देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

जीवनशैली में सुधार करके एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न की समस्या से निज़ात पाएं। 

आहार-विहार में गड़बड़ी के कारण लोगों को एसिडिटी और पाचन से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ लोगों को इसके कारण अक्सर एसिड रिफ्लक्स की भी समस्या बनी रह सकती है।

लेख विभाग
December 26 2021 Updated: December 26 2021 16:52
0 39333
जीवनशैली में सुधार करके एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न की समस्या से निज़ात पाएं।  प्रतीकात्मक

भोजन के बाद सीने में जलन या पेट में तकलीफ होना एसिडिटी का संकेत हो सकता है। मेडिकल साइंस के अनुसार पाचन संबंधी समस्याओं के कारण लोगों को इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। भोजन का सही तरीके से पाचन न हो पाने के कारण एसिडीटी और सीने में जलन की समस्या होना सामान्य है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आहार-विहार में गड़बड़ी के कारण लोगों को एसिडिटी और पाचन से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ लोगों को इसके कारण अक्सर एसिड रिफ्लक्स की भी समस्या बनी रह सकती है। इसके लिए जीवनशैली की कुछ आदतों को भी जिम्मेदार माना जाता है। आईये जानतें हैं उन कारणों को जो एसिड रिफलक्स और एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इनसे दूरी बनाकर आप अपने स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।

अस्वस्थ खान-पान से करें बचाव

आपके खाने की गलत आदतें एसिड रिफलक्स का कारण बन सकती हैं। इस समस्या से बचे रहने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करें। भोजन के तुरंत बाद सोने से बचें और खाने के बाद किसी भी जोरदार मेहनत वाली गतिविधियों को न करें। भोजन को धीरे-धीरे और चबा-चबाकर खाएं। यदि आप बार-बार एसिड रिफ्लक्स की समस्या को अनुभव करते हैं तो ज्यादा मसाले, तले हुए खाद्य पदार्थ और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से परहेज करना बेहतर माना जाता है।

पेय पदार्थों का सही से करें चयन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खाने के साथ-साथ पीने की आदतें भी पाचन संबंधी दिक्कतों और एसिड रिफलक्स का कारण बन सकती हैं। मादक पेय पदार्थों जैसे शराब आदि के अत्यधिक सेवन से भी एसिड रिफ्लक्स का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, कॉफी के अधिक सेवन से भी बचना चाहिए यह भी एसिड रिफ्लक्स को ट्रिगर कर सकती है।

धूम्रपान से करें बचाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक धूम्रपान सिर्फ कैंसर ही नहीं, हार्टबर्न जैसी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। इसमें पाया जाने वाला निकोटीन लोअर एसोफैगल स्फिंक्टर को शांत कर दे सकता है जिससे एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। धूम्रपान करने की आदत को स्वास्थ्य विशेषज्ञ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पीरियड्स को  लेट करने के लिए न करें दवाइयों का सेवन

पीरियड्स को लेट करने के लिए न करें दवाइयों का सेवन

लेख विभाग June 06 2023 39309

पीरियड्स को लेट करने की दवाई खाना आखिर कितना सही है? इस आर्टिकल में बताएंगे दवाई को खाने से आपकी हेल

एसजीपीजीआइ लखनऊ में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

एसजीपीजीआइ लखनऊ में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

एस. के. राणा March 29 2022 29786

एसजीपीजीआइ लखनऊ में सरकारी नौकरी इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। संजय गांधी पोस्ट ग्र

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित अनमय को क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन से मिला 21 लाख का सहयोग

रंजीव ठाकुर September 15 2022 28205

गौरीगंज, अमेठी के विधायक व क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन के डायरेक्टर राकेश प्रताप सिंह ने अनमय के माता-प

फार्मेसिस्टों ने स्व राम उजागिर पांडेय को 23वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी 

फार्मेसिस्टों ने स्व राम उजागिर पांडेय को 23वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी 

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2026 0

सुनील यादव ने स्व राम उजागर पांडे को फार्मेसी समाज के लिए चिंतनशील  संघर्षशील और कर्मचारियों के हृदय

स्ट्रोक एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है: डा.निर्मल सूर्या
कोलकाता में एडिनो वायरस से 2 बच्चों की मौत

कोलकाता में एडिनो वायरस से 2 बच्चों की मौत

विशेष संवाददाता February 22 2023 30108

अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के मुताबिक, एडिनो वायरस आमतौर पर किसी संक्रमित व्यक्ति के स

ओमिक्रोन संक्रमण 422 के पार, कोरोना संक्रमण के मामले घटे।

ओमिक्रोन संक्रमण 422 के पार, कोरोना संक्रमण के मामले घटे।

एस. के. राणा December 26 2021 36537

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 मामले सामने आए हैं और 162 लोगों की मौत

यूपी पुलिस अब एम्स के डॉक्टरों से लेगी ट्रेनिंग, सीखेंगे ये गुर

यूपी पुलिस अब एम्स के डॉक्टरों से लेगी ट्रेनिंग, सीखेंगे ये गुर

श्वेता सिंह September 07 2022 27807

एम्स की मेडिको लीगल टीम पुलिस लाइंस के व्हाइट हाउस में आएगी। वहीं प्रशिक्षण के अलग-अलग सत्र चलेंगे।

आयुर्वेद पर गर्व करें छात्र व चिकित्सक: डॉ. आकाश

आयुर्वेद पर गर्व करें छात्र व चिकित्सक: डॉ. आकाश

आनंद सिंह April 05 2022 40057

जीवनशैली में बदलाव से हो रहे विकारों को दूर करने के लिए आयुर्वेद के प्रति समर्पण जरूरी, गुरु गोरक्षन

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

विशेष संवाददाता January 05 2023 26625

पश्चिम बंगाल में ओमीक्रॉन वायरस के बीएफ स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने

Login Panel