देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

22 अप्रैल को शाम तीन से छह बजे तक डाक्टर से सुनिए बीमारियों का हाल, पूछिये अपने सवाल 

डाक्टर से सुनिए” कार्यक्रम 22 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक http://webcast.gov.in/up/health पर प्रसारित होगा। जनपद के एनआईसी केंद्र से कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनसामान्य के लोग प्रतिभाग करेंगे।

हुज़ैफ़ा अबरार
April 17 2022 Updated: April 17 2022 01:05
0 36309
22 अप्रैल को शाम तीन से छह बजे तक डाक्टर से सुनिए बीमारियों का हाल, पूछिये अपने सवाल  प्रतीकात्मक चित्र अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर उच्चस्तरीय विशेषज्ञ पैनल द्वारा “डाक्टर से सुनिए” कार्यक्रम 22 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक प्रसारित किया जायेगा |

इसके तहत नेशनल इंफोरमेटिक सेन्टर (NIC) के माध्यम से सभी जनपदों एवं आम जनता के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा | इस संबंध में  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (Health and Family Welfare) के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

पत्र के अनुसार “डाक्टर से सुनिए” कार्यक्रम 22 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक http://webcast.gov.in/up/health पर प्रसारित होगा। जनपद के एनआईसी केंद्र से कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनसामान्य के लोग प्रतिभाग करेंगे। इनमें गर्भवती, बुजुर्ग, आयुष्मान कार्ड धारक तथा स्वास्थ्य के मुद्दे से जुड़े स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सभी आशा (asha), एएनएम (ANM) और  सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को उनके पास उपलब्ध  टैबलेट, स्मार्ट फोन तथा  लैपटॉप /डेस्कटॉप के माध्यम से वेबलिंक से जुड़ना है | प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी जनसमुदाय के पांच से 10 लाभार्थियों व अभिभावकों को प्रसारण से जोड़ेंगे। निजी चिकित्सालयों को भी इस कार्यक्रम के प्रसारणके लिए  आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये हैं।

कार्यक्रम में प्रतिभागी कार्यक्रम संबंधी जिज्ञासाओं के लिए अंग्रेजी व हिन्दी में व्हाट्सएप नंबर- 9412487707, 9415004437 व 8299572102 पर प्रश्न  पूछ सकते हैं।

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ़, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) पाथ, उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे | इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी ढांचे, आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न संचारी रोग जैसे- डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, स्क्रब टाइफस सहित हाइपरटेंशन, मधुमेह के साथ-साथ प्रसवपूर्व जाँचों, नवजात शिशु की प्रथम 28 दिनों में देखभाल, टीकाकरण के बारे में दो घंटे चर्चा की जाएगी | इसके बाद एक घंटे का समय श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए रहेगा |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

श्रीलंका में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की भरी कमी, राष्ट्रीय चिकित्सा संघ ने चेताया  

श्रीलंका में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की भरी कमी, राष्ट्रीय चिकित्सा संघ ने चेताया  

हे.जा.स. April 09 2022 36505

श्रीलंका मेडिकल एसोसिएशन ने राजपक्षे को लिखे पत्र में कहा कि अस्पतालों ने चिकित्सा सामग्री के उपयोग

AIIMS में सभी मरीजों को बनवानी होगी ABHA ID, OPD में मिलेगी ये सुविधा

AIIMS में सभी मरीजों को बनवानी होगी ABHA ID, OPD में मिलेगी ये सुविधा

विशेष संवाददाता October 03 2022 34766

इसमें मरीज को खुद ही विभाग, डॉक्टर व अन्य का चयन करना होता है, जिसके आधार पर उसे कमरा नंबर की जानकार

आईसीएमआर उत्तर प्रदेश में मलेरिया के मच्छरों पर रिसर्च करके विकसित करेगा नई दवाएं

आईसीएमआर उत्तर प्रदेश में मलेरिया के मच्छरों पर रिसर्च करके विकसित करेगा नई दवाएं

विशेष संवाददाता August 03 2022 33294

बीते सालों में प्रदेश में मलेरिया केसों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसा जांच और

फैमिली प्लानिंग करने में मदद करेंगे ये उपाय

फैमिली प्लानिंग करने में मदद करेंगे ये उपाय

लेख विभाग May 05 2023 40229

आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि प्रेग्नेंसी प्लान करते समय आपको दूसरी किसी बीमारी का इलाज न करव

लोकबंधु अस्पताल के महिला वार्ड में अलग से दवा का काउंटर खुला

लोकबंधु अस्पताल के महिला वार्ड में अलग से दवा का काउंटर खुला

रंजीव ठाकुर May 10 2022 44190

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में उपचार कराने वाली महिलाओं क

तम्बाकू एवँ धूम्रपान की लत पूरे विश्व में जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बनी।

तम्बाकू एवँ धूम्रपान की लत पूरे विश्व में जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बनी।

लेख विभाग May 31 2021 37077

दुनिया में प्रतिवर्ष लगभग 80 लाख लोग तम्बाकू जनित बीमारियों के कारण असमय मौत का शिकार हो जातें हैं त

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

रंजीव ठाकुर September 16 2022 24461

दवा के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की एक बैठक निरालानगर स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। दवा व्यापार में

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित 

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित 

एस. के. राणा April 30 2022 32926

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,684 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत

गर्भ में भ्रूण के दिल का हाल बताएगा फीटल इको टेस्ट 

गर्भ में भ्रूण के दिल का हाल बताएगा फीटल इको टेस्ट 

लेख विभाग July 09 2022 75916

सामान्यतः यह टेस्ट गर्भधारण के बाद दूसरी तिमाही में किया जाता है, जिस समय तक भ्रूण का हृदय इतना विकस

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

विशेष संवाददाता October 10 2022 33940

उत्तराखंड में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  लंपी से 2 दिन में

Login Panel