देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

प्रेग्नेंसी के पता चलने के दो दिन बाद दिया बच्चे को जन्म

अमेरिका से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपल ने मात्र 48 घंटे में बच्चे को जन्म दिया है। महिला को शुरूआत में बच्चे को जन्म देने के कोई लक्षण नहीं नजर आ रहे थे। टेस्ट करवाने के बाद पता चला की सच में वो माता-पिता बनने वाले है।

हे.जा.स.
October 21 2022 Updated: October 21 2022 03:37
0 29422
प्रेग्नेंसी के पता चलने के दो दिन बाद दिया बच्चे को जन्म सांकेतिक चित्र

वाशिंगटन। अमेरिका से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपल ने मात्र 48 घंटे में बच्चे को जन्म दिया है। महिला को शुरूआत में बच्चे को जन्म देने के कोई लक्षण नहीं नजर आ रहे थे। टेस्ट करवाने के बाद पता चला की सच में वो माता-पिता बनने वाले है।

 

खबरों के मुताबिक, यह मामला संयुक्त राज्य अमेरिका का है। जहां एक कपल अचानक से शॉक हो गया। कपल का बच्चा प्रेग्नेंसी (pregnancy) रिपोर्ट आने के 48 घंटे बाद पैदा हो गया। दरअसल, 23 साल की पेटन स्टोवर (Peyton Stover) अमेरिका की रहने वाली हैं और वह अभी ओमाहा में टीचर हैं। उन्हें कुछ समय से थकान और कमजोरी महसूस हो रही थी। इन लक्षणों को उन्होंने ड्यूटी के कारण होने वाला तनाव माना और डॉक्टर के पास गईं। जिसके बाद पता चला कि वो मां बनने वाली है।

 

स्टोवर के ब्वॉयफ्रेंड तविस कोएस्टर्स (Tavis Koesters) ने कहा कि, "डॉक्टर्स ने देखा कि उसके पैरों में सूजन है और अन्य लक्षण भी हैं तो डॉक्टर ने उसकी जांच की। रिपोर्ट में पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद कन्फर्म करने के लिए एक बार फिर से टेस्ट किया तो पूरी तरह कन्फर्म हो गया कि वह गर्भवती है। कुछ घंटों बाद जब स्टोवर की किडनी और लिवर ने सही काम करना बंद किया तो उसे फिर हॉस्पिटल लाया गया और कुछ ही घंटों में उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। स्टोवर ने सी-सेक्शन से बेटे को जन्म दिया और उसका वजन सिर्फ 4 पाउंड था। बाद में डॉक्टर्स ने खुलासा किया था कि स्टोवर को प्रीक्लेम्पसिया था जो कि प्रेग्नेंसी से जुड़ी एक समस्या है।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़े, 2,432 पहुंचा संक्रमण का मामला, पहली मौत की पुष्टि    

ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़े, 2,432 पहुंचा संक्रमण का मामला, पहली मौत की पुष्टि    

हे.जा.स. January 06 2022 34214

केंद्र सरकार ने बुधवार को देश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से जुड़ी पहली मौत की पुष्टि की। राजस्था

सैनेटरी नैपकिन को लेकर महिला लॉ इंटर्न ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

सैनेटरी नैपकिन को लेकर महिला लॉ इंटर्न ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

विशेष संवाददाता September 01 2022 32032

राजधानी में एक महिला लॉ इंटर्न ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर अदालत परिसर में व

BPT में एडमिशन, करियर और जॉब की पूरी जानकारी।

BPT में एडमिशन, करियर और जॉब की पूरी जानकारी।

अखण्ड प्रताप सिंह November 01 2021 44187

आप BPT कोर्स के विवरण, पात्रता मानदंड, प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, कैरियर की संभावनाएं और स्नातक स्

ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले।

ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले।

हे.जा.स. December 12 2021 35263

कोरोना केसों का ग्रोथ रेट और डबलिंग टाइम बना रहा, तो अगले दो या चार हफ्तों में कोरोना के 50% केस ओमि

डा. सूर्यकान्त आईएमए के नेशनल अवार्ड से सम्मानित

डा. सूर्यकान्त आईएमए के नेशनल अवार्ड से सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार January 19 2022 38619

डा. सूर्यकान्त आईएमए, लखनऊ के अध्यक्ष एवं उप्र आईएमए एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज के चेयरमैन रह चुके

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बढ़ाए जाएंगे 26,346 बेड

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बढ़ाए जाएंगे 26,346 बेड

आरती तिवारी March 22 2023 23741

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संसाधनों का विकास

सदर अस्पताल में पावर विंग्स फाउंडेशन ने सात टीबी मरीजों को  गोद लिया

सदर अस्पताल में पावर विंग्स फाउंडेशन ने सात टीबी मरीजों को गोद लिया

हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2022 28565

जिला क्षय रोग केंद्र के सीनियर ट्रीटमेंट प्रयोगशाला पर्यवेक्षक लोकेश कुमार वर्मा ने बताया कि टीबी के

एरा मेडिकल कालेज लखनऊ में हुआ रिकॉर्ड टीकाकरण।

एरा मेडिकल कालेज लखनऊ में हुआ रिकॉर्ड टीकाकरण।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 37809

प्रोफेसर जीवन प्रकाश और प्रोफेसर सावित्री ठाकुर ने खुद टीका लगवाकर साफ तौर पर संदेश दिया कि कोरोना व

 कर्मचारियों का धरना, मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कर्मचारियों का धरना, मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

विशेष संवाददाता July 23 2023 37934

102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ,सहरसा के सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न समस्याओं का समाधान

सर्दी के मौसम में ब्रोंकाइटिस से बचने के उपाय।

सर्दी के मौसम में ब्रोंकाइटिस से बचने के उपाय।

लेख विभाग November 15 2021 21745

ठंड के मौसम में लंबे समय तक खांसी के साथ बलगम आना ब्रोंकाइटिस हो सकता है।

Login Panel