












































मेडिसिन किट वितरण कार्यक्रम में डॉ. निधी त्रिपाठी, डॉ. सूर्यकान्त और अन्य लोग।
लखनऊ। कोरोना के इस दौर में एक - दूसरे की मदद को कई संस्थाएं और बड़ी संख्या में लोग खुद से आगे आये हैं । इसी क्रम में लखनऊ में पिछले चार वर्षों से लोगों की मदद में तत्पर रहने वाली धन्वन्तरि सेवा संस्थान ने कोरोना पाजिटिव मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण का कार्यक्रम शुरू किया है ।
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष व आईएमए-एमएस के वाइस चेयरमैन डॉ. सूर्य कान्त के निर्देशन में बाकायदा उपयोगी दवाओं की किट तैयार की गयी है । उनका कहना है कि राजधानी के नज़दीक के गाँवों और मलिन बस्तियों में इन दवाओं के नि:शुल्क वितरण का निर्णय संस्था द्वारा लिया गया है । राजधानी के ऐशबाग, राजाजीपुरम, आशियाना व गोमतीनगर विस्तार के अंतर्गत आने वाले गाँवों और मलिन बस्तियों में दवाओं के वितरण के लिए केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ से इन दवाओं का वितरण होगा ।
डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि कोरोना के मिलते-जुलते लक्षण नजर आते ही जांच कराएँ और पाजिटिव आते हैं तो इन दवाओं का सेवन शुरू कर दें तो कोरोना गंभीर रूप ले ही नहीं सकता है बशर्ते इसके साथ कोविड के सारे प्रोटोकाल का पालन भी किया जाए । इसके साथ ही डॉक्टर से परामर्श के लिए धन्वन्तरि चिकित्सा संवाद लखनऊ द्वारा हेल्पलाइन नंबर –7311144450, 7311144451, 7311144452 जारी किए गए हैं । हेल्पलाइन नंबर पर काल करने का समय सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक है ।
कोविड मेडिसिन किट तैयार करने में संजय सक्सेना, ताराकान्त संगवानी, पंकज मौर्या, शिखा सिंह, अनिल यादव, रामकुमार गुप्ता, राजेश कुमार का अमूल्य योगदान रहा ।
धन्वन्तरि कोविड मेडिसिन किट वितरण अभियान मुख्य अतिथि डॉ. निधी त्रिपाठी, यू•के• (इंग्लैण्ड), निशी पाण्डेय-प्रोफेसर, लखनऊ यूनीवर्सिटी, संस्था के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत (रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष, केजीएमयू), संस्थान के सचिव डॉक्टर नीरज मिश्र, चिकित्सा अधीक्षक (दंत संकाय,केजीएमयू) , के.जी.एम.यू. इकाई के अध्यक्ष डॉ. एस एन शंखवार, (सीएमएस, के.जी.एम.यू.), धन्वन्तरि औषधि वितरण केंद्र के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. विनय मिश्र, कमल खन्ना, रवीन्द्र सिंह गंगवार, (सहसचिव, धन्वन्तरि सेवा संस्थान) संस्था संचालक अवधेश नारायण ,कुश , तृप्ति (राइट वाक संस्था) की उपस्थिति में संपन्न हुआ । संस्थान के संतोष पटेल, रामबाबू, भारती सिंह, रामसिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
योगी सरकार एक ओर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने का दावा कर रही है। लापरवाही के आलम तो देखि
सफल नाम से नैपकिन बनाकर इन महिलाओं ने तीन माह में ही अपने उत्पाद की साख बना ली है। इससे आकर्षित होकर
इस दिवस को एकीकृत निक्षय दिवस के रूप में मनाते हुए क्षय रोग के साथ कुष्ठ रोग फाइलेरिया मलेरिया चिकन
विश्व अस्थमा दिवस के मौके पर केजीएमयू, लखनऊ के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग द्वारा अस्थम
रायबरेली जिले से हाथ ठेले पर मरीज के अस्पताल पहुंचने का मामला सामने आया है।
कद्दू के जूस में विटामिन, फाइबर, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को क
महिलाओं को कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी दी कि अगर घर से निकलते हैं तो मास्क अव
सी.एम.ई. में शहर के लगभग 150 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया| कार्यक्रम में IMA-AMS के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मेडिकल ऑफिसर ग्रुप बी गैजेटेड के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का
बीएससी नर्सिंग दो प्रकार का होता है। पहला बीएससी नर्सिंग बेसिक जो 4 साल का कोर्स होता है। दूसरा बीएस

COMMENTS