देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

क्या आपको सफेद दाग है? ये कीजिए, नहीं रहेगा

अब सफेद दाग लाइलाज नहीं रही। लेजर विधि और फोटोथेरेपी विधि से इसका इलाज संभव है।

आनंद सिंह
June 24 2025 Updated: June 25 2025 08:18
0 22674
क्या आपको सफेद दाग है? ये कीजिए, नहीं रहेगा सफेद दाग की मरीज़

जमशेदपुर। सफेद दाग से पीड़ित लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब इसका इलाज संभव है। चौंकिये मत, जमशेदपुर में 50 से ज्यादा त्वचा विशेषज्ञों ने एक स्वर में यह बात कही है। इसका अर्थ यह हुआ कि अब अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से में सफेद दाग है तो उसे जिंदगी भर की बीमारी मान कर, हतोत्साहित होकर जीने की कोई जरूरत नहीं। इस खबर को ध्यान से पढ़िए। 

दरअसल, बीते दिनों जमशेदपुर के आइएमए भवन, साकची में इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट, वेनेरोलॉजिस्ट और लेप्रोलॉजिस्टों का सम्मेलन हुआ था। पचास से ज्यादा चर्म रोग विशेषज्ञों ने इसमें हिस्सा लिया और बात जब सफेद रोग पर आई तो आइएडीवीएल के राज्य सचिव व चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ आर कुमार ने कहा कि अगर किसी मरीज का दवा व मलहम से सफेद दाग ठीक नहीं हो रहा है, तो उसका फोटोथेरेपी व एक्सीमर लेजर थेरेपी से इलाज संभव है। यह एक अत्याधुनिक मशीन है, जो कम से कम खर्च पर सफेद दाग को हटा देगी।

 

जमशेदपुर के ख्यातिप्राप्त चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर ने कहा कि जब दवा से सफेद दाग ठीक नहीं होता तो उसकी लेजर या फोटोथेरेपी के माध्यम से सर्जरी की जाती है। इसके तहत मरीज के जांघ से चमड़ा लेकर सफेद वाले जगह पर लगाया जाता है। इस सर्जरी के करने के दो से तीन माह में मरीज का सफेद दाग हट जाता है। उन्होंने कहा कि लेजर सर्जरी से किसी भी तरह के दाग को कम किया जा सकता है, उसे पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सकता।

 

चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. निकिता गुप्ता ने कहा कि वास्तव में सफेद दाग एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो संक्रामक नहीं है और न ही छूने से फैलती है। यह एक त्वचा विकार है, जिसमें शरीर के कुछ हिस्से अपना रंग खो देते हैं और सफेद हो जाते हैं। अगर इसका सही ढंग से इलाज कराया जाये तो यह ठीक हो सकता है।

 

क्या है फोटोथेरेपी

फोटोथेरेपी एक उपचार है, जिसमें शरीर की त्वचा को एक खास प्रकाश की किरणों के संपर्क में लाया जाता है। सूर्य की पराबैगनी (यूवी) किरणों के संपर्क में लाकर त्वचा का इलाज किया जाता है। मेडिकल साइंस मानता है कि अगर सफेद दाग के मरीजों को सूर्य की पराबैंगनी किरणों के साथ ट्रीटमेंट दिया जाए तो सफेद दाग नामक रोग जड़ से खत्म हो सकते हैं।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना जाँच में नाक से सैंपल लेने के बजाय मुंह से सैम्पल लेना  होगा ज्यादा कारगर

कोरोना जाँच में नाक से सैंपल लेने के बजाय मुंह से सैम्पल लेना होगा ज्यादा कारगर

एस. के. राणा January 17 2022 22590

कुछ अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि नाक से सैंपल (स्वैब) लेने की बजाय मुंह से स्वैब (सलाइवा: लार

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बेहाल हुआ रूस।

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बेहाल हुआ रूस।

हे.जा.स. November 20 2021 30673

रूस में कोरोना के मामलों में इस बढ़ोतरी के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार के साथ ही

जानिए डिप्रेशन के लक्षण, बचाव और इलाज

जानिए डिप्रेशन के लक्षण, बचाव और इलाज

लेख विभाग April 01 2022 38181

डिप्रेशन एक मानसिक समस्या है। यह मरीज को शारीरिक रूप से भी प्रभावित करती है जैसे थकावट, दुबलापन या म

स्टरलाइट एवं सेवामोब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

स्टरलाइट एवं सेवामोब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता October 14 2022 29940

कैंप में शुगर, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों की निःशुल्क जांच की गयी। इसके अलावा बुखार, सर्दी , खांसी,

बदलते मौसम में डेंगू-मलेरिया से रहें सतर्क।  

बदलते मौसम में डेंगू-मलेरिया से रहें सतर्क।  

हुज़ैफ़ा अबरार June 06 2021 32868

डीएमओ ने जनसमुदाय से अपील किया कि मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें एवं सोते समय मच्छ

खिलाड़ियों को मानसिक दबाव से उबारने के लिए साई ले रहा मनोवैज्ञानिक का सहारा

खिलाड़ियों को मानसिक दबाव से उबारने के लिए साई ले रहा मनोवैज्ञानिक का सहारा

रंजीव ठाकुर September 06 2022 27674

एनसीओई लखनऊ के महिला खिलाड़ियों विशेषकर भारोत्तोलको को टूर्नामेंट के दौरान पड़ने वाले मानसिक दबाव से

विटामिन ए की जबरदस्त कमी के कारण कुशीनगर में लोगों में दृष्टदोष!

विटामिन ए की जबरदस्त कमी के कारण कुशीनगर में लोगों में दृष्टदोष!

आनंद सिंह April 13 2022 31455

पूरा मामला इसलिए गंभीर है कि जो बच्चा जन्म से ही सब कुछ सही देख रहा था, उसकी आंखों की रोशनी धीरे-धीर

टीबी की जाँच में तेजी लाने को तैनात होंगे सैम्पल ट्रांसपोर्टर

टीबी की जाँच में तेजी लाने को तैनात होंगे सैम्पल ट्रांसपोर्टर

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2023 48152

डॉ. शैलेन्द्र भटनागर का कहना है कि प्रदेश को तय समय में टीबी मुक्त बनाने में यह पहल अहम भूमिका निभाए

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद

विशेष संवाददाता May 27 2023 29992

औषधि विभाग और मोदीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोविन्दुपरी कॉलोनी में छापा मारकर 80 लाख रु

शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए बनेगा रोडमैप:अमित कुमार घोष

शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए बनेगा रोडमैप:अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2026 896

जो स्त्री रोग विशेषज्ञ किसी महिला का प्रसव करा रही है वह नवजात के देखभाल की विशेषज्ञता नहीं रखती है।

Login Panel