देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोविड-19 के 12,781 नए मामले, 18 की मौत, संक्रमण दर 4% के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 18 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,24,873 पर पहुंच गयी है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 76,700 हो गयी है।

एस. के. राणा
June 20 2022 Updated: June 20 2022 20:44
0 26000
देश में कोविड-19 के 12,781 नए मामले, 18 की मौत, संक्रमण दर 4% के पार प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में सोमवार को एक दिन में कोविड-19 के 12,781 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,33,09,473 पर पहुंच गयी, जबकि 130 दिनों बाद दैनिक संक्रमण दर चार प्रतिशत के पार चली गयी है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 18 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,24,873 पर पहुंच गयी है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 76,700 हो गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 4.32 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.62 प्रतिशत दर्ज की गयी।


आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.18 प्रतिशत है। कोविड-19 (covid-19) से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.61 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या में 4,226 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,27,07,900 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक लोगों को 196.18 करोड़ खुराकें दी गयी हैं।


गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।


देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस से देश में जिन 18 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 11 की केरल, तीन की दिल्ली और एक-एक मरीज की मौत कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब और पश्चिम बंगाल में हुई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी April 12 2023 36785

प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़े हैं किन्तु इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जिन मरीजों में कोर

अमेरिका ने भारतीय मूल के डॉक्टर को डब्ल्यूएचओ में कार्यकारी बोर्ड में प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया

अमेरिका ने भारतीय मूल के डॉक्टर को डब्ल्यूएचओ में कार्यकारी बोर्ड में प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया

हे.जा.स. October 06 2022 46193

हाइट हाउस ने बयान में कहा, 21वें ‘सर्जन जनरल’के पद पर रहते हुए डॉ. मूर्ति ने स्वास्थ्य संबंधी गलत सू

राज्यों को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीका मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी

राज्यों को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीका मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी

एस. के. राणा June 08 2021 29798

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘बहुत कम समय में ऑक्सीजन के उत्पादन को 10 गुना बढ़ाया गया। जरूरी दवाओं का

होम्योपैथी के अविष्कारक डॉ हैनीमैन की जयंती पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

होम्योपैथी के अविष्कारक डॉ हैनीमैन की जयंती पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार April 11 2022 227724

वेबिनर होम्योपैथी कि स्त्री रोगों में भूमिका विषय पर था। कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ0 रचना श्रीवास्तव

बिना रजिस्ट्रेशन कराए न्यू संजीवनी हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, डिप्टी सीएमओ ने किया सीज

बिना रजिस्ट्रेशन कराए न्यू संजीवनी हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, डिप्टी सीएमओ ने किया सीज

आरती तिवारी February 13 2023 48240

न्यू संजीवनी हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। जिस हॉस्पिटल का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं था। सूचना पर पहुंचे

देश में कोरोना वायरस ने बढ़ाई टेंशन!

देश में कोरोना वायरस ने बढ़ाई टेंशन!

एस. के. राणा April 05 2023 23987

भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 4435 न

इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामले में डॉक्टर एंटीबायोटिक लिखने से बचें: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामले में डॉक्टर एंटीबायोटिक लिखने से बचें: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

एस. के. राणा March 06 2023 28397

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नोटिस में कहा गया है कि वायु प्रदूषण इन वायरस के लिए बड़ी वजह हो सकता है। ऐ

यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2025 8723

दिल्लीवासियों के लिए कार्डियोलॉजी सेवाओं में एक बड़ा कदम साबित होने वाली फिलिप्स अजुरियन कार्डियक कै

दुनियाभर में  बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा।

दुनियाभर में बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा।

एस. के. राणा July 19 2021 39205

दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 18.99 करोड़ से अधिक हो गया है जबकि‍ अब तक इस महामारी से 40.8

सीओपीडी के निदान के लिए स्पाईरोमीट्री जरूरी: डॉ बी पी सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 33542

सीओपीडी रोग धीरे-धीरे बढ़ता है, जिस वजह से मरीज अपनी बीमारी को पहचान नहीं पाते और समय पर मेडिकल परा

Login Panel