देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और योग स्वस्थ रहने की उत्तम विधा: स्वामी चिदानन्द 

स्वामी चिदानन्द ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सृदढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी सबल बनाता है और शरीर, मन और मस्तिष्क में असीम ऊर्जा और उत्साह का संचार कराता है।

विशेष संवाददाता
April 07 2022 Updated: April 07 2022 22:02
0 47549
स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और योग स्वस्थ रहने की उत्तम विधा: स्वामी चिदानन्द  विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वामी चिदानन्द और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

ऋषिकेश। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लाल किला, दिल्ली में प्रातःकाल 6 बजे से 8 बजे तक योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन एक भव्य कार्यक्रम ‘योग महोत्सव’ के माध्यम से किया। 

उक्त कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने भी भाग लिया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हमें अपने स्वास्थ्य के साथ अपनी धरती के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा। इसी सन्दर्भ में उन्होंने वृक्षारोपण, जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि योग (YOGA) के माध्यम से वैश्विक स्तर पर समन्वय स्थापित कर वैश्विक सद्भाव को बढ़ाया जा सकता है। स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है और योग स्वस्थ रहने की उत्तम विधा है, योग हमें प्रकृति से भी जोड़ता। पूरे विश्व में सद्भाव, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, विकास और शांति के प्रसार का सबसे बेहतर माध्यम है योग।

उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सृदढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी सबल बनाता है और शरीर, मन और मस्तिष्क में असीम ऊर्जा और उत्साह का संचार कराता है। अगर नियमित रूप से योग अभ्यास किया जाए तो स्वास्थ्य की सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। वर्तमान समय की हमारी बदलती जीवन शैली में योग करना अनिवार्य हो गया है। योग एक विज्ञान है और स्वस्थ जीवन जीने का माध्यम भी है इसलिये पूरे विश्व को इससे परिचित कराना अत्यंत आवश्यक है।

लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker) ओम बिरला ने देशवासियों को विश्व स्वास्थ्य (World Health Day) दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुये कहा कि योग हमारी पुश्तैनी जीवनशैली है। भारत सरकार ने आज इस योगाभ्यास को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत आयोजित किया है।

लाल किला पर आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रीभूपेंद्र यादव, आयुष एवं महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ मुंजापारा महेंद्रभाई, विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, जी. किशन रेड्डी, सांसद और संस्कृति पर्यटन मंत्री, सांसदों, मत्रियों, विभिन्न देशों के राजदूत, हाई कमिश्नर और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने सहभाग किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद छह बुजुर्गों की आंखों की रोशनी चली गई

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद छह बुजुर्गों की आंखों की रोशनी चली गई

अबुज़र शेख़ November 23 2022 27806

आराध्या नर्सिंग होम में 2 नवंबर को कैम्प का आयोजन किया गया था जिसमें 11 मरीजों की पहचान मोतियाबिंद क

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

हे.जा.स. January 28 2021 20967

इन पाठ्यक्रमों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत संचालित किया जाएगा।जिनकी अवधि पूरी होने पर छात्र हेल्थ

बलरामपुर अस्पताल के आईसीयू में लगेगी डायलिसिस मशीन

बलरामपुर अस्पताल के आईसीयू में लगेगी डायलिसिस मशीन

आरती तिवारी January 14 2023 44590

डॉ. जीपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल में वेंटिलेटर यूनिट में डायलिसिस की सुविधा नहीं ह

वृद्ध श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य, ऐसे मिलेगी जानकारी

वृद्ध श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य, ऐसे मिलेगी जानकारी

विशेष संवाददाता March 05 2023 28722

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य और पर्यटन विभा

सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए पेट का पतला होने जरूरी है, जानिये इसके वैज्ञानिक तरीके

सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए पेट का पतला होने जरूरी है, जानिये इसके वैज्ञानिक तरीके

सौंदर्या राय March 02 2022 50172

सुन्दर और आकर्षक पेट पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में हैल्दी डाइट और एक्सर्साइज़ को शामिल करना पडे

गर्मी के मौसम में जवाँ और आकर्षक दिखने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

गर्मी के मौसम में जवाँ और आकर्षक दिखने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

सौंदर्या राय April 05 2022 35770

गर्मी में स्किन के नेचुरल ग्लो को बनाये रखने के लिए बहुत देखभाल की ज़रुरत पड़ती है। स्किन की देखभाल से

दुःखद! नर्स के हाथों से फिसल गई नवजात की जिंदगी

दुःखद! नर्स के हाथों से फिसल गई नवजात की जिंदगी

रंजीव ठाकुर April 27 2022 32560

राजधानी के निजी अस्पताल में नर्स के हाथों नवजात की मौत का दुःखद मामला सामने आया है। नवजात की मौत को

भारी नितंब और जाँघ अच्छे स्वास्थ्य की निशानी: शोध

भारी नितंब और जाँघ अच्छे स्वास्थ्य की निशानी: शोध

लेख विभाग February 27 2022 37893

ब्रिटेन के डॉक्टरों का कहना है कि भारी नितंब हानिकारक रसायनों को पिघलाने में मदद करते हैं और उनमें

कानपुर के यूएचएम हॉस्पिटल की घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

कानपुर के यूएचएम हॉस्पिटल की घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता April 20 2023 27974

कानपुर नगर के यूएचएम हॉस्पिटल में 8 अप्रैल को मरीज को एजेंट द्वारा बहकाने संबंधी घटना हुई थी। इसमें

डिमेंशिया: लक्षण, कारण और इलाज

डिमेंशिया: लक्षण, कारण और इलाज

लेख विभाग January 10 2022 32753

डिमेंशिया खुद में कोई बीमारी नहीं है। ये समस्या तब होती है जब अल्जाइमर, टेंशन, डिप्रेशन, स्ट्रेस या

Login Panel