देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

'हर घर दस्तक' अभियान की समीक्षा करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री।

कोरोना टीकाकरण पूरा करने के लिए 'हर घर दस्तक' अभियान शुरू किया है। इसकी प्रगति जानने के लिए यह बैठक होने वाली है। यह बैठक गुरुवार को वर्चुअल होगी। 

एस. के. राणा
November 11 2021 Updated: November 11 2021 08:38
0 19206
प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया गुरुवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर राज्य और केंद्रीय शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। केंद्र सरकार ने हाल ही में 18 साल से ऊपर के लोगों का कोरोना टीकाकरण पूरा करने के लिए 'हर घर दस्तक' अभियान शुरू किया है। इसकी प्रगति जानने के लिए यह बैठक होने वाली है। यह बैठक गुरुवार को वर्चुअल होगी। 

इससे पहले तीन नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 45 से अधिक जिला कलेक्टरों व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इन जिलों में  कोरोना टीकाकरण के पहली खुराक 50 प्रतिशत से कम लोगों को लगी है। 

37 फीसदी पात्र आबादी को लगी दोनों खुराक
देश में कोरोना टीके के पात्र 18 साल से ऊपर के लोगों की आबादी 94 करोड़ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, इसमें से लगभग 79.2 फीसद पात्र वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की एक खुराक लगाई जा चुकी है, जबकि  37 प्रतिशत से अधिक को दोनों खुराक दे दी गई हैं। 

तीन टीकों का हो रहा इस्तेमाल
देश में इसी साल 16 जनवरी से राष्ट्रव्यापी निशुल्क कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। अभियान में अभी तीन टीकों का इस्तेमाल हो रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड, भारत बॉयोटेक की कोवाक्सिन और रूस की स्पुतनिक V की खुराक टीकाकरण के तहत दी जा रही है। जल्द ही बच्चों की वैक्सीन भी लगाई जाने लगेगी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बेरिएट्रिक सर्जरी से वजन कम होने के साथ जिंदगी में भी होगा सुधार।

बेरिएट्रिक सर्जरी से वजन कम होने के साथ जिंदगी में भी होगा सुधार।

हुज़ैफ़ा अबरार March 04 2021 27788

बैरिएट्रिक सर्जरी से कई सारे लाभ मिलते है। यह सर्जरी दूरबीन विधि से की जाती है जिस वजह से मरीज 2 या

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर मनाया जाएगा स्वर्ण जयंती समारोह

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर मनाया जाएगा स्वर्ण जयंती समारोह

अनिल सिंह October 15 2022 31117

स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हो सकते हैं। उपराष्ट्रपति कार्यालय

कोरोना वायरस हवा में आधे घंटे तक सक्रिय और 200 फीट तक ऊपर जा सकता है: शोध

कोरोना वायरस हवा में आधे घंटे तक सक्रिय और 200 फीट तक ऊपर जा सकता है: शोध

हे.जा.स. February 19 2022 20580

अमेरिका के एनर्जी पेसेफिक नार्थवेस्ट नेशनल लेबोरेट्री की जांच रिपोर्ट के अनुसार लोग कोरोना से ऊपर से

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

हे.जा.स. February 22 2023 27241

ऑस्ट्रेलिया का एक स्पर्म डोनर फर्जी नामों से स्पर्म डोनेट कर 60 बच्चों का पिता बन गया। इसका खुलासा त

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता के प्रमुख कारण बता रहें डा. सौरभ

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता के प्रमुख कारण बता रहें डा. सौरभ

लेख विभाग March 20 2022 55934

अपने करिश्माई चिकित्सकीय परिणामों के कारण होम्योपैथी प्रमुख चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित हो चु

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

विशेष संवाददाता September 24 2022 40623

आईवीएफ की प्रक्रिया में प्रायवेट अस्पतालों में लाखों का खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश के गरीब दंपती ज

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2021 37365

डायबिटिक मरीजों में म्यूकोरमाइकोसिस के मामले मिलते रहते हैं लेकिन अगर किसी का शुगर लेवल कंट्रोल में

पेट को आकर्षक बनाने के उपाय।

पेट को आकर्षक बनाने के उपाय।

सौंदर्या राय October 18 2021 53484

अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से मसल मास बढ़ता है और Metabolism भी बढ़ता हैं। इसलिए हर भोजन में प्रोटीन

स्वास्थ्यकर्मी सुधीर वर्मा का सराहनीय कार्य, जरूरतमंद को किया रक्तदान

स्वास्थ्यकर्मी सुधीर वर्मा का सराहनीय कार्य, जरूरतमंद को किया रक्तदान

विशेष संवाददाता March 29 2023 30165

गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन अचानक से डॉक्टरों ने खून की मांग की,

महिला नर्सिंग कर्मचारियों का विरोध जारी

महिला नर्सिंग कर्मचारियों का विरोध जारी

हे.जा.स. May 22 2023 42068

आज महिला नर्सिंग कर्मचारियों ने मिनी सचिवालय की सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है

Login Panel