











































तुलसी की पत्तियाँ
तुलसी का संबंध केवल धर्म या संस्कृति से ही नहीं होता है। बल्कि यह एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी भी है। तुलसी में अनेक औषधीय गुण पाये जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के अलावा भी ऐसे कई तत्व होते है, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आप तुलसी का इस्तेमाल ताजे पत्ते, सूखे पत्ते या पाउडर किसी भी रूप में कर सकते हैं।
आपको बता दें कि तुलसी में यूजिनॉल नाम का तत्व पाया जाता है। जो शरीर में मौजूद स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल (stress hormone cortisol) के लेवल को कम करता है। इससे आप स्ट्रेस फ्री महसूस करते हैं। तुलसी के सेवन से कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इससे इम्युनिटी भी स्ट्रॉग होती है. यह बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है।
तुलसी की पत्तियों के जानें गुण -
त्वचा के लिए है फायदेमंद (Beneficial for the skin)
तुलसी की चाय में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये त्वचा को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने का काम करती है. तुलसी की चाय का सेवन आपको त्वचा के संक्रमण से बचाने का काम करता है। आप त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी तुलसी की चाय का सेवन कर सकते हैं।
आर्थराइटिस के पेशेंट के लिए फायदेमंद (Beneficial for arthritis patients)
तुलसी की चाय में ऐंटि-इन्फ्लेमेट्री (anti-inflammatory) प्रॉपर्टीज होती हैं जो जॉइंट्स में होने वाली सूजन और जलन की समस्या को दूर करने में मदद करती है। इसके अलावा तुलसी की चाय में सूजन कम करने वाला ऐंटिऑक्सिडेंट गुण भी होता है। लिहाजा तुलसी की चाय आर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह जोड़ों में दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करती है।
पाचन तंत्र को करता है मजबूत (Strengthens the digestive system)
तुलसी की चाय पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी मददगार है. यह पाचन के लिए जरूरी गैस्ट्रिक जूस (gastric juice) को जारी करने के लिए शरीर को उत्तोजित करती है. जिससे पाचन आसानी से होता है. इसके अलावा यह लीवर और ब्लैडर को भी डिटॉक्स करने में मदद करता है. इसके अलावा भी तुलसी की चाय पीने के बहुत सारे फायदे हैं. तुलसी की चाय पीने से कफ, खांसी, जुकाम, अस्थमा और जकड़न जैसी तकलीफ से राहत मिलती है. तुलसी की चाय हर दिन पीने से शरीर में शुगर लेवल ठीक रहता है.
अनिद्रा की समस्या को करता है दूर (Removes the problem of insomnia)
तुलसी की चाय का सेवन अनिद्रा की समस्या को दूर करने का काम करता है. तुलसी की चाय (Tulsi tea) में एंटी स्ट्रेस (anti stress) गुण होते हैं। ये दिमाग को शांत करने का काम करते हैं। ये चाय नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम करती है।
ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल (Controls blood pressure)
तुलसी की चाय का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। तुलसी में पोटैशियम (potassium) होता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने के लिए आप तुलसी की चाय का सेवन कर सकते हैं।







हुज़ैफ़ा अबरार September 02 2026 0 3472
हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2026 0 1281
हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2026 0 749
हुज़ैफ़ा अबरार September 08 2026 0 518
हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2026 0 490
हुज़ैफ़ा अबरार September 02 2026 0 441
हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9177
एस. के. राणा January 20 2026 0 5656
एस. के. राणा February 01 2026 0 5425
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5418
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5320
एस. के. राणा January 13 2026 0 4949
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 4886
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87316
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35400
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38440
सौंदर्या राय April 05 2022 0 35945
लेख विभाग March 19 2022 0 35581
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73267
लंबे समय तक बैठे रहने से स्वास्थ्य खराब होता है तथा हृदय रोग सहित डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमार
सभी कॉलेज संचालकों एवं प्रिंसिपल्स से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया ह
लॉन्च पर आचार्य मनीष ने कहा सिर्फ लक्षणों का इलाज करने से सेहत ठीक नहीं रहती। असली इलाज तब होता है ज
यह समस्या बेहद दर्दनाक और उलझन पैदा हो सकती है। यह समस्या ज्यादातर पैर की नसों पर होती है हालांकि शर
आईएमए भवन में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस मनाया गया।अध्यक्ष डॉ मनीष टंडन तथा सचिव डॉ संजय सक्सेना तथ
फाइलेरिया एक परजीवी रोग है जो फाइलेरियोइडिया टाइप राउंडवॉर्म के संक्रमण से होता है। वे खून चूसने वा
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को प्रकाशित ‘Global report on health equity for persons with disab
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में मरीज आते है लेकिन खाली बेड ना मिलने की व
जीएमसी की इमरजेंसी अल्ट्रासाउंड पर 24 घंटे में 250 से 300 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। दिन में रेडिय
एफडीए की नई वैज्ञानिक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लोराइड सप्लीमेंट्स के लाभ सीमित हैं, जबकि इसके संभ

COMMENTS