा हॉस्पिटल के डाक्टरों ने गत पांच साल से आहार नाल बन्द होने से परेशान मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी कर उसको नया जीवन दिया। बाराबंकी के रहने वाले 55 वर्षीय इस मरीज को पिछले पांच साल से खाने-पीने में दिक्कत थी, उसका गला हर समय भरा लगता था। धीरे-धीरे उसकी समस्या बढ़ने लगी और कुछ भी खाते ही उसे उल्टियां होने लगती थीं। मरीज ने कई अस्पतालों में इलाज कराया लेकिन डाक्टर मर्ज नहीं ढूंढ पा रहे थे। कई लोगों ने उसे दिल्ली या मुम्बई के बड़े अस्पताल में जाकर इलाज कराने की सलाह दी। इंटरनेट पर सर्च करने पर उसे पता चला कि ऐसी बीमारी का सहारा हॉस्पिटल में इलाज संभव है। सहारा हॉस्पिटल में आने बाद यहां के डाक्टर ने जटिल सर्जरी कर मरीज को नया जीवन दिया।

इससे पूर्व परिजनों ने मरीज को बाराबंकी में फिजिशियन को दिखाया पर कोई आराम नहीं मिला। उसकी दिक्कत बढ़ी तो आंखों और नाक से पानी आने लगा। मरीज का बाराबंकी में ही आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक इलाज शुरू हुआ तो कुछ आराम मिला, लेकिन फिर दिक्कत होने लगी। किसी की सलाह पर मरीज को प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया गया, जहां कुछ जांचें बेरियम और एंडोस्कोपी से की गयीं तो डाक्टर एसिड की समस्या मानकर मरीज का इलाज करते रहे लेकिन समस्या और बढ़ती गयी। उसका खाना भी छूटता जा रहा था और वह दो की जगह एक रोटी खाने लगा। इसके बाद परिजनों ने मरीज को लखनऊ में ही गैस्ट्रो सर्जन को दिखाया, तो उन्होंने एंडोस्कोपी जांच करायी और बताया कि उसकी खाने की नली बंद है, इसके लिए ऑपरेशन कराना पड़ेगा लेकिन इस जटिल बीमारी के ऑपरेशन के लिए दिल्ली जाना पड़ेगा। परिजनों ने इंटरनेट पर सर्च करके सहारा हॉस्पिटल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अजय यादव के बारे में पता किया और हॉस्पिटल में मरीज को दिखाया। डा. अजय यादव ने जांच रिपोर्ट देखकर बताया कि मरीज की आहार नली पूरी तरह से बन्द हो चुकी है और अब मरीज के पास समय नहीं बचा है, तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा।

मरीज को भर्ती करने के बाद सर्जरी की गयी, जो लगभग पांच घंटे तक चली। डॉ. अजय यादव ने बताया कि हॉस्पिटल में पहली बार ऐसी सर्जरी की गयी, क्योंकि मरीज को जो बीमारी थी, वह बहुत कम लोगों को होती है। मरीज के सभी आंतरिक अंग विपरीत दिशा में थे, इससे ऑपरेशन करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। मरीज के परिजनों ने डॉक्टर अजय यादव की कुशलता की प्रशंसा की और हॉस्पिटल की सुविधाओं के लिए मैनेजमेंट को धन्यवाद दिया।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि हमारे अभिभावक सहाराश्री सभी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सदैव कामना करते हैं। इसी संकल्पना के साथ उन्होंने विश्वस्तरीय सहारा हॉस्पिटल स्थापित किया है, जहां पर निरंतर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था व कुशल चिकित्सकों की टीम गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दे रही है। श्री सिंह ने बताया कि मरीज को दिल्ली या मुम्बई जाने की जरूरत नहीं है। सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में जटिल सर्जरी समस्त सुविधाओं के साथ उपलब्ध है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

महिलाओं व नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : ब्रजेश पाठक

महिलाओं व नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार September 03 2026 511

मातृ एवं नवजात मृत्यु को रोकना केवल स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे

यूपी में चार माह में 1.28 लाख टीबी मरीज लिए गए गोद

यूपी में चार माह में 1.28 लाख टीबी मरीज लिए गए गोद

रंजीव ठाकुर July 22 2022 29855

उत्तर प्रदेश में क्षय रोगियों को गोद लेने की पहल रंग ला रही है। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस पहल से अब

भारतीय सन्दर्भ में समझे इम्यूनिटी को।

भारतीय सन्दर्भ में समझे इम्यूनिटी को।

लेख विभाग February 18 2021 32408

साधारण शब्दों में बीमारी के बल या तीक्ष्णता को रोकने और बीमारी की उत्पत्ति को रोकने वाली क्षमता को र

केंद्र सरकार देशभर में 100 फूड स्ट्रीट स्थापित करेगा, मंडाविया ने की समीक्षा

केंद्र सरकार देशभर में 100 फूड स्ट्रीट स्थापित करेगा, मंडाविया ने की समीक्षा

एस. के. राणा May 04 2023 32254

मनसुख मांडविया ने स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियो

विदेश में मेडिकल की पढ़ाई के लिए NEET जरूरी, इस साल वालों को छूट।

विदेश में मेडिकल की पढ़ाई के लिए NEET जरूरी, इस साल वालों को छूट।

अखण्ड प्रताप सिंह November 15 2020 21033

मई 2018 के बाद भारत से बाहर किसी भी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को एनईईटी परी

कोविड-19 से और 46 लोगों की मौत, 251 नए मामले।

कोविड-19 से और 46 लोगों की मौत, 251 नए मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार June 21 2021 33314

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 46 लोगों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से राज्य में अभी तक मरने वालों

कोरोना महामारी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना प्रेरणास्पद: सीएम योगी

कोरोना महामारी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना प्रेरणास्पद: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर April 26 2022 31056

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में कार्य करने वाले कर्मियों की सेवाभावना

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए बनाया रैपिड डायग्नोस्टिक किट

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए बनाया रैपिड डायग्नोस्टिक किट

एस. के. राणा April 26 2022 28656

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने हीमोफीलिया और खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक किट

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई का आयोजन हुआ

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 11 2022 26211

डॉ आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में लाइव सर्जरी सत्र के साथ "घुटने के संरक्षण" पर एक सीएमई क

कोरोनारोधी टीकाकरण: सौ करोड़ का आँकड़ा पार करने वाला विश्व का दूसरा देश बना भारत

कोरोनारोधी टीकाकरण: सौ करोड़ का आँकड़ा पार करने वाला विश्व का दूसरा देश बना भारत

एस. के. राणा October 21 2021 29291

100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा छूकर भारत चीन के बाद ऐसा कारनामा करने वाला देश बन गया है। अब तक 18 वर्ष

Login Panel