देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत में बन सकेगी टाइप-1 और टाइप-2 डाइबिटीज के इलाज की सस्ती दवा, आईआईटी मंडी ने किया शोध  

शोधपत्र को पूरा करने में आईसीएमआर-आईएएसआरआई दिल्ली के वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है। प्रमुख शोधकर्ता डॉ. प्रोसेनजीत मंडल के अनुसार उनकी टीम ने डायबिटीज के इलाज में कारगर एक नया शोध के निष्कर्ष जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल केमिस्ट्री में प्रकाशित किए गए हैं।

विशेष संवाददाता
May 03 2022 Updated: May 03 2022 03:44
0 27987
भारत में बन सकेगी टाइप-1 और टाइप-2 डाइबिटीज के इलाज की सस्ती दवा, आईआईटी मंडी ने किया शोध   प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। आंकड़े बतातें हैं कि वर्ष 2019 में भारत में 7.7 करोड़ लोग डाइबिटीज से पीड़ित थें।  अनुमान है कि वर्ष 2030 तक यह संख्या बढ़कर 7.95 करोड़ हो जाएगी। अक्सर डाइबिटीज की दवा एक बार शुरू हुई तो जीवन पर्यन्त चलती है। इससे मरीज़ के जेब पर भारी बोझ पड़ता है। हिमाचल प्रदेश की आईआईटी मंडी, मरीज़ों को इस समस्या से निजात दिलाने जा रही है। आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के वैज्ञानिकों ने एक शोध में पीके टू नामक मॉलिक्यूल पहचान की है। यह पैंक्रियाज से इंसुलिन का स्राव शुरू करने में सक्षम है। इससे डायबिटीज के इलाज के लिए सस्ती दवा बनाई जा सकेगी। 

इस शोध के आधार पर बनने वाली दवा बाज़ार में आने के बाद देशभर में टाइप-1 और टाइप-2 डाइबिटीज से जूझ रहे रोगियों को महंगे इंसुलिन टीके पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सस्ती गोली भी बाजार में आने वाली है। 

शोधपत्र को पूरा करने में आईसीएमआर-आईएएसआरआई (ICMR-IASRI) दिल्ली के वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है। प्रमुख शोधकर्ता डॉ. प्रोसेनजीत मंडल के अनुसार उनकी टीम ने डायबिटीज के इलाज (treatment of diabetes) में कारगर एक नया शोध के निष्कर्ष जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल केमिस्ट्री (Journal of Biological Chemistry) में प्रकाशित किए गए हैं। शोध के सह लेखक आईआईटी मंडी (IIT Mandi) के प्रो. सुब्रत घोष और डॉ. सुनील कुमार हैं। नई दिल्ली पूसा स्थित आईसीएआर-आईएएसआरआई के वैज्ञानिकों डॉ. बुधेश्वर देहुरी, डॉ. ख्याति गिरधर, डॉ. शिल्पा ठाकुर, डॉ. अभिनव चौबे, डॉ. पंकज गौर, सुरभि डोगरा, बिदिशा बिस्वास और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान (आरएआरआई) ग्वालियर के डॉ. दुर्गेश कुमार द्विवेदी के सहयोग से यह शोध किया गया है। 

आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बैहरा ने बताया कि टाइप-1 और टाइप-2 डाइबिटीज (type-1 and type-2 diabetes) के रोगियों को डायबिटीज के इलाज के लिए वर्तमान में एक्सैनाटाइड और लिराग्लूटाइड जैसी दवाओं की सुई दी जाती है। यह महंगी और अस्थिर होती है। हमारा लक्ष्य सरल दवाइयां ढूंढना है। गोली तैयार करने के लिए यह शोध डाइबिटीज के रोगियों के उपचार के लिए स्थिर, सस्ता और असरदार होगा। 

प्रमुख शोधकर्ता ने बताया कि पीके टू (PK-2) नामक मॉलिक्यूल पहचान करने के बाद इसके जैविक प्रभावों का असर चूहों में ढूंढा गया। दो साल तक इस पर गहन अध्ययन हुआ। दवा देने के बाद शोधकर्ताओं ने देखा कि पीके 2 गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में तेजी से अवशोषित हो गया। इसका अर्थ यह है कि इससे तैयार दवा की सुई के बदले खाने की गोली इस्तेमाल की जा सकती है। दवा देने के दो घंटे के बाद पाया गया पीके 2 चूहों के लिवर, किडनी और पैंक्रियाज में पहुंच गया। इसका कोई अंश हृदय, फेफड़े और स्प्लीन में नहीं था। बहुत कम मात्रा में यह मस्तिष्क में मौजूद पाया गया। इससे पता चलता है कि यह मॉलिक्यूल रक्त-मस्तिष्क बाधा पार करने में सक्षम हो सकता है। लगभग 10 घंटे में यह रक्तसंचार से बाहर निकल गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी

स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी

एस. के. राणा February 11 2023 28999

खास बात यह है कि इस वैक्सीन से कोविड-19 के खिलाफ म्यूकोसेल इम्युनिटी मिलती है। इससे अंदरुनी हिस्सों

जिलाधिकारी ने फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए सभी से दवा खाने की अपील की 

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2023 30801

दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को फाइलेरिया की दवा नह

डेंगू बुखार के उपचार में आयुर्वेद फायदेमंद

डेंगू बुखार के उपचार में आयुर्वेद फायदेमंद

आरती तिवारी August 26 2022 30285

डेंगू के लक्षण भी अलग-अलग नजर आते हैं। खासतौर से बच्चों और किशोरों में माइल्ड डेंगू होने पर कई बार

वाराणसी में डेंगू ने किया बेहाल, 29 पुलिसकर्मी पीड़ित

वाराणसी में डेंगू ने किया बेहाल, 29 पुलिसकर्मी पीड़ित

श्वेता सिंह October 15 2022 29990

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी को डेंगू से बचाव के उपायों पर समझाया। श्

क्या होती है अब्सेसिव कम्पल्शन डिसोर्डेर नामक मानसिक बीमारी

क्या होती है अब्सेसिव कम्पल्शन डिसोर्डेर नामक मानसिक बीमारी

हुज़ैफ़ा अबरार October 31 2022 32087

सहारा हॉस्पिटल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अपूर्वा उपाध्याय ने इस गम्भीर मानसिक समस्या के बारे में

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मासूम बच्चे की मौत का आरोप

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मासूम बच्चे की मौत का आरोप

विशेष संवाददाता April 20 2023 30438

स्वास्थ्य विभाग लगातार झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है। फिर भी झोलाछाप डॉक्टर

फ्लिपकार्ट एवं गिव इण्डिया ने दान दिया मेड इन इण्डिया वेन्टीलेटर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आभार प्रकट किया।

फ्लिपकार्ट एवं गिव इण्डिया ने दान दिया मेड इन इण्डिया वेन्टीलेटर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आभार प्रकट किया।

रंजीव ठाकुर February 04 2021 30071

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि एक बेहतर समाज के लिये सभी लोगों में समाज सेवा का बोध होना जरूरी है।

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

अनिल सिंह March 10 2023 48570

इस मामले में सौरभ ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । बताया जा रहा है कि दो और

राज्यपाल ने एसजीपीजीआई के नैक हेतु प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की

राज्यपाल ने एसजीपीजीआई के नैक हेतु प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की

रंजीव ठाकुर August 03 2022 37602

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में नैक ग्रेडिंग के लिए पहली बार तैयारी कर रहे सं

गरमी और बरसात में होने वाले रोगों से ऐसे करें बचाव, देखिए डॉ पंकज कुमार गुप्ता की सलाह

रंजीव ठाकुर May 27 2022 39484

इस मौसम में तापमान 40 डिग्री से अधिक होता है तो एक्जर्शन और हीट स्ट्रोक ज्यातातर देखने में आता है। ज

Login Panel