देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोविड-19 संक्रमण के 91,702 नए मामले।

देश में 3,403 और लोगों की वायरस के संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,63,079 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 11,21,671 हो गई है।

एस. के. राणा
June 11 2021 Updated: June 11 2021 23:05
0 24556
देश में कोविड-19 संक्रमण के 91,702 नए मामले।

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में लगातार चौथे दिन 24 घंटे में कोविड-19 के एक लाख से कम 91,702 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,92,74,823 हो गई है। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर भी कम होकर 4.49 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 3,403 और लोगों की वायरस के संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,63,079 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 11,21,671 हो गई है, जो कुल मामलों का 3.83 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 46,281 की कमी आई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 37,42,42,384 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 20,44,131 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 4.49 प्रतिशत है। पिछले 18 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 5.14 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 29वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।

देश में अभी तक कुल 2,77,90,073 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 94.93 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 से मत्यु दर 1.24 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 24,60,85,649 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 3,403 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 1,915, तमिलनाडु के 358 और कर्नाटक तथा केरल के 194-194 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 3,63,079 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,03,748, कर्नाटक के 32,485, तमिलनाडु के 28,528, दिल्ली के 24,748, उत्तर प्रदेश के 21,597, पश्चिम बंगाल के 16,642, पंजाब के 15,367 और छत्तीसगढ़ के 13,285 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मिट्टी में बढ़ रहे खारेपन से बढ़ेगी वैश्विक ख़ाद्य समस्या।

मिट्टी में बढ़ रहे खारेपन से बढ़ेगी वैश्विक ख़ाद्य समस्या।

हे.जा.स. December 04 2021 27782

मृदा या मिट्टी के खारेपन से तात्पर्य मिट्टी में नमक के अत्यधिक स्तर का पाया जाना है, जिससे पौधों और

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

हे.जा.स. April 23 2022 26143

चीन की राजधानी बीजिंग में मिडिल स्कूल के 10 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर च

रूट कैनाल और दांत लगवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

रूट कैनाल और दांत लगवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

आरती तिवारी September 07 2023 43426

दांत का कीड़ा लगने के बाद लगने के बाद रूट कैनाल ट्रीटमेंट करवाने, दांत के ऊपर कैप लगवाने तथा नए दांत

वैश्विक महामारी व स्वास्थ्य संकट के रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य शवैश्विक प्रक्रिया

वैश्विक महामारी व स्वास्थ्य संकट के रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य शवैश्विक प्रक्रिया

हे.जा.स. December 03 2021 33684

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने ऐसेम्बली के निर्णय को आशाजनक बताते हुए

लखनऊ के हर टोल प्लाजा पर कोरोना टेस्ट, बढ़ाई जाएंगी हेल्थ टीम

जब लोग कोरोना से डर रहे थें तब पूरी पैथोलॉजी काम कर रही थी।

रंजीव ठाकुर February 10 2021 31536

सब लोगों ने बिना किसी भय के ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभायी। सबने बहुत अच्छा काम किया और आज भी

जिला अस्पताल  के डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया मामले का संज्ञान

जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया मामले का संज्ञान

विशेष संवाददाता April 28 2023 28604

सीएमओ डॉ. वाइके राय ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। बता दें कि 23

आइजीआइ एयरपोर्ट से ग्रीन कारिडोर बनाकर 18 मिनट में हार्ट को एम्स पहुंचाया

आइजीआइ एयरपोर्ट से ग्रीन कारिडोर बनाकर 18 मिनट में हार्ट को एम्स पहुंचाया

एस. के. राणा February 03 2022 25678

सामान्य तरीके से 16 किलोमीटर की दूरी तय करने में 60-65 मिनट लगते हैं। लेकिन ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एक घ

आई फ्लू से घबराएं नहीं, सतर्क रहें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आई फ्लू से घबराएं नहीं, सतर्क रहें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी July 30 2023 40611

प्रदेश में बढ़ रहे आई फ्लू को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है।

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

आनंद सिंह April 15 2022 71386

नर्सिंग को प्रोफेशन बनाने का निर्णय सराहनीय है। नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। जिस चिकित्सा सं

Login Panel