देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

ऑयली स्किन से निज़ात पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

स्किन पर ज़्यादा आयल होने के कारण रोमछिद्र बन्द हो सकतें है। इस कारण चेहरे पर मुंहासे बढ़ने की प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए ऑयली स्किन की प्रॉब्लम से बाहर आने के लिए उपाय में संतुलन रखना बहुत ज़रूरी है।

सौंदर्या राय
April 17 2022 Updated: April 18 2022 00:04
0 31872
ऑयली स्किन से निज़ात पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय प्रतीकात्मक

ऑयली स्किन सुन्दरता में बहुत बड़ी बाधा है। हालांकि अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि ऑयली स्किन के भी कई फायदे हैं। शरीर का नेचुरल आयल स्किन को संरक्षित रखने में मदद करता है। ऑयली स्किन वाले लोगों को झुर्रियाँ कम पड़ती हैं। दूसरी तरफ एकेडमी का मानना है कि स्किन पर ज़्यादा आयल होने के कारण रोमछिद्र बन्द हो सकतें है। इस कारण चेहरे पर मुंहासे बढ़ने की प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए ऑयली स्किन (oily skin) की प्रॉब्लम से बाहर आने के लिए उपाय में संतुलन रखना बहुत ज़रूरी है।

स्किन में मौजूद सेबेशियस ग्लैंड (sebecious gland) जब ज्यादा सीबम (sebum) बनाने लगतें हैं तब स्किन ऑयली हो जाती है। स्किन के अधिक ऑयली के कारण पिंपल्स (pimples), मुहांसे (acne), व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स (blackheads) जैसी समस्या भी पैदा हो सकती है। इस कारण आपकी सुंदरता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

आपकी त्वचा (skin) कैसी है यह निर्भर करता है कि आपके शरीर के अंदर लिपिड का स्तर, पानी का स्तर और संवेदनशीलता कितनी है। हम आपको ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय बता रहें है। इससे आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो (natural glow) आएगा और आपकी सुंदरता बनी रहेगी।

मुलतानी मिट्टी - Multani Mitti
मुलतानी मिट्टी एक प्रकार का ऑब्सर्वेन्ट है। इसको पीसकर चेहरे पर लगाने से ज़्यादा आयल हट जाता है और बॉडी की नॉर्मल प्रक्रिया पर कोई असर नही पड़ता है।

ऑइली स्किन से निजात पाने के लिए मुलतानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धुल दें।

बेसन और हल्दी- Besan and Haldi
बेसन और हल्दी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे का एकसेस आयल हट जाता है। इससे चेहरे की टैनिंग भी होती है साथ मे  मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।

इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच बेसन लें, उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। पानी की मदद से एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब अंत में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर अच्छे से लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मधुमेह पर जागरूकता बढ़ाने के लिए हॉर्लिक्स डायबिटीज प्लस और अपोलो शुगर क्लीनिक ने मिलाया हाथ

मधुमेह पर जागरूकता बढ़ाने के लिए हॉर्लिक्स डायबिटीज प्लस और अपोलो शुगर क्लीनिक ने मिलाया हाथ

हे.जा.स. June 09 2022 67383

अपने महीने भर के अभियान के दौरान, हॉर्लिक्स डायबिटीज प्लस और अपोलो शुगर क्लीनिक लोगों की मुफ्त शुगर

जब शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ जाएं हो रही है थायरॉइड की दिक्कत

जब शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ जाएं हो रही है थायरॉइड की दिक्कत

श्वेता सिंह September 20 2022 23660

काम के बाद थकान होना आम बात है। लेकिन रेस्ट करने और सोकर उठने के बाद भी आपकी थकान न जाए तो यह किसी न

हल्दी: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का अचूक नुस्खा। 

हल्दी: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का अचूक नुस्खा। 

लेख विभाग May 11 2021 25549

इसे एक कप पानी या दूध में डालकर उबालें। जब पानी या दूध उबलकर आधा बच जाए, तो इसे गर्म चाय की तरह पिएं

बढ़ती उम्र के साथ नज़दीक की दृष्टि खराब होने की संभवाना रहती है।

रंजीव ठाकुर February 07 2021 24441

बुज़ुर्ग मरीज़ मोतियाबिंद के कारण उत्पन्न समस्याओं को सही से बता नहीं पाते हैं। हम लोग परीक्षण के उपरा

एम.डी.आर. टीबी के इलाज में वरदान बन रहीं सरकारी योजनाएं| 

एम.डी.आर. टीबी के इलाज में वरदान बन रहीं सरकारी योजनाएं| 

हे.जा.स. February 14 2021 69023

टीबी से ग्रसित मरीज़ों द्वारा टीबी की दवा का पूरा कोर्स नहीं करने के कारण एमडीआर टीबी होने का खतरा बढ़

महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

विशेष संवाददाता August 29 2023 86727

राजस्थान में टोंक जिले में एक परिवार में शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ, ज

भारत ने अफगानिस्तान को दिया पांच लाख COVID-19 के टीके। 

भारत ने अफगानिस्तान को दिया पांच लाख COVID-19 के टीके। 

हे.जा.स. February 09 2021 31740

एक ट्वीट में कहा, "COVID-19 टीकों का एक बैच अफगानिस्तान में आया है। भारत द्वारा अफगानिस्तान के लोगों

सही इलाज व व्यायाम से मालती को फाइलेरिया से मिली राहत

सही इलाज व व्यायाम से मालती को फाइलेरिया से मिली राहत

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2022 26801

मालती कहती हैं कि फाइलेरिया रोगी नेटवर्क से जुड़कर बहुत खुश हूँ | इसके द्वारा  गाँव में अन्य लोगों को

कोविड-19 का टीका स्वैच्छिक ,बीमा का कोई प्रावधान नहीं : केंद्र सरकार। 

कोविड-19 का टीका स्वैच्छिक ,बीमा का कोई प्रावधान नहीं : केंद्र सरकार। 

हे.जा.स. February 10 2021 33623

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के संबंध में उन्होंने कहा कि चार फरवरी तक कुल 8

गीता परिवार ने बच्चों के लिए योग शिविऱों का आयोजन किया

गीता परिवार ने बच्चों के लिए योग शिविऱों का आयोजन किया

रंजीव ठाकुर June 11 2022 33625

योग से ही स्मरण शक्ति, बौद्धिक व मानसिक क्षमताओं का विकास किया जा सकता है। योग की क्रियाओं के द्वारा

Login Panel