











































Filariasis Infection
लखनऊ। प्रदेश में फाइलेरिया उन्मूलन अंतिम दौर में है। 13 जून से 27 जनपदों में शुरू होने जा रहा नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) तय करेगा कि अगले साल फरवरी में कितने जनपदों में फाइलेरिया रोधी सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। इसलिए इस बार के नाइट ब्लड सर्वे को सभी टीमों को बेहद गंभीरता से करना होगा। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को इन जिलों के जिला मलेरिया अधिकारियों व स्टाफ के साथ आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक में राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ एके चौधरी ने बताया नाइट ब्लड सर्वे कराने का उद्देश्य यह तय करना है कि उस ब्लाक (प्लानिंग यूनिट) में माइक्रो फाइलेरिया का कितना प्रभाव है और अंतिम एमडीए कराने से क्या फर्क पड़ा है। जिस ब्लॉक या प्लानिंग यूनिट्स के गांव में संक्रमण एक प्रतिशत से कम पाया जाएगा वह ब्लॉक ही प्री ट्रांसमिशन एसेसमेंट सर्वे (टास) में जाएगा।
एक प्रतिशत से अधिक संक्रमण पाए जाने पर पूरा ब्लॉक अगले एमडीए में जाएगा। डॉ चौधरी ने बताया इन 27 जनपदों के चयनित प्रत्येक ब्लाक में एक सेंटिनल (स्थाई) और दो रेंडम (औचक) गांव चुने जाएंगे जहां 10 बजे रात के बाद कुल 300 लोगों का ब्लड सेंपल एकत्रित किया जाएगा और उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में पाजिटिव मिले लोगों को सूचित किया जाएगा और उन्हें फाइलेरिया रोधी दवा आइवरमेक्टिन व डीईसी खिलाई जाएगी। यह सेंपल 20 साल से अधिक उम्र वालों का ही लिया जाएगा। मेहमानी में आए लोगों का सेंपल नहीं लेना है। राज्य फाइलेरिया अधिकारी ने निर्देशित किया है कि जिस भी गांव में नाइट ब्लड सर्वे करने जा रहे हैं वहां पहले खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) और प्रधान के साथ बैठक करें और उनके सहयोग से ही नाइट ब्लड सर्वे करें तभी लोग एकत्रित होंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) व पंचायतीराज विभाग का भी सहयोग लेने की हिदायत दी।
इन जनपदों में होगा नाइट ब्लड सर्वे
औरेया, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, चंदौली, देवरिया, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, महराजगंज, मिर्जापुर, रायबरेली, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1239
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 840
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 518
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 469
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 371
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 350
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 343
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 308
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5915
एस. के. राणा February 01 2026 0 5894
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5544
एस. के. राणा January 13 2026 0 5103
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87442
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36092
लेख विभाग March 19 2022 0 35672
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
लंपी वायरस ने देश में भयावह रूप अख्तियार कर लिया है। वहीं लम्पी वायरस की मार झेल रहे जिले के करीब 22
जुर्माने की रकम का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज में दाखिले के इच्छुक जरूरतमंद छात्रों को व
एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी पाल ने बताया कि गत कई दिनों से ओपीडी में 250 से
रिसर्च के मुताबिक खाली पेट दूध वाली चाय पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। लेकिन वहीं चाय को ब
अग्रणी स्किनकेयर एवं सबसे बड़े डर्मेटोलॉजिस्ट नेटवर्क इनेबल्ड ब्रांड ने राजधानी में अपना दूसरा क्लिनि
इसमें कोई शक़ नहीं कि धूम्रपान करना एक बेहद ख़राब आदत है। स्मोकिंग एक व्यक्ति को कई तरह से प्रभावित
देर से परिवार शुरू करने की प्रवृत्ति मोटापा तनाव मधुमेह, थायरॉयड धूम्रपान शराब का सेवन पॉलीसिस्टिक
फ्लोटर्स के लिए किसी इलाज की जरूरत नहीं होती पर इससे पीडि़त व्यक्ति इनके अचानक आंखों में आ जाने से
सीकर जिले के नीमकाथाना में जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत।अस्पताल की ओर से ऑनलाइन वेबस
मैनपुरी जिला अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले छह दिन में ओपीडी में डायरिया के 298 मरीज पहुं

COMMENTS