देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल ने कैंसर सर्वाइवर मरीजों का किया सम्मान 

एक प्रेजेंटेशन देकर वरिष्ठ कैंसर रोग सर्जन डा. शशांक चौधरी ने कैंसर के बारे में जनमानस को जागरूक किया। सहारा इंडिया ने कैंसर सर्वाइवर मरीजों को गिफ्ट देकर उनको सम्मानित किया।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 28 2022 Updated: July 28 2022 15:46
0 77395
सहारा हॉस्पिटल ने कैंसर सर्वाइवर मरीजों का किया सम्मान  सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में कैंसर सर्वाइवर मरीजों का सम्मान समारोह

लखनऊ। सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में आज हेड व नेक कैंसर दिवस (Head and Neck Cancer Day) के अवसर पर कैंसर सर्वाइवर मरीजों के लिए कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने एवं कैंसर की लड़ाई में जो मरीज ठीक होकर आयें है, उनके हौसले को नमन करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत, सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह एवं सहारा हॉस्पिटल (Sahara Hospital) के डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ डॉक्टर मजहर हुसैन की गरिमामयी उपस्थिति में डॉक्टर शशांक चौधरी व  विभिन्न स्थानों से आये कैंसर सर्वाइवर मरीजों ने केक काटकर किया। इस दौरान एक प्रेजेंटेशन देकर वरिष्ठ कैंसर रोग सर्जन डा. शशांक चौधरी ने कैंसर (cancer) के बारे में जनमानस को जागरूक किया। डॉ.चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो मरीज सफल इलाज प्राप्त कर चुके हैं वह अन्य मरीजों के लिए प्रेरणा बन सकें ताकि वह भी सफलतापूर्वक इस कैंसर की लड़ाई से बाहर आ सकें।


कार्यक्रम के आगले चरण में सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार द्वारा कैंसर सर्वाइवर (cancer survivor) मरीजों को गिफ्ट देकर उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि हमारे  अभिभावक "सहाराश्री "जी का सदैव से ही ऐसा विजन रहा है कि सभी को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसी सोच को साकार करने हेतु जनमानस के लिए विश्व स्तरीय सहारा हॉस्पिटल का निर्माण किया गया है।


कार्यक्रम में सहारा हॉस्पिटल के वरिष्ठ गण, मेडिकल (medical) व पैरामेडिकल स्टाफ (paramedical staff) की उपस्थिति रही और सभी ने कार्यक्रम में उपस्थित कैंसर सर्वाइवर मरीजों को नमन किया एवं अपने अनुभव को अधिक से अधिक लोगों से साझा करने के लिए प्रेरित किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सेक्स पार्टनर: नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में सामने आएं चौका देने वाले आंकड़े

सेक्स पार्टनर: नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में सामने आएं चौका देने वाले आंकड़े

रंजीव ठाकुर August 20 2022 58745

एक सर्वे में सेक्स पार्टनर को लेकर चौका देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यह सर्वे 2019 से 21 के दौरान द

भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत।

भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत।

एस. के. राणा July 01 2021 27802

817 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,98,454 हो गयी है। एक दिन में कोरोना वायरस से

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

अखण्ड प्रताप सिंह October 18 2023 287762

पिछले 30 वर्षों में विश्व स्तर पर स्ट्रोक (stroke) से पीड़ित, मरने वाले या इस स्थिति के कारण विकलांग

सुल्तानपुर के जिला अस्पतालों में किया गया मॉकड्रिल

सुल्तानपुर के जिला अस्पतालों में किया गया मॉकड्रिल

विशेष संवाददाता December 28 2022 32192

स्टेट लेवल के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ रमेश कुमार ने बताया कि यहां पर इस तरीके के मरीजों के आने पर ऑक्सी

टीबी मुक्त भारत अभियान  में 1.43 लाख मरीज खोजे 

टीबी मुक्त भारत अभियान  में 1.43 लाख मरीज खोजे 

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2026 1813

पहले 77 दिनों में 30 लाख 92 हजार 768 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें से एक लाख 42 हजार 661

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता February 07 2023 34162

भिवानी और फतेहाबाद में स्वाइन फ्लू के केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। खांसी-जु

चीन में फ्लू से मचा हाहाकार, लॉकडाउन की तैयारी!

चीन में फ्लू से मचा हाहाकार, लॉकडाउन की तैयारी!

हे.जा.स. March 12 2023 27568

चीन एक बार फिर कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाने की तैयारी में है। चीन में कोरोना के मामलों में तो कमी आ र

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लापरवाही का अम्बार

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लापरवाही का अम्बार

विशेष संवाददाता May 28 2023 34407

सीएमए डॉ. एमएमएस आर्या ने मामले में संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि ने तत्काल इमरजेंसी में फोन कर ड

मिशन शक्ति: रंग लायी मुहिम, एक माह में 10 लाख से अधिक को किया जागरूक। 

मिशन शक्ति: रंग लायी मुहिम, एक माह में 10 लाख से अधिक को किया जागरूक। 

हुज़ैफ़ा अबरार September 11 2021 30795

21 अगस्त को मिशन शक्ति 3.0 लॉन्च कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बटन दबाकर उनके

एमपी के ये जिले हुए कोरोना मुक्त

एमपी के ये जिले हुए कोरोना मुक्त

विशेष संवाददाता September 05 2022 29339

एमपी में लगातार मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी राहत की खबर दी है

Login Panel