देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालयः पंचकर्म केंद्र में 11 कॉटेज में हो रहा इलाज, संतुष्ट होकर जा रहे लोग

आकांक्षा देश मे कई डॉक्टरों को दिखा चुकी थीं लेकिन दर्द से राहत नहीं मिल रही थी। नौबत सर्जरी कराने की आ गई थी। उन्हें एमजीयूजी के आयुर्वेद कॉलेज में विश्व स्तरीय पंचकर्म चिकित्सा की जानकारी हुई तो सिर्फ आजमाने के लिए उन्होंने यहां पंचकर्म की सेवा ली।

आनंद सिंह
June 25 2025 Updated: June 25 2025 19:52
0 18976
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालयः पंचकर्म केंद्र में 11 कॉटेज में हो रहा इलाज, संतुष्ट होकर जा रहे लोग पंचकर्म का एक दृश्य

गोरखपुर। कई गंभीर बीमारियों में कारगर माने जाने वाले आयुर्वेद के पंचकर्म चिकित्सा की विश्व स्तरीय सुविधा अब गोरखपुर में भी मिलने लगी है। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के आयुर्वेद कॉलेज (गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के पंचकर्म केंद्र में रोगियों को इस महत्वपूर्ण सेवा का लाभ सिर्फ लागत दर पर मिल रहा है। यहां के पंचकर्म केंद्र का औपचारिक लोकार्पण 01 जुलाई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों होने जा रहा है।

 

गोरखपुर में पंचकर्म चिकित्सा की सुविधा कतिपय स्थानीय संस्थानों में मिल रही थी। इसे वैश्विक स्तर की सुविधाओं से जोड़ने की पहल महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के आयुर्वेद कॉलेज में की गई। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं और उनके विजन के अनुरूप यहां जिस तरह से पंचकर्म केंद्र को शुरू किया है वह इस चिकित्सा पद्धति में प्रसिद्ध दक्षिण भारत से भी बेहतरीन है। एमजीयूजी के आयुर्वेद कॉलेज में पंचकर्म के लिए जो केंद्र बनाया गया है उसमें 11 कॉटेज, अलग-अलग पुरुष और महिला चिकित्सा कक्ष, तैयारी कक्ष और दो परामर्श कक्ष शामिल हैं।

क्या है पंचकर्म

पंचकर्म भारत के प्राचीन आयुर्वेद विज्ञान के अंतर्गत एक प्राथमिक उपचार पद्धति है। यह मन, शरीर और चेतना के लिए संतुलन कायाकल्प प्रदान करता है। ये उपचार शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और मानक संतुलन को बहाल करते हैं। स्वास्थ्य में सुधार करते हैं, प्रतिरक्षा को मजबूत करते हैं, तनाव के नकारात्मक प्रभावों को उलटते हैं। पंचकर्म चिकित्सा रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए भी जानी जाती है।

पंचकर्म केंद्र के प्रभारी डॉ. श्रीधर बताते हैं कि यहां नसों की बीमारी, मोटापा, अस्थमा, जोड़ों का दर्द, गठिया, सियाटिका, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, चर्म रोग, मानसिक तनाव, स्ट्रोक, रीढ़ की हड्डी के रोग, थायराइड, मधुमेह, कंधे का दर्द, यूरिक एसिड, नपुंसकता आदि का इलाज पंचकर्म में निहित पांच प्रक्रियाओं (वमन, विरेचन, नस्ती, नस्य और रक्तमोक्षण) द्वारा किया जा रहा है। डॉ. श्रीधर बताते हैं कि यहां पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा यूपी के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों से भी लोग आ रहे हैं।

दर्दनाक बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूरोलजिया तक का संतुष्टिप्रद इलाज

एमजीयूजी के आयुर्वेद कॉलेज के पंचकर्म केंद्र में प्रतिदिन औसतन 50 पंचकर्म प्रक्रियाएं हो रही हैं। यहां इलाज कराने वालों में कई ऐसे भी हैं जो कई बड़े अस्पताल और डॉक्टरों के यहां चक्कर लगाने के बाद भी निराश होने लगे थे। उदाहरण के तौर पर कानपुर की आकांक्षा तेरह सालों से दर्दनाक बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूरोलजिया से पीड़ित थीं। इस बीमारी में चेहरे पर बर्दाश्त के बाहर झन्नाटेदार तेज दर्द होता है। आकांक्षा देश मे कई डॉक्टरों को दिखा चुकी थीं लेकिन दर्द से राहत नहीं मिल रही थी। नौबत सर्जरी कराने की आ गई थी। उन्हें एमजीयूजी के आयुर्वेद कॉलेज में विश्व स्तरीय पंचकर्म चिकित्सा की जानकारी हुई तो सिर्फ आजमाने के लिए उन्होंने यहां पंचकर्म की सेवा ली। पंद्रह दिन के इलाज के बाद आकांक्षा का कहना है कि वह दर्द से निजात पा चुकी हैं और अब उन्हें सर्जरी कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

हे.जा.स. March 28 2022 33036

भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर रक्त में 12 से कम कै

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से तीसरी लहर का ख़तरा, 24 घंटे में आए 33,750 नए मामले

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से तीसरी लहर का ख़तरा, 24 घंटे में आए 33,750 नए मामले

एस. के. राणा January 03 2022 25531

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 33,750 नए मामले सामने आए हैं। जो शनिवार के मामलों में 22

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2023 47185

पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिव

यूके में मंकीपॉक्स का नया वेरिएंट मिला

यूके में मंकीपॉक्स का नया वेरिएंट मिला

हे.जा.स. September 04 2022 32224

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के नए स्ट्रेन की पहचान हुई है। मंकीपॉक्स का ये नया वेरिएंट ब्रिटेन में हाल ही

बंगाल में डेंगू से हाल हुए बेहाल, मरीजों के आंकड़े पहुंचे 55 हजार पार

बंगाल में डेंगू से हाल हुए बेहाल, मरीजों के आंकड़े पहुंचे 55 हजार पार

विशेष संवाददाता November 19 2022 26557

इधर प्रशासन की ओर से लगातार डेंगू नियंत्रण का काम चल रहा है, फिर भी मामलों में कमी नहीं देखी जा रही

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 504

हार्ट फेल्योर का अर्थ यह नहीं है कि हृदय ने काम करना बंद कर दिया है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय शर

शाहजहांपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

शाहजहांपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

आरती तिवारी October 04 2022 35553

स्वास्थ शिविर में गांव की महिलाओं की और विद्यालय की बालिकाओं की जांच की गई। विद्यालय में स्वास्थ्य क

कोविड-19 के बाद बढ़ा पोलियो का प्रकोप

कोविड-19 के बाद बढ़ा पोलियो का प्रकोप

विशेष संवाददाता October 27 2022 25124

कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से टीकाकरण अभियान ठप पड़ जाने के कारण इस साल अमेरिका, ब्रिटेन

यूपी के सरकारी अस्पताल में अब रोज बदली जाएंगी बेडशीट

यूपी के सरकारी अस्पताल में अब रोज बदली जाएंगी बेडशीट

आरती तिवारी September 02 2022 28605

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऐलान किया है कि सरकारी अस्पतालों में बिना किसी बहाने के रोज मरीजों के बेड

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लेख विभाग August 27 2022 35332

लैक्टोज इंटॉलरेंस, पाचन से जुड़ी समस्या होती है, जिसमें लोगों को दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स को पचाने में

Login Panel