देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

7 महीने से बेहोश पड़ी महिला ने दिया बच्ची को जन्म

23 वर्षीय महिला जो करीब 7 माह से अस्पताल में बेहोश पड़ी है, उसने पिछले सप्ताह एक बच्ची को जन्म दिया। वह बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। दरअसल, महिला बुलंदशहर की रहने वाली है। सात महीने पहले वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी, जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी।

एस. के. राणा
November 01 2022 Updated: November 01 2022 20:36
0 32700
7 महीने से बेहोश पड़ी महिला ने दिया बच्ची को जन्म प्रतिकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक महिला ने जिस स्थिति में बच्ची को जन्म दिया है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। 23 वर्षीय महिला जो करीब 7 माह से अस्पताल में बेहोश (अचेतन अवस्था) पड़ी है, उसने पिछले सप्ताह एक बच्ची को जन्म दिया. वह बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। दरअसल, महिला बुलंदशहर की रहने वाली है। सात महीने पहले वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी, जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। सिर में चोट की सर्जरी के बाद से ही महिला अस्पताल में सात महीने से बेहोश पड़ी है।

 

शुरुआत में उसका इलाज बुलंदशहर (Bulandshahr) के एक अस्पताल में किया गया और बाद में उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वह जब एम्स आई थी तब भी बेहोश थी और उसके सिर में गंभीर चोट थी। उसे तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया और इमरजेंसी सर्जरी (emergency surgery) के लिए ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान पिछले 7 महीनों में उसके कुल 5 न्यूरोसर्जिकल ऑपरेशन (neurosurgical operation) किए गए। फिलहाल वह अभी भी बेहोश है और अपने आप सांस ले रही है। किसी वेंटिलेटरी सपोर्ट पर नहीं है, और अपनी आंखें अचानक खोलती है, और कभी-कभी दर्द से अचानक कराहती है। अगले कुछ वर्षों में उसके होश में आने की 10-15 प्रतिशत संभावना है।

 

एम्स में एंट्री के समय महिला बेहोश थी। इसलिए मां की हालत को देखते हुए प्रेग्नेंसी को कांटीन्यू रखने के लिए उसके परिजनों से बातचीत कर फैसला उन पर छोड़ दिया गया था। अल्ट्रासाउंट में बच्चे की स्थिति को देखते हुए परिजनों की सहमति के बाद उसे कांटीन्यू किया गया। दिल्ली में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग (gynecology department) की एक टीम द्वारा महिला की डिलीवरी कराई गई। महिला ने बिना किसी ऑपरेशन के 22 अक्टूबर को नॉर्मल तरीके से एक 2.5 किलोग्राम वजन वाली एक स्वस्थ बच्ची (healthy baby) को जन्म दिया। इस दौरान डॉक्टर्स का कहना है कि शायद हेलमेट पहना होता तो इतनी गंभीर हालत नहीं होती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पैरों की नस चढ़ जाए तो इन उपायों से पाएं राहत

पैरों की नस चढ़ जाए तो इन उपायों से पाएं राहत

श्वेता सिंह October 18 2022 49609

यह समस्या बेहद दर्दनाक और उलझन पैदा हो सकती है। यह समस्या ज्यादातर पैर की नसों पर होती है हालांकि शर

मंडलायुक्त अयोध्या ने कोविडरोधी टीका लगवाकर आमजन से टीका लगवाने की अपील की। 

मंडलायुक्त अयोध्या ने कोविडरोधी टीका लगवाकर आमजन से टीका लगवाने की अपील की। 

पवन मिश्रा February 12 2021 23109

स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार भी सुरक्षित रखें। किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना दें। टीका प

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

एस. के. राणा July 07 2021 31179

मंत्रालय ने कहा कि अब तक सभी संसाधनों के जरिए राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को टीके की 37.07 करो

योग दिवस के अवलोकन हेतु आयोजित बैठक में स्वामी चिदानन्द ने योग वीजा की उठायी मांग

योग दिवस के अवलोकन हेतु आयोजित बैठक में स्वामी चिदानन्द ने योग वीजा की उठायी मांग

विशेष संवाददाता April 06 2022 27499

स्वामी चिदानन्द कहा कि इस अवसर पर योग वीजा पर भी विचार किया जाना चाहिये। जो छात्र और योग जिज्ञासु लम

केजीएमयू के शोध छात्र की ’’पर्यावरण एवं तम्बाकू’’ पर लिखी कविता नेशनल समिट में हुयी चयनित

केजीएमयू के शोध छात्र की ’’पर्यावरण एवं तम्बाकू’’ पर लिखी कविता नेशनल समिट में हुयी चयनित

हुज़ैफ़ा अबरार June 26 2022 23364

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 सूर्यकान्त ने बताया कि अनुज कुमार पाण्डेय

टैटू के जरिए युवाओं को एचआईवी के प्रति करें जागरूक: प्रमुख सचिव

टैटू के जरिए युवाओं को एचआईवी के प्रति करें जागरूक: प्रमुख सचिव

आरती तिवारी July 05 2023 34208

पार्थ सारथी सेन शर्मा ने युवाओं मे टैटू बनवाने के क्रेज को देखते हुए टैटू पार्लर में एचआईवी/एड्स के

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित 

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित 

एस. के. राणा April 30 2022 32940

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,684 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत

सहारा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित

सहारा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2022 34642

रक्त दाताओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें रक्तदान करने से किसी भी

सर्दी-जुकाम के मरीजों का होगा कोरोना टेस्ट

सर्दी-जुकाम के मरीजों का होगा कोरोना टेस्ट

विशेष संवाददाता January 04 2023 25265

ठंड के साथ सर्दी-जुकाम के मरीज भी बढ़ गए है, लेकिन अब अस्पताल आने वाले सर्दी-जुकाम और खांसी वाले लोग

चीन में एक और वायरस का खौफ, H3N8 बर्ड फ्लू से हुई पहली मौत

चीन में एक और वायरस का खौफ, H3N8 बर्ड फ्लू से हुई पहली मौत

हे.जा.स. April 12 2023 40647

चीन में एक और वायरस ने दस्तक दे दी है। H3N8 वायरस मानव में दुर्लभ है, यह पक्षियों में आम है, लेकिन

Login Panel