देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी की राजधानी लखनऊ में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई टेंशन

बढ़ते केसों के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मामलों में वृद्धि मुख्य रूप से मौसमी बदलाव और होली के बाद लोगों के घुलने-मिलने के कारण हुई है।

आरती तिवारी
March 21 2023 Updated: March 21 2023 17:33
0 24278
यूपी की राजधानी लखनऊ में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई टेंशन सांकेतिक चित्र

लखनऊ। यूपी की राजधानी में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते दिन लखनऊ में कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं, इससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 12 हो गई है। लखनऊ के अलीगंज में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज (Patient) मिले है। यहां पर दो महिलाएं कोविड पॉजिटिव (covid positive) आई है। वहीं आलमबाग इलाके से एक पुरुष और सरोजनी नगर (Sarojini Nagar) इलाके से महिला पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों (health authorities) ने कहा कि 4 नए मरीज स्थिर हैं और घर पर आइसोलेशन में हैं।

 

बढ़ते केसों के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मामलों में वृद्धि मुख्य रूप से मौसमी बदलाव (seasonal changes) और होली के बाद लोगों के घुलने-मिलने के कारण है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पिछले 30 दिनों में किसी को भी कोविड-19 मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अधिकारियों के मुताबिक, एक सप्ताह पहले तक राज्य भर में रोजाना करीब 5-7 मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब 12-14 मामले सामने आ रहे हैं।

 

बता दें कि संभल में चार महीने बाद एक महिला कोरोना संक्रमित (corona infected) पाई गई है। महिला को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट करते हुए उसका इलाज शुरू कर दिया है। जिला सर्विलांस अधिकारी (District Surveillance Officer) ने बताया कि 16 नवंबर 2022 के बाद जिले में पहला कोरोना केस सामने आया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कानपुर में बढ़ते ही जा रहे डेंगू पॉजिटिव, टूटने लगा रिकॉर्ड

कानपुर में बढ़ते ही जा रहे डेंगू पॉजिटिव, टूटने लगा रिकॉर्ड

आरती तिवारी November 07 2022 29329

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सीएचसी कल्याणपुर में पांच, कांशीराम हॉस्पिटल में दो, कृष्णा सुपर स्पेशलिट

चीन में काल बना कोरोना, खून के लिए मचा हाहाकार

चीन में काल बना कोरोना, खून के लिए मचा हाहाकार

हे.जा.स. December 27 2022 33190

चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बीच देश के कई इलाकों में खून की किल्लत हो गई है। ऐसे में लोग

हज हाउस में 255 बिस्तरों का कोविड अस्पताल खुला।

हज हाउस में 255 बिस्तरों का कोविड अस्पताल खुला।

रंजीव ठाकुर May 12 2021 25197

एचएएल-यूपी कोविड अस्पताल के सभी 255 बेड ऑक्सीजन सुविधाओं से सुसज्जित हैं। 130 बेड ऑक्सीजन से लैस हैं

बैरियाट्रिक सर्जरी में देर करने से बढ़ता है कोविड का खतरा

बैरियाट्रिक सर्जरी में देर करने से बढ़ता है कोविड का खतरा

हुज़ैफ़ा अबरार January 07 2021 21335

बैरियाट्रिक मरीज दूसरे मरीज़ों की तुलना में अधिक खास हैं क्योंकि उनमें हाइपरटेंशन, टाइप-2 डायबिटीज़,

दिल का दौरा पड़ने पर 15 मिनट में पहुंचेगी बाइक एंबुलेंस: एम्स

दिल का दौरा पड़ने पर 15 मिनट में पहुंचेगी बाइक एंबुलेंस: एम्स

एस. के. राणा October 14 2022 26746

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से 5 किलोमीटर के दायरे में यदि किसी को भी दिल का दौरा पड़ता है तो म

टीबी से भी फेफड़े में हो सकती है निमोनिया

टीबी से भी फेफड़े में हो सकती है निमोनिया

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2022 28573

फेफड़े के संक्रमण की वजह से तो निमोनिया हो ही सकती है, कुछ अन्य कारण भी हैं जिनसे यह हो सकती है, जैस

कोविड वायरस पिता के शुक्राणु में मौजूद आरएनए पर असर डालता है: शोध

कोविड वायरस पिता के शुक्राणु में मौजूद आरएनए पर असर डालता है: शोध

हे.जा.स. October 13 2025 8149

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कोविड संक्रमण के दिमाग और व्यवहार पर पड़ने वाले दीर्घकालीन असर को जांचन

आँखों का मेकअप कैसे करें? 

आँखों का मेकअप कैसे करें? 

सौंदर्या राय September 06 2021 45292

आंखों दिल की ज़ुबान होती हैं। कुछ नहीं कहते हुए भी बहुत कुछ बयाँ कर जाती हैं। दुनिया की खूबसूरती दिख

यूरोप में कोविड का क़हर, 53 देशों में अब तक 15 लाख से अधिक मौतें।

यूरोप में कोविड का क़हर, 53 देशों में अब तक 15 लाख से अधिक मौतें।

हे.जा.स. November 24 2021 33017

पिछले सप्ताह, कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों की संख्या, एक दिन में चार हज़ार 200 तक पहुँच गई। यह स

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ का चुनाव हुआ संपन्न

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ का चुनाव हुआ संपन्न

अबुज़र शेख़ November 21 2022 28881

डॉ. सरिता सिंह को वित्त सचिव के पद पर चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. अनिल कुमार

Login Panel